स्टैंड अप कॉमेडियन और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट प्रणित मोरे ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है. वह हाल ही में अपने एक शो को लेकर विवादों में आ गए हैं. दरअसल यह विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब हाल ही में प्रणित मोरे के शो में एक लड़का पहुंचा. यह लड़का दर्शक की भीड़ का हिस्सा था. उसने शो में खुद को कूल दिखाने के लिए महिलाओं के बारे में अभद्र कमेंट किए. इस दौरान प्रणित मोरे भी उसकी बातों का भरपूर लुत्फ लेते नजर आए. जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, वे निशाने पर आ गए.
ये भी पढ़ें: राजेश खन्ना की नातिन से गोविंदा के बेटे तक, 2026-2027 में डेब्यू करने जा रहे हैं ये चार सितारे
क्या था विवाद
इसके बाद से ना केवल वो लड़का बल्कि खुद प्रणित मोरे भी आलोचना का शिकार हो गए हैं. विवाद बढ़ने के बाद अब उन्होंने अपना इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया है. इसके बाद से ना केवल वो लड़का बल्कि खुद प्रणित मोरे भी आलोचना का शिकार हो गए हैं. विवाद बढ़ने के बाद अब उन्होंने अपना इंस्टाग्राम डिलीट कर दिया है. दरअसल हिमांशु जांगरा प्रणीत मोरे के लाइव शो में अपनी जिंदगी से जुड़ा खुलासा किया कि वह एक महिला के साथ बाहर गया था, जहां दोनों ने चिकन बिरयानी खाई थी. इस बिरयानी पर 370 रुपये खर्च हुए थे. इसके बाद जब महिला ने हिमांशु जांगरा से घर छोड़ने के लिए कहा तो उसने खर्च किए गए पैसों की ‘वसूली' करने की बात कही.
हुई आलोचना
इस बयान के बाद हिमांशु जांगरा और प्रणित मोरे को कई लोग ट्रोल कर रहे हैं. कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस कुशा कपिला और इन्फ्लुएंसर डॉली सिंह ने कॉमेडियन प्रणीत मोरे के शो की आलोचना की है. कुशा ने लोगों से ऐसी बातों के खिलाफ आवाज उठाने को कहा. उन्होंने कहा कि अपनी मान्यताओं के लिए खड़े होना गलत नहीं है और तंज कसते हुए कहा कि मर्दों को किसी एक "पक्ष को चुनने" की जरूरत नहीं है, बल्कि उन्हें दूसरे मर्दों की गलत टिप्पणियों पर आपत्ति जतानी चाहिए.