सबकी बेइज्जती करने वाले राज कुमार इस एक्टर को नहीं बोल पाए एक भी शब्द, एक्स-वाइफ ने बताई वजह

ओम पुरी की एक्स वाइफ सीमा कपूर ने बताया कि पहले फिल्म इंडस्ट्री में नए लोगों के लिए रास्ता आसान नहीं होता था. कई बार बड़े नाम नए लोगों को टारगेट करते थे. उन्हें नजरअंदाज किया जाता था या फिर उनकी कमियां निकालने की कोशिश होती थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
राज कुमार इस एक्टर की नहीं कर पाए बेइज्जती, एक्स वाइफ ने बताई वजह
Social Media
नई दिल्ली:

फिल्मी दुनिया में राज कुमार का नाम आते ही उनकी बेबाक बातें और तीखे अंदाज की चर्चा शुरू हो जाती है. कहा जाता था कि वो सामने वाले की हैसियत या स्टारडम नहीं देखते थे और जो मन में आता था, साफ कह देते थे. कई बड़े सितारे भी उनकी बातों का निशाना बन चुके थे. लेकिन एक स्टार ऐसा भी था, जिस पर राज कुमार कभी कोई तंज नहीं कस पाए. ये नाम था ओम पुरी का. आखिर इसकी वजह क्या थी, इसका खुलासा खुद ओम पुरी की एक्स-वाइफ सीमा कपूर ने एक बातचीत में किया है.

नए लोगों को बनाया जाता था निशाना

सीमा कपूर ने बताया कि पहले फिल्म इंडस्ट्री में नए लोगों के लिए रास्ता आसान नहीं होता था. कई बार बड़े नाम नए लोगों को टारगेट करते थे. उन्हें नजरअंदाज किया जाता था या फिर उनकी कमियां निकालने की कोशिश होती थी. सीमा के मुताबिक, ओम पुरी ने भी अपने शुरुआती दिनों में ऐसे कई अनुभव झेले थे. हालांकि बाद में स्टार बनने के बाद उन्होंने कभी किसी जूनियर आर्टिस्ट के साथ वैसा व्यवहार नहीं किया.

यह भी पढ़ें- कौन हैं पामेला सेरेना? लॉकअप 2 को लेकर हो रही है जिनकी चर्चा, मिस यूनिवर्स दुबई का जीत चुकी हैं ताज

शबाना आजमी का मजाकिया कमेंट

सीमा कपूर ने एक पुराना किस्सा भी सुनाया. उन्होंने बताया कि एक बार शबाना आजमी ने ओम पुरी और नसीरुद्दीन शाह को देखकर मजाक में कहा था कि ऐसी शक्ल लेकर फिल्म इंडस्ट्री में आने की हिम्मत कैसे हुई. उस समय ये बात मजाक में कही गई थी, लेकिन ओम पुरी को अपने लुक्स को लेकर अक्सर ऐसी बातें सुननी पड़ती थीं. इसके बावजूद उन्होंने अपने दमदार काम से लोगों की सोच बदल दी.

Advertisement

राज कुमार को था ओम पुरी का सम्मान

सीमा कपूर के मुताबिक, ओम पुरी को पहले से डर था कि कहीं राज कुमार उन्हें कुछ ऐसा न कह दें जिससे उन्हें ठेस पहुंचे. उन्होंने मन ही मन तय भी कर लिया था कि अगर ऐसा हुआ तो वो फिल्म छोड़ देंगे. लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ. सीमा का कहना है कि ओम पुरी की पर्सनैलिटी, उनके काम के प्रति डेडिकेशन और उनके व्यवहार ने राज कुमार को भी प्रभावित किया था. यही वजह रही कि उन्होंने कभी ओम पुरी का अपमान नहीं किया.

यह भी पढ़ें- 'किसने छूने का हक दिया?', फैंस से मिलने के लिए रुकीं जैकलीन फर्नांडिस तो बॉडीगार्ड ने की ऐसी हरकत, देख कर भड़के लोग

Advertisement

जीनत अमान को भी नहीं छोड़ा था

सीमा कपूर ने ये भी बताया कि राज कुमार कई लोगों पर कमेंट कर देते थे. उन्होंने एक बार जीनत अमान को लेकर भी ऐसा कमेंट किया था, जिसकी काफी चर्चा हुई थी. राज कुमार का अंदाज ही ऐसा था कि वो कई बार सामने वाले को असहज कर देते थे. लेकिन ओम पुरी के मामले में उन्होंने हमेशा सम्मान बनाए रखा. यही बात इस किस्से को और दिलचस्प बना देती है.

Featured Video Of The Day
कैसे 12 फिल्मों की भीड़ में 'हॉन्टेड' ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा? प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने बताया
Topics mentioned in this article
Rajkumar
Om Puri
Raaj Kumar News
Raaj Kumar Actor
Raaj Kumar 5 Favourite Actors