इस एक्ट्रेस ने 4 साल में दी 7 फ्लॉप फिल्में, लेटेस्ट वाली रिलीज से पहले ऑनलाइन लीक, सलमान से रणवीर तक की रही हीरोइन- पता है नाम?

प्रभास के साथ आई ‘राधे श्याम' से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पाई. इसके बाद विजय के साथ ‘बीस्ट' भी शुरुआती चर्चा के बावजूद लंबी रेस में कमजोर साबित हुई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
स्टार पावर के बावजूद क्यों नहीं चमक रहीं पूजा हेगड़े?

बॉलीवुड और साउथ सिनेमा में लगातार बड़े स्टार्स के साथ नजर आने वाली पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) इन दिनों एक अलग वजह से चर्चा में हैं. पिछले कुछ सालों में उनकी कई बड़ी फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर वैसा असर नहीं छोड़ पाईं, जैसा उम्मीद की जा रही थी. कई फिल्में तो बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई. दिलचस्प बात यह है कि इनमें से ज्यादातर प्रोजेक्ट्स हाई बजट फिल्मों के थे. साथ ही इनमें प्रभास, विजय, सलमान, रामचरण तेजा, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर जैसे बड़े नाम शामिल थे. इसके बावजूद नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे.

ये भी पढ़ें: 9 करोड़ के चेक बाउंस केस का राजपाल यादव ने बताया असली सच, बोले- जेल पैसों की वजह से नहीं हुई, कहानी कुछ और है

एक के बाद एक बड़ी फिल्में, लेकिन रिजल्ट निराशाजनक

प्रभास के साथ आई ‘राधे श्याम' से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टिक नहीं पाई. इसके बाद विजय के साथ ‘बीस्ट' भी शुरुआती चर्चा के बावजूद लंबी रेस में कमजोर साबित हुई. चिरंजीवी और राम चरण जैसे दिग्गजों के साथ बनी ‘आचार्य' भी दर्शकों को खास प्रभावित नहीं कर सकी. वहीं रोहित शेट्टी की ‘सर्कस' से उम्मीद थी कि यह एंटरटेनमेंट पैकेज साबित होगी, लेकिन यह भी फीकी रह गई.

Advertisement

बॉलीवुड में भी नहीं चला दांव

सलमान खान के साथ ‘किसी का भाई किसी की जान' से पूजा हेगड़े ने बड़े पैमाने पर वापसी की कोशिश की, लेकिन फिल्म को मिला रिस्पॉन्स उम्मीद से कम रहा. शाहिद कपूर के साथ ‘देवा' से भी काफी उम्मीदें थीं, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास असर नहीं छोड़ पाई. हालांकि किसी भी फिल्म का हिट या फ्लॉप होना सिर्फ एक एक्टर या एक्ट्रेस पर निर्भर नहीं करता. कहानी, डायरेक्शन, म्यूजिक और रिलीज टाइमिंग जैसे कई फैक्टर्स इसमें अहम भूमिका निभाते हैं. यही वजह है कि उनके फैन्स लगातार कई फिल्मों के कमजोर प्रदर्शन के लिए उन्हें जिम्मेदार नहीं मानना चाहते. 

आगे क्या होगा गेम चेंजर?

पूजा हेगड़े के पास आज भी बड़े बैनर्स और बड़े स्टार्स के साथ काम करने के बेहतरीन मौके हैं. उनकी आने वाली फिल्में ही तय करेंगी कि करियर का यह मौजूदा दौर एक खराब फेज भर है या उनके सफर में किसी बड़े बदलाव की शुरुआत। पूजा की खूबसूरती और स्क्रीन प्रेजेंस का जादू आज भी दर्शकों के बीच बरकरार है. हालांकि, इंडस्ट्री में एक जबरदस्त वापसी करने के लिए उन्हें अब एक बड़ी हिट फिल्म की सख्त जरूरत है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
स्पेन की फीफा विश्व कप के फाइनल में धमाकेदार एंट्री, फ्रांस को 2-0 से हराया
Topics mentioned in this article
Pooja Hegde
Actress Pooja Hegde
Pooja Hegde News
Salman Khan
Ranveer Singh