VIDEO: नई फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' से राघव जुयाल फिर करेंगे धमाल, ट्रेलर लांच

किल, बैड्स ऑफ बॉलीवुड में दर्शकों का मनोरंजन करने वाले राघव जुयाल एक बार फिर नई कॉमेडी फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने को तैयार है. फिल्म 30 जुलाई को पूरे भारत में रिलीज होगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राघव जुयाल की नई फिल्म का ट्रेलर लांच
Social Media

Raghav Juyal New Movie: टीज़र से दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाने के बाद अब 'भाई तेरा स्टार है' के मेकर्स ने फिल्म का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है. 'किल' और 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में अपने दमदार अभिनय से खूब तारीफें बटोरने के बाद राघव जुयाल अपनी नई फिल्म बिल्कुल नए अंदाज़ में नज़र आने वाले हैं. इस बार वह एक फुल-ऑन कॉमिक एंटरटेनर के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं.

फिल्म के ट्रेलर में दर्शकों को अजय सिंह (राघव जुयाल) की मज़ेदार, अतरंगी और पूरी तरह मनोरंजन से भरपूर दुनिया की झलक देखने को मिलती है. ट्रेलर एक मज़ेदार सफर की झलक दिखाता है, जहां बड़े सपने, बेतहाशा अफरा-तफरी और अनगिनत हास्यास्पद घटनाएं मिलकर हंसी से भरपूर मनोरंजन का तड़का लगाती हैं. दमदार परफॉर्मेंस, मज़ेदार किरदार और भरपूर ड्रामा इसे एक शानदार फैमिली एंटरटेनर बनाते हैं.

'भाई तेरा स्टार है' एक ऐसी फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, जिसमें कॉमेडी, ड्रामा, अतरंगी किरदार और लगातार हंसाने वाले पल देखने को मिलेंगे. ट्रेलर की शुरुआत एक दिलचस्प लाइन से होती है, "एक एक्टर का सबसे बड़ा टैलेंट होता है अपनी ही बकवास पर यकीन करना. इसी के साथ फिल्म पहले ही फ्रेम से बड़े-बड़े ड्रामे, ओवर-द-टॉप मोमेंट्स और भरपूर कॉमेडी का माहौल बना देती है. 

ये भी पढ़ें-शाहरुख, सलमान, आमिर नहीं, बल्कि इस अभिनेता ने अपने से छोटी हीरोइंस के साथ पर्दे पर सबसे अधिक किया रोमांस!

फिल्म में राघव जुयाल अपनी शानदार स्क्रीन प्रेजेंस और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से पूरी तरह छा जाते हैं. वहीं, फिल्म के दूसरे कलाकार संजय कपूर, निहारिका एनएम, बरखा सिंह, चंदन रॉय सान्याल और पूरी स्टारकास्ट अपने मज़ेदार अंदाज़ से फिल्म की कॉमेडी और मनोरंजन को कई गुना बढ़ा देते हैं. ट्रेलर के बारे में बात करते हुए राघव जुयाल ने कहा, "मुझे पूरा भरोसा है कि यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी.

Advertisement

राघव कहते हैं, 'मैं बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं कि सभी लोग अजय सिंह से मिलें. वह एक ऐसा किरदार है जो नाटकीय है, अप्रत्याशित है, बेझिझक है, पूरी तरह ओवर-द-टॉप है और बेहद मनोरंजक भी. इस किरदार को निभाने में मुझे बहुत मज़ा आया और मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को भी फिल्म देखते समय उतना ही आनंद आएगा, जितना हमें इसे बनाते समय आया.'

फिल्म के निर्देशक विवेक बी. अग्रवाल ने बताया कि 'भाई तेरा स्टार है' पूरी तरह मनोरंजन का जश्न है. यह फिल्म खुद को जरूरत से ज़्यादा गंभीरता से नहीं लेती और यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है. इसमें मज़ेदार किरदार, अप्रत्याशित मोड़ और लगातार मनोरंजन देखने को मिलेगा. राघव ने अजय सिंह के किरदार को अपनी शानदार ऊर्जा और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से जीवंत बना दिया है. हमें बेहद खुशी है कि आज ट्रेलर दर्शकों के सामने है और अब हम सभी को सिनेमाघरों में फिल्म का आनंद लेते देखने का इंतज़ार है.

Advertisement

फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' ईस्टवुड पिक्चर्स और इंडियन स्टोरीज़ 2 ने पेश किया है, जबकि फिल्म का निर्देशन विवेक बी. अग्रवाल ने किया है. फिल्म की कहानी सुदीप्तो सरकार और विवेक बी. अग्रवाल ने लिखी है. वहीं फिल्म का निर्माण अवंतिका हरि, सुनील रुपानी और विवेक बी. अग्रवाल ने किया है. यह फिल्म 30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

ये भी पढ़ें-Kissa: एक एक्टर के कलम से निकला था फिल्म 'अमर अकबर एंथोनी' का आइकॉनिक सॉन्ग 'पर्दा है पर्दा'!

Featured Video Of The Day
'थाली भेंट' के CCTV से खुलेंगे राज? बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी पर जांच टीम के खुलासे
Topics mentioned in this article
Raghav Juyal
Bhai Tera Star Hai
Bhai Tera Star Hai Trailer
Raghav Juyal New Movie