एक्ट्रेस अपने शरीर में छिपा कर लाती थी सोना, एक साल में की 127 किलो सोने की तस्करी, जानें कौन है रान्या राव

Raanya Rao: कौन है ये एक्ट्रेस जिसका तस्करी में नाम सामने आया है. एक्ट्रेस की 34 करोड़ से ज्यादा की प्रॉपर्टी कुर्क कर दी गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कौन है एक्ट्रेस रान्या राव?
Social Media
नई दिल्ली:

कन्नड़ एक्ट्रेस रान्या राव का नाम अचानक चर्चा में आ गया. दरअसल सोने की तस्करी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अपनी चार्जशीट दाखिल की है. इसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. यह कोई छोटी घटना नहीं, बल्कि एक संगठित अंतरराष्ट्रीय गिरोह का काम था, जो अफ्रीका से शुरू होकर दुबई के रास्ते भारत तक फैला हुआ था. शुरुआत में रान्या राव और उनके सहयोगी तरुण कोंडूरू ने अफ्रीका (युगांडा, केन्या, तंजानिया) से सीधे सोना आयात करने की योजना बनाई. 

इसके लिए उन्होंने दुबई में ‘वीरा डायमंड्स ट्रेडिंग LLC' नाम की कंपनी भी रजिस्टर कराई. अफ्रीकी सप्लायर्स से संपर्क किया गया और 5 किलो सोने की शुरुआती ट्रायल डील तय हुई, जिसके बाद 50 किलो का बड़ा ऑर्डर होना था. इसके लिए एडवांस में हजारों डॉलर भेजे गए, लेकिन सोना कभी नहीं मिला. 

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 में बनी रणवीर सिंह की मां, कौन है मधुरजीत सरघी? दीपिका पादुकोण और बॉर्डर-2 से है खास कनेक्शन

युगांडा के एक एजेंट ने रिफाइनरी दिखाकर भरोसा जगाया, फिर अतिरिक्त रकम मांगी. आखिरकार यह सब एक बड़ा ठगी का मामला निकला, जिसमें दोनों को 2 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ. केन्या में भी इसी तरह की कोशिश नाकाम रही. इस झटके के बाद उन्होंने रणनीति बदल दी. अब अफ्रीका से सीधे सोना लाने के बजाय दुबई के स्थानीय बाजार (देइरा गोल्ड सूक) से नकद में सोना खरीदना शुरू किया. वहां अफ्रीकी डीलर कैश में ही सौदे करते थे, ताकि कोई बैंक ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड न बने. रान्या राव बड़ी रकम नकद (AED) लेकर दुबई जाती थीं और सोना खरीदती थीं.

Advertisement

मार्च 2024 से मार्च 2025 तक 102 करोड़ रुपए का सोना भारत लाई रान्या

जांच में ये भी सामने आया है कि मार्च 2024 से मार्च 2025 के बीच रान्या राव ने करीब 15 बार दुबई से भारत यात्रा की और इस दौरान कुल 127.87 किलो सोने की तस्करी की जिसकी कीमत करीब 102 करोड़ रुपये बताई जा रही है. इस सोने को भारत में एक नेटवर्क के जरिए ज्वेलर्स और हैंडलर्स को बेच दिया जाता था.

34 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति कुर्क

तरुण कोंडूरू फर्जी कागजी कार्रवाई संभालते थे. वे कस्टम दस्तावेजों में दिखाते थे कि सोना दुबई से स्विट्जरलैंड या थाईलैंड जैसा कोई तीसरा देश जा रहा है. इसके लिए वे उन देशों की फ्लाइट टिकट भी बुक करते थे. लेकिन वास्तव में सोना दुबई एयरपोर्ट पर ही रान्या को सौंप दिया जाता था, जो इसे अपने शरीर में छिपाकर भारत लाती थीं. CBI ने FIR दर्ज की और ED ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस शुरू किया. अब तक ED ने रान्या की 34 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है. जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस सिंडिकेट में और कौन-कौन शामिल थे, क्या कोई सरकारी अधिकारी भी जुड़े थे, और इतना बड़ा ऑपरेशन इतने समय तक कैसे चलता रहा.

Advertisement

कौन है रान्या राव ?

रान्या का असली नाम हर्षवर्धिनी रान्या है. वह कन्नड़ फिल्म इंजस्ट्री में बौर एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं. इसके अलावा वह मॉडल भी कही हैं. रान्या ने साल 2014 में फिल्म माणिक्य से अपने करियर की शुरुआत की थी. 2014 से 2017 के बीच वह तीन फिल्मों में नजर आईं.

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान की दीवाना और DDLJ इस फ्लॉप हीरो को हुई थीं ऑफर, किंग खान की बदली किस्मत और आज तक स्ट्रगल कर रहा है वो एक्टर

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: Hormuz Strait को लेकर Trump ने ईरान को दी बड़ी धमकी | Breaking News