'ये धर्मेंद्र और अमिताभ की नकल कर रहा है,' जब राज कपूर ने बेटे ऋषि कपूर को दिया पहली ही फिल्म में बड़ा चैलेंज, घबरा गए थे एक्टर 

ऋषि कपूर की बतौर मुख्य अभिनेता पहली फिल्म 'बॉबी' थी और सेट पर उनके लिए काम करना भी मुश्किल था क्योंकि भले ही वे फिल्मी खानदान से थे, लेकिन सेट पर काम करने का अनुभव नहीं था. सेट पर पिता राज कपूर को पिता कहने की भी इजाजत नहीं थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जब राज कपूर ने बेटे ऋषि कपूर को दिया चैलेंज
नई दिल्ली:

कपूर खानदान ने चार पीढ़ियों से दर्शकों को एंटरटेन किया है और आज भी कर रही है. इसी खानदान ने बहुमुखी प्रतिभा के धनी फिल्म निर्माता और एक्टर निकले, लेकिन ऋषि कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने गए.  बात चाहे निजी जिंदगी से जुड़ी हो या देश से, उन्होंने हर मामले पर खुलकर राय रखी, लेकिन बेबाक राय रखने वाले ऋषि कपूर को पहली ही फिल्म बॉबी में बड़ी सीख मिली थी, लेकिन पहले उनके हाथ और पैर बुरी तरीके से फूल गए थे. बता दें कि 30 अप्रैल को अभिनेता ऋषि कपूर की पुण्यतिथि है...

पिता की फिल्म से किया डेब्यू

ऋषि कपूर ने अपने करियर में कई शानदार और रोमांटिक फिल्में दीं और जब 70-80 के दशक में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र जैसे अभिनेता पर्दे पर सिर्फ एक्शन कर रहे थे, तब ऋषि कपूर ने सिनेमा को म्यूजिकल और रोमांस से भरी फिल्में दीं और हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाई, लेकिन पहली फिल्म के दौरान उनके पिता राज कपूर ने उन्हें खुले समंदर में अकेला हाथ- पैर मारने के लिए छोड़ दिया था.

ये भी पढ़ें-  आमिर खान के बेटे की 10 फोटो, 5वीं देख कहेंगे, रणबीर-रणवीर से नहीं कम, साई पल्लवी के साथ बनी जोड़ी, 'एक दिन' में आएंगे नजर

पापा ने दिया ये चैलेंज 

दरअसल ऋषि कपूर की बतौर मुख्य अभिनेता पहली फिल्म 'बॉबी' थी और सेट पर उनके लिए काम करना भी मुश्किल था क्योंकि भले ही वे फिल्मी खानदान से थे, लेकिन सेट पर काम करने का अनुभव नहीं था. सेट पर पिता राज कपूर को पिता कहने की भी इजाजत नहीं थी और वे उन्हें साहब बुलाते थे. इसी फिल्म का पहला गाना शूट होना था और अभिनेता को लगा कि गाना फिल्माने के लिए कोई कोरियोग्राफर बुलाया जाएगा, लेकिन काफी इंतजार करने के बाद सेट पर कोई नहीं आया और राज कपूर ने आदेश दिया कि कोई कोरियोग्राफर नहीं आएगा और जो करना है वो तुम्हें खुद करना है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- बॉलीवुड की पहली ब्लैक बेल्टर है यह एक्ट्रेस, साउथ से लेकर, भोजपुरी और हॉलीवुड में भी कर चुकी है काम, विवादों से गहरा नाता

राज कपूर की सीख ने बदली जिंदगी

ये सुनकर ऋषि कपूर के हाथ-पैर सुन्न हो गए. पहले तो उन्होंने इनकार किया, लेकिन राज कपूर की एक सीख ने उन्हें जिंदगी की सबसे बड़ी सीख दी. राज कपूर ने कहा कि अगर किसी कोरियोग्राफर को बुलाता तो वो तुम्हें वैसा करने के लिए कहता, जो उसने धर्मेंद्र या अमिताभ ने किया, क्योंकि उसने बहुत सारे लोगों को सिखाया है. ऐसे में लोग कहेंगे कि नया लड़का धर्मेंद्र या अमिताभ की नकल कर रहा है, तो इसलिए जो करना है, वो खुद को करो और पूरी आजादी के साथ करो. उस दिन से लेकर आने वाली फिल्मों में ऋषि कपूर ने गानों की लिप-सिंकिंग, डांस और स्टाइल को खुद से किया और पर्दे पर अपनी अलग पहचान बनाई.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Twisha Sharma Death Case | ट्विशा के ससुराल से पुलिस चौकी तक...NDTV के रियलिटी चेक में बड़ा खुलासा!