2 घंटे 8 मिनट की मूवी बनीं नेटफ्लिक्स पर नंबर वन, प्रियंका चोपड़ा भी हुईं फैन, कहा- समझदारी से बनाई गई फिल्म

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नेटफ्लिक्स की इस हफ्ते नंबर वन का खिताब हासिल करने वाली फिल्म की तारीफ की है और कास्ट को सराहा है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्रियंका चोपड़ा ने नेटफ्लिक्स की इस हफ्ते नंबर वन फिल्म मां बहन की तारीफ की

नेटफ्लिक्स की चर्चा इन दिनों हर तरफ है, जिसमें कोरियाई सीरीज से लेकर अमेरिकन सीरीज देखने को मिल रही है. लेकिन भारत में इन दिनों नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई दो घंटे 8 मिनट की फिल्म नंबर वन बन गई है, जिसकी तारीफ खुद ग्लोबल स्टार बनीं प्रियंका चोपड़ा ने की है और कास्ट की मेहनत को सराहा है. वहीं उन्होंने कहा है कि यह फिल्म समझदारी से बनाई गई है. हम बात कर रहे हैं नेटफ्लिक्स ओरिजनल फिल्म मां-बहन की, जो  4 जून 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम कर रही है. 

प्रियंका चोपड़ा ने की तारीफ 

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए हालिया रिलीज माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और धारणा दुर्गा स्टारर फिल्म 'मां बहन' की जमकर सराहना की. उन्होंने  इंस्टाग्राम स्टोरीज पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए पूरी टीम को बधाई दी. उन्होंने लिखा, "मेरी क्वीन माधुरी दीक्षित आप हमेशा और शानदार अभिनय से सबका ध्यान अपनी ओर खींचने वाली तृप्ति डिमरी ने तो कमाल का काम किया. दोनों को पर्दे पर एक साथ देखना बेहद शानदार अनुभव रहा. धारणा, मैं हमेशा से आपकी प्रशंसक रही हूं और आगे आप क्या नया लेकर आने वाली हैं, इसे देखने का बेसब्री से इंतजार है. आप इसी तरह बेहतरीन काम करते रहिए. सबसे खास बात यह है कि यह प्रोजेक्ट बहुत ईमानदार और सिनेमाई अंदाज में बनाया गया है. यह बहुत ही शानदार और समझदारी से बनाई गई फिल्म है. इसकी कहानी तेज, मजेदार और बेहतरीन तरीके से पेश की गई है. सुरेश त्रिवेणी की सोच और विजन बेहद खूबसूरत है. पूरी टीम को इस शानदार काम के लिए बहुत-बहुत बधाई."

Photo Credit: फोटो: प्रियंका चोपड़ा के इंस्टाग्राम से ली गई

ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र के साथ काम करना था आसान, प्रोड्यूसर ने किया खुलासा, कहा- वह सेट पर रो पड़ते थे

मां बहन के बारे में 

मां बहन 4 जून 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर रही है. इसमें माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, धरना दुर्गा और रवि किशन अहम किरदार में हैं. यह क्राइम कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन सुरेश त्रिवेणी ने किया है. फिल्म की कहानी एक मां और उसकी तीन बेटियों की है, जो एक लाश छिपाने की कोशिश करती है, जिसके कारण कॉलोनी में हंगामा हो जाता है. 

Advertisement

माधुरी दीक्षित के बारे में 

90 के दशक में बॉलीवुड की नंबर वन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल रहीं माधुरी दीक्षित इन दिनों ओटीटी और सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्मों के चलते चर्चा में हैं. इससे पहले वह 2024 में रिलीज हुई भूल भुलैया 3 में नजर आई थीं, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी. हालांकि इससे पहले 2022 में अमेजन प्राइम रिलीज मजा मा और 2019 में रिलीज हुई फिल्म कलंक बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई है.

ये भी पढे़ं- 1992 की चौथी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म, सेट पर होती थी गोविंदा की खिंचाई, एक्ट्रेस बोलीं- अब 90 का दौर लौटे

Advertisement
Featured Video Of The Day
शून्य भारत की देन है, जिसका दुनिया कर रही इस्तेमाल : इतिहासकार विलियम डेलरिम्पल
Topics mentioned in this article
Maa Behen
Madhuri Dixit
Netflix
Bollywood
Priyanka Chopra