खत्म हुआ साउथ फिल्म इंडस्ट्री का 2026 का सूखा, एक महीने में हिट हुईं तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में

साल 2026 में पांच-छह महीनों तक साउथ फिल्म इंडस्ट्री बड़ी हिट के लिए तरसती रही. लेकिन जून ने पूरी तस्वीर बदल दी. सूर्या मोहनलाल और राम चरण ने 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार वापसी कराई और इंडस्ट्री में नई जान फूंक दी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
खत्म हुआ साउथ फिल्म इंडस्ट्री की 2026 का सूखा,दीं तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में
NDTV

साल 2026 की शुरुआत साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लिए कुछ खास नहीं रही थी. पिछले कुछ सालों से साउथ सिनेमा लगातार पैन इंडिया हिट फिल्में दे रहा था. लेकिन इस साल के पहले पांच-छह महीनों में कोई भी फिल्म वैसा कमाल नहीं दिखा पाई. बड़े सितारों की कई फिल्मों से उम्मीदें थीं. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर सबने डिसअपॉइंट ही किया. ऐसा लगने लगा था कि साउथ इंडस्ट्री का गोल्डन रन थोड़ा धीमा पड़ गया है. लेकिन फिर जून का महीना आया और साउथ की फिल्मों का दम नजर आने लगा. महज एक महीने के अंदर तीन साउथ इंडियन मूवीज ने बॉक्स ऑफिस का पूरा गेम पलट कर रख दिया और 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर डाली.  

ये भी पढ़ें: 'तेरे नाम' से लेकर 'देसी बॉयज' तक, इन छह फिल्मों के आएंगे सीक्वल, पौराणिक कहानियों का यूनिवर्स भी मिलेगा देखने को

सूर्या ने की शुरुआत

सबसे पहले सूर्या और तृषा कृष्णन स्टारर 'करुप्पू' ने 15 मई को बॉक्स ऑफिस पर जोरदार दस्तक दी. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों का शानदार रिस्पॉन्स मिला. मजबूत कहानी, दमदार परफॉर्मेंस और इमोशनल कनेक्शन ने इसे लोगों की पसंद बना दिया. सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'करुप्पू' ने दुनियाभर में 305.46 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया. इसमें भारत से 193.93 करोड़ रुपये नेट और 224.15 करोड़ रुपये ग्रॉस कलेक्शन शामिल है. विदेशी बॉक्स ऑफिस से फिल्म ने 80.70 करोड़ रुपये कमाए. सूर्या को भी इस फिल्म के जरिए लंबे समय बाद बड़ी हिट मिली.

'दृश्यम 3' ने जीता भरोसा

'दृश्यम' फ्रेंचाइजी का नाम सुनते ही दर्शकों के मन में सस्पेंस और रोमांच की उम्मीदें जाग जाती हैं. 21 मई को रिलीज हुई मोहनलाल स्टारर 'दृश्यम 3' ने भी यही किया. फिल्म रिलीज होते ही चर्चा में आ गई और दर्शकों ने इसे हाथोंहाथ लिया. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक जीतू जोसेफ की इस थ्रिलर ने रिलीज के पहले 20 दिनों में ही 236 करोड़ रुपये से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया. भारत में फिल्म की नेट कमाई 107 करोड़ रुपये के पार पहुंच चुकी है. मोहनलाल ने अपने सीरियस स्टाइल से ये हर सीन में नया सस्पेंस जोड़ा और दर्शकों को आखिर तक बांधे रखा.

'पेड्डी' का तूफान

इस महीने पेड्डी का धमाका बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तरीके से सुनाई दिया. स्पोर्ट्स और एक्शन से भरपूर इस फिल्म का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था और रिलीज के बाद फिल्म ने उम्मीदों से भी बेहतर प्रदर्शन किया. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक  'पेड्डी' ने रिलीज के सिर्फ छह दिनों में दुनियाभर में करीब 332.1 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन लगभग 180 करोड़ रुपये पहुंच चुका है. इतनी तेज रफ्तार से कमाई करने वाली ये साल की सबसे बड़ी साउथ फिल्मों में शामिल हो गई है. फिल्म में जाह्नवी कपूर का लुक भी खासा चर्चा में है. मेकर्स ये कह ही चुके हैं कि उनके लुक में कुछ कांट छांट की जाएगी. हो सकता है इसके बाद दर्शक दोबारा फिल्म का रुख करें और फिल्म की कमाई की रफ्तार बनी रहे.

Advertisement
Featured Video Of The Day
ओवैसी ने क्यों की एनकाउंटर की बात?
Topics mentioned in this article
Drishyam 3
South Indiam Movies Box Office Collection
Peddi
Karuppu
Bollywood