'पाकिस्तान जिंदाबाद' बोलने पर उठे सवाल, आयुष्मान खुराना ने कहा- स्क्रिप्ट जो कहती है, मैं वही करता हूं

हाल ही में आयुष्मान खुराना की फिल्म 'उड़ता तीर' का ट्रेलर रिलीज हुआ है. इस फिल्म में वह पाकिस्तानी जासूस का रोल कर रहे हैं. 'उड़ता तीर' के ट्रेलर के अंदर आयुष्मान खुराना पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाते हुए नजर आए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पाकिस्तानी जासूस बने आयुष्मान खुराना, ट्रेलर के विवादित सीन पर दी सफाई
NDTV

हाल ही में आयुष्मान खुराना की फिल्म 'उड़ता तीर' का ट्रेलर रिलीज हुआ है. इस फिल्म में वह पाकिस्तानी जासूस का रोल कर रहे हैं. 'उड़ता तीर' के ट्रेलर के अंदर आयुष्मान खुराना पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाते हुए नजर आए. जिस पर उन्होंने अपनी सफाई पेश की है. फिल्म में वह बेलाल अहमद का किरदार निभा रहे हैं, जो एक पाकिस्तानी जासूस है. याददाश्त खो जाने के बाद वह खुद को भारतीय समझने लगता है. देशभक्ति उसकी बनी रहती है, लेकिन उसे यह याद नहीं रहता कि वह किस देश का है. इसी उलझन पर फिल्म की कॉमेडी टिकी है.

क्या बोले आयुष्मान खुराना 

ट्रेलर लॉन्च के दौरान आयुष्मान से पूछा गया कि पाकिस्तानी एजेंट के रूप में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारा लगाना मुश्किल तो नहीं लगा. उन्होंने साफ कहा, 'यह स्क्रिप्ट का हिस्सा है. एक्टर के नाते मैं जो स्क्रिप्ट मांगती है, वही करता हूं. हर जासूसी फिल्म में ऐसा होता रहा है. फर्क सिर्फ इतना है कि यह जासूसी कॉमेडी है, देशभक्ति वाली कॉमेडी है और एक अलग तरह की फिल्म है. मैं हमेशा पहले स्क्रिप्ट देखता हूं. स्क्रिप्ट जो कहती है, मैं वही करता हूं. मैं डायरेक्टर का बच्चा हूं और उन्होंने शानदार स्क्रिप्ट लिखी है.'

सारा अली खान के साथ किया काम

फिल्म में आयुष्मान के साथ सारा अली खान भी हैं. सारा ने दोनों की केमिस्ट्री के बारे में बताया कि उन्होंने 'उड़ता तीर' की शूटिंग पहले पूरी कर ली थी. उसके बाद दोनों ने 'पति पत्नी और वो दो' में काम किया. उन्होंने कहा, 'मुझे बहुत मजा आया. एक ही अभिनेता के साथ इतनी अलग-अलग केमिस्ट्री बनाना अभिनेता के लिए रोमांचक होता है. एक फिल्म में मैं उनकी जिंदगी में तहलका बनकर आती हूं और दूसरी में उनकी पत्नी. इतने कम समय में इतनी अलग इक्वेशन बनाना बहुत अच्छा लगा.'

फिल्म के बारे में

'उड़ता तीर' लेखक आकाश ए कौशिक की पहली डायरेक्टोरियल फिल्म है. इसमें आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अलावा मुकुल देव, गुलशन ग्रोवर, राम कपूर, रघुबीर यादव, सुप्रिया पिलगांवकर, स्मिता तांबे, बृजेंद्र काला और संदीप आनंद भी हैं. फिल्म धर्म प्रोडक्शंस और सिखिया एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही है. यह 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. आयुष्मान इस समय दो फिल्मों की तैयारी में व्यस्त हैं – 'उड़ता तीर' और 'ये प्रेम मोल लिया'. दोनों फिल्में जल्द ही दर्शकों के सामने आएंगी.
ये भी पढ़ें; 8 एपिसोड, IMDb रेटिंग 8.2,इस वेब सीरीज के हर एपिसोड में दिखेगी कश्मीर की अनदेखी कहानी, अब दुनियाभर में हो रही है चर्चा

Featured Video Of The Day
NDTV-Dettol बनेगा स्वस्थ इंडिया Season 13 का आगाज़, सेहतमंद जीवन का संकल्प
Topics mentioned in this article
Ayushmann Khurrana
Udta Teer
Udta Teer Trailer
Udta Teer Release Date
Udta Teer Movie