आखिर इस फिल्म में ऐसा क्या है खास ? 28 बार बन चुका है इसका रीमेक

रीमेक रिकॉर्ड पर इटली की एक फिल्म का कब्जा है. इसे अब तक 28 बार अलग-अलग भाषाओं और देशों में रीमेक किया जा चुका है. ये एक कुछ पुराने दोस्तों की कहानी है, जो एक डिनर पार्टी में मिलते हैं. अक्षय कुमार की 'खेल खेल में' भी इसी फिल्म का रीमेक थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दुनिया की सबसे ज्यादा रीमेक की गई फिल्म, क्या आपने देखी है?
Social Media

फिल्म इंडस्ट्री में रीमेक फिल्मों का चलन कोई नया नहीं है. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड और साउथ सिनेमा तक, कई सफल फिल्मों को अलग-अलग भाषाओं और देशों में दोबारा बनाया गया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा बार रीमेक की जाने वाली फिल्म कौन सी है? इस रिकॉर्ड पर इटली की एक फिल्म का कब्जा है. इसे अब तक 28 बार अलग-अलग भाषाओं और देशों में रीमेक किया जा चुका है. फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसकी सरल लेकिन गंभीर कहानी है. ये फिल्म आधुनिक दौर में मोबाइल फोन, पर्सनल लाइफ और रिश्तों के कॉम्प्लिकेशंस को बेहद रोचक तरीके से दिखाती है. 

ये भी पढ़ें: आमिर खान की लगान से बर्बाद हो गया था इस एक्टर का करियर, 25 साल बाद किया चौंकाने वाला खुलासा

कौन-सी है ये फिल्म?

इस फिल्म का नाम है ‘परफेक्ट स्ट्रेंजर्स', जो 2016 में रिलीज हुई थी. ये एक कुछ पुराने दोस्तों की कहानी है, जो एक डिनर पार्टी में मिलते हैं. बातचीत के दौरान सभी दावा करते हैं कि उनकी जिंदगी में कोई राज नहीं है और वे एक-दूसरे से कुछ नहीं छिपाते. इसी दावे को परखने के लिए वे एक खेल खेलते हैं. खेल के नियम के मुताबिक, सभी को अपने मोबाइल फोन टेबल पर रखने होते हैं और आने वाले हर कॉल, मैसेज और नोटिफिकेशन को सबके सामने शेयर करना होता है. इसके बाद एक-एक करके ऐसे राज सामने आते हैं, जो उनकी दोस्ती, रिश्तों और पर्सनल लाइफ को झकझोर देते हैं.

आखिर क्यों इतनी बार बनी रीमेक?

‘परफेक्ट स्ट्रेंजर्स' की कहानी यूनिवर्सल है. रिश्ते, दोस्ती, विश्वास और छिपे हुए राज जैसी बातें दुनिया के हर समाज में लोगों को जोड़ती हैं. इसके अलावा फिल्म का बजट भी काफी कम है. ज्यादातर कहानी एक ही लोकेशन पर आधारित है और इसमें बड़े एक्शन या महंगे सेट्स की जरूरत नहीं पड़ती. यही वजह है कि अलग-अलग देशों के मेकर्स इसे अपने स्थानीय दर्शकों के हिसाब से आसानी से ढाल लेते हैं.

Advertisement

बॉलीवुड में भी बन चुका है रीमेक

इस फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसका हिंदी रीमेक भी बनाया जा चुका है. अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में इसी कहानी पर आधारित थी. हालांकि, ओरिजिनल इटैलियन फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से ज्यादा सराहना मिली. जहां ओरिजिनल फिल्म की IMDb रेटिंग 7.7 रही, वहीं हिंदी वर्जन को इसकी तुलना में कम रेटिंग मिली है.

Featured Video Of The Day
यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा-कांग्रेस में नया फॉर्मूला!
Topics mentioned in this article
Perfect Strangers
Perfect Strangers Remake
Bollwyood
Bollywood
Entertaiment