इस फिल्म के फ्लॉप होते ही प्रीति जिंटा ने 8 साल तक बना ली बॉलीवुड से दूरी, अब सनी देओल की बनीं हीरोइन

8 साल से बॉलीवुड से दूर प्रीति जिंटा अब फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. उनकी आखिरी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी. 26 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म सिर्फ 5.69 करोड़ रुपये ही कमा सकी थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
26 करोड़ की फिल्म सुपरफ्लॉप हुई तो प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड से बनाली दूरी

प्रीति जिंटा आज भी जब आईपीएल मैच के दौरान, स्टेंड्स में खड़ी नजर आती हैं तो ताजी हवा के झौंके सी लगती हैं. फ्रेशनेस और क्यूटनेस से भरपूर इस एक्ट्रेस ने बरसों से बॉलीवुड का रुख नहीं किया है. जबकि आज भी अपनी डिंपल वाली स्माइल से लाखों फैंस का दिल जीत लेती हैं. कभी इन्हें दिलों की मल्लिका बनाए रखने वाले फैन्स आज भी उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं. आठ साल पहले एक बड़ी फ्लॉप फिल्म देने के बाद प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी. लेकिन अब अच्छी खबर ये है कि वो कमबैक की तैयारी कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: राम चरण की पेड्डी ने तृषा कृष्णन की करुप्पु को चटाई धूल, 6 दिन में क्रॉस किया कलेक्शन

 26 करोड़ में बनी फिल्म हुई थी सुपरफ्लॉप

साल 2018 में रिलीज हुई ‘भैयाजी सुपरहिट' एक कॉमेडी-एक्शन फिल्म थी. जिसे नीरज पाठक ने डायरेक्ट किया था. फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, अरशद वारसी, अमीषा पटेल, श्रेयस तलपड़े और पंकज त्रिपाठी जैसे एक्टर्स नजर आए थे. इतनी बड़ी स्टार कास्ट होने के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब नहीं रही. रिलीज के बाद फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला और इसकी कमाई उम्मीद से काफी कम रही. बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 26 करोड़ रुपये था. लेकिन ये दुनियाभर में सिर्फ 5.69 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन ही कर सकी. कमजोर प्रदर्शन के चलते इसे बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर मूवी मान लिया गया.

Advertisement

इस फिल्म से नई शुरुआत

अब करीब 8 साल बाद प्रीति जिंटा फिल्म ‘बंटवारा 1947' के जरिए बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं. 9 जून को प्रीति जिंटा की इस फिल्म का मोशन पोस्टर हुआ था. जिसके बाद से इसकी चर्चा तेज हो गई है. इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं राजकुमार संतोषी और इसमें सनी देओल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे. दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म का नाम पहले ‘लाहौर 1947' रखा गया था. लेकिन बाद में ये नाम बदलकर ‘बंटवारा 1947' करने का फैसला किया गया. फिल्म पहले 2025 में रिलीज होने वाली थी. लेकिन इसकी रिलीज टाल दी गई. अब ये फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Featured Video Of The Day
राजनीति के 'मनहूस' बंगले! डीके शिवकुमार क्यों नहीं गए CM आवास? | Kachehri
Topics mentioned in this article
Priety Zinta
Bantwara 1947
Bollywood
Entertaiment