पूजा भट्ट ने हाल में अपने पिता महेश भट्ट के किरण भट्ट से अपनी शादी खत्म करने के फैसले के बारे में खुलकर बात की. पूजा, महेश भट्ट की पहली शादी से हुई सबसे बड़ी बेटी हैं. उनका एक भाई है राहुल भट्ट. महेश भट्ट की दूसरी शादी सोनी राजदान से हुई जिनसे उनकी दो बेटियां हैं - आलिया भट्ट और शाहीन भट्ट. विकी लालवानी के YouTube चैनल पर एक इंटरव्यू के दौरान, पूजा भट्ट ने बताया कि वह अपने पिता के सोनी राजदान से शादी करने के फैसले का सम्मान करती हैं. पूजा ने पूछा, "क्या मैं ऐसा पिता चाहूंगी जो यह माने कि वह भी इंसान है, कि उसके प्यार में बदलाव आया है, और जो उस औरत के साथ रहने के लिए घर छोड़कर चला जाए जिससे वह मिला है? या मैं ऐसा पिता चाहूंगी जो समाज की खातिर मेरी मां के साथ एक ही छत के नीचे रहे, बाहर 200 अफेयर चलाए, लेकिन घर में सब कुछ नॉर्मल दिखे और सब लोग चुप्पी साधे रखें?"
महेश भट्ट के धर्म बदलने पर पूजा भट्ट
इंटरव्यू के दौरान पूजा भट्ट ने बताया कि भले ही उनके पिता ने सोनी राजदान के साथ एक नया परिवार बसा लिया था, लेकिन उन्होंने कभी भी अपनी पहली पत्नी, किरण का साथ नहीं छोड़ा. उन्होंने बताया कि जब 1986 में महेश भट्ट ने सोनी राजदान से शादी की तो उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया था, ताकि उन्हें पूजा की मां को तलाक न देना पड़े.
Photo Credit: Pooja Bhatt Instagram
जब पूजा से पूछा गया कि क्या महेश भट्ट ने सोनी राजदान से शादी करने के लिए अपना धर्म बदला था तो उन्होंने कहा, "उन्होंने कभी भी मेरी मां का साथ नहीं छोड़ा. मैं अपने पिता के बारे में एक बात जानती हूं. एक बार वह किसी का हाथ थाम लेते हैं, फिर चाहे वह कोई भी हो, वह उसका साथ नहीं छोड़ते. यह बात उनकी जिंदगी की औरतों पर उनके साथ काम करने वाले लोगों पर और उन लोगों पर भी लागू होती है जिन्हें उन्होंने आगे बढ़ाया और लॉन्च किया है. वह हमेशा साथ खड़े रहते हैं. उन पर भरोसा किया जा सकता है."
पूजा भट्ट ने सोनी राजदान से कहा था कि वह खुद को दोषी न समझें
एक्ट्रेस ने 'लव अफेयर' नाम की एक फिल्म की शूटिंग के दिनों को याद किया जिसे उनकी सौतेली मां सोनी राजदान डायरेक्ट करने वाली थीं. हालांकि यह फिल्म कभी रिलीज नहीं हुई, लेकिन इसने पूजा को सोनी के साथ "दिल खोलकर" बात करने का एक मौका दिया.
यह भी पढ़ें: ‘एक इंसान से नहीं भरता दिल', शहाना गोस्वामी ने ओपन रिलेशनशिप पर दिया ऐसा बयान, सोशल मीडिया पर मच गई बहस
पूजा ने कहा, "तो, मैंने उनसे दिल से कहा, 'सोनी, तुम उस रिश्ते को कैसे तोड़ सकती थी जो पहले से ही टूट चुका था?'" "एक मजबूत रिश्ते में किसी और के लिए कोई जगह नहीं होती. अगर कुछ कमी रह जाती है तभी कोई और आकर उस जगह को भर पाता है."
पूजा ने याद करते हुए कहा. उन्होंने आगे कहा कि जब वह अब अपने माता-पिता को देखती हैं, तो उन्हें एहसास होता है कि "प्यार का स्वरूप बदल गया है. लेकिन वे दोनों एक ही युनिट हैं. जब लोग मुझसे पूछते हैं, 'प्यार के बारे में तुम्हारा क्या ख्याल है?' तो मैं कहती हूं कि अगर प्यार ऐसा हो सकता है जब दो लोग हर सुख-दुख में एक-दूसरे का नैतिक रूप से साथ दें... भले ही पूरी दुनिया एक तरफ हो और आप गलत हों, फिर भी आप मेरे साथ खड़े रहें."
पूजा ने बताया कि आज सोनी के साथ उनकी दोस्ती और भी गहरी हो गई है और वह शाहीन और आलिया को अपने एक्सटेंडेट फैमिसी का हिस्सा मानती हैं. उन्होंने यह भी बताया कि भले ही हर कोई अपनी-अपनी जिंदगी में बिजी है फिर भी वे छुट्टियों और खास मौकों पर एक-दूसरे से मिलने की कोशिश करते हैं.
यह भी पढ़ें: ईद पर मां को याद कर इमोशनल हुईं सुजैन खान, पुरानी तस्वीरों के साथ लिखा- हर पल तुम याद आती हो मां