राज कपूर ने चुना, लता मंगेशकर ने सजाया, मंदाकिनी की अदाओं ने बनाया यादगार, 41 साल बाद भी रोमांस की मिसाल है ये गीत

राज कपूर ने सालों तक इस गीत को संभालकर रखा था, फिर लता मंगेशकर की जादुई आवाज और मंदाकिनी की मासूम अदाओं ने इसे सदाबहार बना दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मंदाकिनी की अदाओं और लता मंगेशकर की आवाज ने सुपरहिट बनाया ये गाना

अगर बात बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाकिनी की हो और फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली' की न हो ये तो मुमकिन ही नहीं है. 1985 में आई इस फिल्म ने मंदाकिनी को रातोंरात पहचान दिलाई थी और इसके गानों ने भी खूब लोकप्रियता हासिल की. इन्हीं में एक गीत था ‘सुन साहिबा सुन'. मंदाकिनी और राजीव कपूर पर फिल्माए गए इस गाने में प्यार का इजहार है, साथ निभाने की इच्छा है और अपने दिल की बात सामने रखने की बेकरारी भी. ऐसे में हसरत जयपुरी के बेहतरीन बोलों को अगर एक शानदार धुन और लता मंगेशकर की आवाज मिल जाए तो क्या ही कहना. यही वजह है कि 41 साल बाद भी यह गाना पुराने सिनेमा के चाहने वालों को पसंद आता है.

'सुन साहिबा सुन'

इस गीत को लता मंगेशकर ने आवाज दी थी. इसका संगीत रविंद्र जैन ने तैयार किया था, जबकि गीत के बोल हसरत जयपुरी ने लिखे थे. गाने की धुन और लता की आवाज मिलकर इसे एक ऐसा रोमांटिक रंग देती है, जो आज भी पुराना नहीं लगता. दिलचस्प बात ये है कि हसरत जयपुरी ने यह गीत काफी पहले राज कपूर की फिल्म ‘अजंता' के लिए लिखा था और शंकर-जयकिशन ने इसे संगीतबद्ध भी किया था. लेकिन वह फिल्म नहीं बन सकी और यह गाना लंबे समय तक राज कपूर के पास रहा. बाद में ‘राम तेरी गंगा मैली' बनाते समय राज कपूर को लगा कि यह गीत फिल्म की एक सिचुएशन के लिए बिल्कुल सही है और इसे इसमें शामिल कर लिया गया.

गाना सुनने के लिए यहां करें क्लिक 

मंदाकिनी के करियर का यादगार गाना

‘राम तेरी गंगा मैली' राज कपूर के निर्देशन में बनी थी और इसमें राजीव कपूर और मंदाकिनी मुख्य भूमिकाओं में थे. फिल्म की कहानी और इसके कुछ दृश्यों को लेकर खूब चर्चा हुई, लेकिन इसके गाने भी दर्शकों की याद में लंबे समय तक बने रहे. मंदाकिन उस वक्त एक नया चेहरा थी, उनका मासूम अंदाज, राजीव कपूर के साथ उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने हाथोंहाथ लिया.आज इतने साल गुजरने के बाद भी ‘सुन साहिबा सुन' सिर्फ एक पुराना गाना बनकर नहीं रह गया, बल्कि पुराने दौर के रोमांस की याद दिलाने वाला गीत बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: आशा भोसले का आखिरी गाना, निधन के 4 महीने बाद होगा रिलीज, एआर रहमान का म्यूजिक, शाहरुख-सलमान समेत कई सितारे

Advertisement

Featured Video Of The Day
जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बनेगी हाई पावर कमेटी, छात्रों पर दर्ज FIR होंगी रद्द
Topics mentioned in this article
Lata Mangeshkar
Ram Teri Ganga Maili
Mandakini