सलमान खान इन दिनों एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. हाल ही में अस्पताल के बाहर पैपराजी पर नाराज होते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ था. इसके बाद सलमान ने इंस्टाग्राम पर कुछ गुस्से वाले सेल्फी पोस्ट किए, जिन पर लोगों ने अलग-अलग तरह के रिएक्शन दिए. मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि इंटरनेट के सबसे अतरंगी कंटेंट क्रिएटर्स में गिने जाने वाले पुनीत सुपरस्टार यानी मोहम्मद पुनीत खान ने एंट्री मार दी. पुनीत ने अपने अंदाज में सलमान को सपोर्ट करते हुए ऐसा वीडियो बनाया कि लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं.
ये भी पढ़े: बॉबी देओल को लगा 'नई पीढ़ी मुझे भूल गई', तभी सलमान खान की फ्लॉप फिल्म ने धर्मेंद्र के बेटे को बनाया सुपरहिट
सलमान को लेकर क्या बोले पुनीत
अपने वायरल वीडियो में पुनीत सुपरस्टार ने सलमान खान को सीधे मैसेज देते हुए कहा कि वो टेंशन ना लें. पुनीत ने कहा कि उन्हें पता है कि सलमान अस्पताल में थे और काफी तनाव में हैं. इसके बाद उन्होंने मजेदार अंदाज में कहा कि बस एक बार लोकेशन भेज दीजिए, फिर कोई आपका बाल भी बांका नहीं कर पाएगा. वीडियो में पुनीत का ओवरड्रामेटिक अंदाज और डायलॉग डिलीवरी लोगों को काफी पसंद आ रही है.
इंटरनेट पर छा गया वीडियो
पुनीत सुपरस्टार का ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई. कई यूजर्स ने मजाक में पुनीत को सलमान खान का नया बॉडीगार्ड बता दिया. कुछ लोगों ने कहा कि पूरे विवाद में यही सबसे मजेदार मोमेंट था. वहीं सलमान के फैंस भी वीडियो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं और इसे एंटरटेनिंग बता रहे हैं.
पहले क्यों नाराज हुए थे सलमान
दरअसल, हाल ही में सलमान खान को मुंबई के एक अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया था. वहां पैपराजी लगातार उनकी तस्वीरें और वीडियो लेने की कोशिश कर रहे थे. इसी दौरान सलमान नाराज नजर आए. बाद में उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर किए, जिनमें ‘मातृभूमि' शब्द का जिक्र होने पर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई.
कॉमेडी और ड्रामे का मिला तड़का
पुनीत सुपरस्टार अपने अजीब और अनप्रेडिक्टेबल वीडियोज के लिए पहले से ही जाने जाते हैं. इस बार भी उन्होंने पूरे विवाद को मजेदार मोड़ दे दिया. यही वजह है कि उनका वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे बार-बार देख रहे हैं.