प्रिया सचदेव का दिवंगत पति संजय कपूर को मैसेज, एनिवर्सरी पर लिखा, हर गलती दोहराऊंगी

बिजनेसमैन संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव ने उनकी नौवीं शादी की सालगिरह पर इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर की है. यह पोस्ट ऐसे समय में आई है जब संजय की संपत्ति को लेकर परिवार में कानूनी विवाद चल रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्रिया सचदेव ने स्वर्गीय पति संजय कपूर को नौवीं शादी की सालगिरह पर भावुक पोस्ट शेयर की
नई दिल्ली:

बिजनेसमैन संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव ने उनकी नौवीं शादी की सालगिरह पर इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर की है. यह पोस्ट ऐसे समय में आई है जब संजय की संपत्ति को लेकर परिवार में कानूनी विवाद चल रहा है. प्रिया ने शादी के पुराने फोटोज पोस्ट किए. इनमें वे ऑरेंज और गोल्ड वाली बनारसी कुर्ता सेट में नजर आ रही हैं, जबकि संजय सफेद कुर्ता और गुलाबी पगड़ी पहने हुए थे. फोटोज में दोनों की पारंपरिक पंजाबी शादी की तस्वीरें हैं – पूजा करते हुए, फेरे लेते हुए और नवविवाहित जोड़े के तौर पर दिख रही है.

संजय कपूर का लिखा नोट किया शेयर

पोस्ट में प्रिया ने संजय की ओर से अपनी सातवीं सालगिरह पर लिखे गए हैंडराइटेड नोट को भी शेयर किया. उसमें लिखा था, “हम, यह हमारे साथ बिताए समय की शुरुआत भर है. सात साल की शादी और सात और जन्मों तक साथ रहने के लिए. मैंने कहीं यह कोट पढ़ा था – ‘अगर मैं दोबारा जीवन जी सकूं, तो हर गलती दोहराऊंगी, बस शर्त यह कि वह मुझे तुम्हारे पास वापस ले आए.'”

ये भी पढ़ें: जब राजपाल यादव से 'नाराज' हो गए थे शाहरुख खान, कॉमेडियन के हाथ से निकल गई थी ब्लॉकबस्टर फिल्म

इमोशनल पोस्ट

इन तस्वीरों और पोस्ट को शेयर करते हुए प्रिया कपूर ने लिखा, “हैप्पी एनिवर्सरी, जे. पिछले साल अपनी आठवीं सालगिरह पर हमने तुम्हारे Dosco स्कूल के दोस्तों के साथ मनाई थी. वह दिन शोरगुल भरा, गर्मजोशी से भरा और हंसी से भरा था. तुमने मुझे देखकर कहा था कि अगले सात जन्मों तक हम साथ रहेंगे. मैं तुमसे यह वादा पूरा करवाऊंगी, जे.”

Advertisement

उन्होंने आगे लिखा, “तुम सिर्फ मेरे पति नहीं थे, बल्कि मेरे सोलमेट, मेरी शांति और मेरी धड़कन थे. तुम्हारे साथ मुझे घर मिला. तुमसे प्यार करना मेरे जीवन की सबसे आसान और खूबसूरत बात थी. तुमने हर साधारण पल को जादुई बना दिया.” प्रिया ने पोस्ट का अंत इन शब्दों से किया – “तुम मेरे अतीत में नहीं हो, मेरे प्यार. तुम मेरे भविष्य में मेरा इंतजार कर रहे हो. हमारी कहानी अभी खत्म नहीं हुई है. हैप्पी एनिवर्सरी, माय फॉरएवर, आई लव यू. अल्वेज.”

Advertisement

संजय कपूर की शादियां

संजय कपूर की तीन शादियां हुई थीं. पहली नंदिता महतानी से 1996 में, दूसरी करिश्मा कपूर से 2003 में, जिससे उनके दो बच्चे समायरा और कियान हैं. 2017 में प्रिया सचदेव से उनकी तीसरी शादी हुई और उनके एक बेटा अजारियस कपूर है. संजय की मौत के बाद उनकी करीब 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर विवाद शुरू हो गया. प्रिया पर आरोप है कि उन्होंने संजय की वसीयत में बदलाव किया और उनकी मां रानी कपूर को ट्रस्ट से हटा दिया. इस मामले में दोनों पक्ष अदालत में लड़ रहे हैं. प्रिया ने संजय की बहन मंधिरा कपूर पर मानहानि का केस भी किया है.

Featured Video Of The Day
आरव हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने दोषी को सुनाई फांसी की सजा!
Topics mentioned in this article
Sunjay Kapur
Priya Sachdev
Priya Kapur
Sunjay Kapur And Priya Sachdev Anniversary
Sunjay Kapur And Priya Sachdev Wedding