धुरंधर और 'शैतान' के बाद आर. माधवन की नई फिल्म का ऐलान, इस डायरेक्टर संग मिलाया हॉरर फिल्म के लिए हाथ

आर. माधवन और फिल्ममेकर विशाल फुरिया एक अनटाइटल्ड हॉरर फिल्म के लिए साथ आ रहे हैं, जिसे रोहित रंजन अपने प्रोडक्शन हाउस फ्रॉस्टलिट प्रोडक्शन लिमिटेड के बैनर तले प्रोड्यूस करेंगे. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आर माधवन ने विशाल फुरिया के साथ हॉरर मूवी के लिए मिलाया हाथ
नई दिल्ली:

आर. माधवन उन चुनिंदा अभिनेताओं में से हैं, जिन्होंने अलग-अलग भाषाओं और तरह-तरह की फिल्मों में अपनी खास पहचान बनाई है. 'रहना है तेरे दिल में' और 'तनु वेड्स मनु' जैसी फिल्मों से दर्शकों का दिल जीतने से लेकर '3 इडियट्स', 'विक्रम वेधा', 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' और हाल ही में ब्लॉकबस्टर 'धुरंधर' तक, उन्होंने हर बार अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया है. लेकिन हॉरर फिल्मों की बात करें तो माधवन का नाम खास तौर पर लिया जाता है. उनकी फिल्म '13B' ने दर्शकों को डर का एक नया अनुभव दिया था और आज भी इसे एक कल्ट क्लासिक माना जाता है. इसके कई साल बाद 'शैतान' में उन्होंने एक बार फिर अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को डराया और साबित किया कि हॉरर फिल्मों में उनकी एक अलग पहचान है. लेकिन अब वह एक बार फिर हॉरर फिल्म के साथ लौटने वाले हैं, जिसके लिए उन्होंने विशाल फुरिया के साथ हाथ मिलाया है. 

हॉरर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं विशाल फुरिया

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि विशाल फुरिया ने भी हॉरर फिल्मों के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है. समीक्षकों की सराहना पाने वाली मराठी फिल्म 'लपाछपी' से शुरुआत करने के बाद उन्होंने 'छोरी', 'छोरी 2'और हाल ही में 'मां' जैसी फिल्म बनाई. दिलचस्प बात यह है कि 'मां' में माधवन भी एक खास कैमियो में नजर आए थे. अपनी फिल्मों में डर के साथ भावनाओं को भी जगह देने के लिए पहचाने जाने वाले फुरिया 2027 में फिल्म इंडस्ट्री में अपने दस साल पूरे करेंगे. ऐसे में यह फिल्म उनके सफर का एक अहम पड़ाव होगी.

ये भी पढे़ं- बिहार में बच्चे के जन्म के बाद महिलाएं गातीं हैं मनोज तिवारी का ये भोजपुरी का गाना, दो साल पहले हुआ वायरल

विशाल फुरिया ने कहा- मेरी पहली और एकमात्र पसंद थे माधवन

इस फिल्म में माधवन को लेने के बारे में बात करते हुए विशाल फुरिया ने कहा, “माधवन सर हमेशा से मेरी पहली और एकमात्र पसंद थे. मुझे बेहद खुशी है कि वह इस फिल्म का हिस्सा बन गए हैं और अब इसके किरदार और कहानी को समझने के प्रयास में लग चुके हैं. वह '13B' जैसी कल्ट क्लासिक हॉरर फिल्म के असली स्टार हैं, जो मेरी पसंदीदा फिल्मों में से एक है. गंभीर हॉरर फिल्मों को लेकर उनकी समझ, अनुभव और अपने काम के प्रति उनका विश्वास बहुत खास है. इस फिल्म के लिए उनसे बेहतर कोई और नहीं हो सकता था.”

Advertisement

माधवन के साथ काम करने का बताया अनुभव

माधवन के साथ काम करने के अनुभव और फिल्म से दर्शकों की उम्मीदों पर बात करते हुए उन्होंने आगे कहा, “माधवन सर को लेखक, निर्देशक और निर्माता के तौर पर भी कई सालों का अनुभव है. इसलिए इस फिल्म में उनका हमारे साथ होना बेहद खास है. हम मिलकर भारतीय हॉरर सिनेमा में कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं, जो दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखा हो. ऐसा डर, जिसे दर्शक महसूस कर सकें और जो उनके अंदर तक उतर जाए.”

ये भी पढ़ें- दीवाली पर 27 साल पुराना गाना जीत लेगा दिल, बिग बी ने किया था 30 साल छोटी हीरोइन संग रोमांस, कुमार सानू और अनुराधा पौडवाल का सुपरहिट सॉन्ग

Advertisement
Featured Video Of The Day
Sardar Patel Jayanti : सरदार पटेल जयंती पर जवानों ने दिखाया दम!
Topics mentioned in this article
R Madhavan
Vishal Furia
Entertainment

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं