राज कपूर के उस प्यार की 7 फोटो, जिनकी वजह से पत्नी- बेटे ने छोड़ दिया था घर, 5वीं देख कर कहेंगे- नरगिस -हेमा से जरा भी नहीं कम

Raj Kapoor Girl Friend 7 Photos : बॉलीवुड में वैजयंतीमाला का सफर 1950 के दशक के आस-पास शुरू हुआ. तब तक, वह दक्षिण भारतीय सिनेमा में एक जाना-माना नाम बन चुकी थीं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Raj Kapoor Girl Friend 7 Photos : राज कपूर के उस प्यार की 7 फोटो
नई दिल्ली:

Raj Kapoor Girl Friend 7 Photos : बीते कुछ सालों में 'पैन-इंडिया' फिल्मों का दौर चल पड़ा है. बॉलीवुड के स्टार्स अपनी फिल्में साउथ में रिलीज करते हैं और साउथ के स्टार्स बॉलीवुड में. हालांकि, एक समय ऐसा भी था जब साउथ के कुछ ही स्टार्स ने अपने करियर का रुख बदला और बॉलीवुड में कदम रखा. इसकी शुरुआत सबसे पहले 1950 के दशक में एक एक्ट्रेस ने की थी. इन्होंने साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपने हुनर का डंका बजाया. इसकी फिल्मी आज भी यादगार हैं. हम बात कर रहे हैं 50-60 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस वैजयंतीमाला की.  

बॉलीवुड में वैजयंतीमाला का सफर 1950 के दशक के आस-पास शुरू हुआ. तब तक, वह दक्षिण भारतीय सिनेमा में एक जाना-माना नाम बन चुकी थीं. जब वह बॉलीवुड में आईं, तो वैजयंतीमाला ने अपनी खूबसूरती और अपनी एक्टिंग से दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया.

अपनी लोकप्रियता की वजह से, वह हर बड़े हीरो की पहली पसंद बन गई थीं. दिलीप कुमार, राजेंद्र कुमार और राज कपूर जैसे सभी बड़े स्टार्स उनके साथ काम करने की चाह रखते थे.
 

इसी दौरान, उनके रिश्तों की कहानियां भी चर्चा में आने लगीं. उनका नाम दिलीप कुमार और राज कपूर, दोनों के साथ जोड़ा जाने लगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें - वही चेहरा, वही स्टाइल और वही एनर्जी, शम्मी कपूर के हमशक्ल को देख फैंस हुए हैरान बोले- यह पुनर्जन्म तो नहीं ?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिलीप कुमार और राज कपूर के बीच की दोस्ती बिगड़ने की एक वजह वैजयंतीमाला भी थीं. कथित तौर पर इन दोनों दोस्तों का दिल वैजयंतीमाला पर आ गया था और उनकी ही वजह से दोस्ती में दरार पड़ गई. इस बात से नाराज होकर, दिलीप कुमार ने उन्हें अपनी कुछ फिल्मों से बाहर भी करवा दिया था. जिनमें से एक फ़िल्म थी 'राम और श्याम'.

Advertisement

रिश्ते में आए इन तमाम उतार-चढ़ावों के बीच, वैजयंतीमाला ने राज कपूर के पारिवारिक डॉक्टर, चमनलाल बाली से शादी कर ली.

डॉ. बाली से इलाज करवाते समय ही उन्हें उनसे प्यार हो गया. दोनों एक-दूसरे को लेकर इतने सीरियस हो गए कि शादीशुदा डॉ. बाली ने तलाक ले लिया और वैजयंतीमाला से शादी कर ली.

यह भी पढ़ें - इस बात को लेकर ठन जाती है आलिया की सास नीतू से, बोलीं- नो इंटरफेरेंस रूल, बोले बिना नहीं जाती

शादी के बाद, वैजयंतीमाला ने अपना अभिनय करियर छोड़ दिया और चेन्नई चली गईं. हालाँकि, 1968 और 1970 के बीच, उन्होंने उन फिल्मों की शूटिंग की, जिन्हें उन्होंने अपनी शादी से पहले साइन किया था. इस जोड़े का एक बेटा है, सुचिंद्र बाली.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Yogi Cabinet Expansion 2026:Akhilesh Yadav के 'PDA कार्ड' का जवाब है CM योगी का मंत्रिमंडल विस्तार?