डर और सस्पेंस के साथ थिएटर्स में आ रही है ‘साइको किलर’, हर मोड़ पर सामने आएगा खौफनाक सच

'साइको किलर’ का एक्सक्लूसिव क्लिप रिलीज हो चुका है जिसमें एक महिला पुलिस ऑफिसर अपने पति के किलर की तलाश में निकलती है. डर, सस्पेंस और बदले की ये कहानी हॉरर के साथ साइकोलॉजिकल थ्रिल का इंटेंस मिक्स लेकर इस शुक्रवार थिएटर्स में रिलीज होगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हर सीन में सस्पेंस और हर मोड़ पर डर, इस शुक्रवार रिलीज होगी ‘साइको किलर’

हॉलीवुड की अपकमिंग सीरियल किलर हॉरर फिल्म 'साइको किलर' को लेकर इस वक्त जबरदस्त बज बना हुआ है और अब फिल्म का कुछ सेकेंड्स का वीडियो क्लिप सामने आने के बाद दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है. इस क्लिप ने सस्पेंस और डर का ऐसा माहौल बना दिया है जिसने फैंस के बीच फिल्म को लेकर नई चर्चा छेड़ दी है. फिल्म की कहानी एक महिला पुलिस ऑफिसर के इर्द-गिर्द घूमती है जो एक खतरनाक किलर का पीछा कर रही होती है लेकिन मामला तब पूरी तरह बदल जाता है जब उसका अपना पति उस सीरियल किलर का शिकार बन जाता है और इसके बाद ये केस उसके लिए सिर्फ एक ड्यूटी नहीं बल्कि पर्सनल बदले की लड़ाई बन जाता है.

ये भी पढ़ें: O Romeo Box Office Collection Day 7: शाहिद कपूर की ओ रोमियो को 50 करोड़ पार करने में लगे सात दिन, जानें कमाए कितने करोड़

पति की मौत के बाद शुरू होती है असली जंग

फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक आम केस अचानक एक पुलिस ऑफिसर की निजी जिंदगी से जुड़ जाता है. अपने पति की दर्दनाक मौत के बाद ये पुलिस ऑफिसर उस सीरियल किलर को पकड़ने के मिशन पर निकलती है. जैसे-जैसे वो इस केस की गहराई में जाती है वैसे-वैसे उसके सामने कई चौंकाने वाले सच सामने आते हैं जो उसे अंदर तक हिला देते हैं.

वीडियो में दिखा डर और सस्पेंस का इंटेंस माहौल

सामने आए वीडियो में एक डरावना कमरा दिखाया गया है जहां मुख्य किरदार हाथ में बंदूक लेकर धीरे धीरे आगे बढ़ती नजर आती है. कमरे में चारों तरफ सन्नाटा है और दीवारों पर कुछ अजीब शब्द लिखे हुए दिखाई देते हैं जो माहौल को और ज्यादा खौफनाक बना देते हैं. हल्का बैकग्राउंड म्यूजिक और अचानक आने वाली आवाजें सीन को और टेंस बना देती हैं. जैसे ही वो कमरे में आगे बढ़ती है माहौल और डरावना होता जाता है जिससे साफ लगता है कि फिल्म में आगे कुछ खतरनाक होने वाला है.

इस शुक्रवार थिएटर्स में होगी रिलीज

फिल्म इस शुक्रवार यानि 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और मेकर्स को उम्मीद है कि ये कहानी ऑडियंस को आखिर तक सीट से बांधे रखेगी. हॉरर और थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए ये फिल्म वीकेंड पर देखने के लिए एक शानदार ऑप्शन बन सकती है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
AI Summit में Youth Congress का जबरदस्त 'ड्रामा', कार्यकर्ताओं को Police ने हिरासत में लिया | NDTV