पठान के डायरेक्टर की 8 एपिसोड वाली सीरीज ने एक्टर की बीवी का कर दिया था बुरा हाल, पत्नी ने बना ली थी रिश्ते में दूरी

आज हम आपको एक ऐसे ही किरदार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे करने वाले एक्टर की पत्नी के दिमाग पर ऐसा असर छोड़ा था कि उनकी पर्सनल लाइफ काफी डिस्टर्ब हो गई थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
वेब सीरीज में पति के विलेन रोल को देख, पत्नी ने कर दिया साथ सोना बंद, दिमाग पर पड़ा था बुरा असर
NDTV

कुछ किरदार पर्दे पर या वेब सीरीज में ऐसे होते हैं, दो दर्शकों के दिलों और दिमाग पर छा जाते हैं. यह किरदार लंबे समय तक याद रहते हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही किरदार के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे करने वाले एक्टर की पत्नी के दिमाग पर ऐसा असर छोड़ा था कि उनकी पर्सनल लाइफ काफी डिस्टर्ब हो गई थी. हम बात कर रहे हैं, एक्टर अक्षय ओबेरॉय की. अक्षय ओबेरॉय इन दिनों फिल्म 'किंग' की तैयारी में बिजी हैं, जो इस साल की मोस्ट अवेटेड बॉलीवुड फिल्मों में से एक है.

अक्षय ओबेरॉय का विलेन रोल

अक्षय ओबेरॉय ने साल 2020 में वेब सीरीज 'फ्लेश' में विलेन की भूमिका अदा की थी. इस सीरीज में स्वरा भास्कर मुख्य भूमिका में थीं. इस फिल्म के प्रोड्यूसर पठान के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद थे. 'फ्लेश' में अक्षय ओबेरॉय ने इतना खतरनाक विलेन का रोल किया था कि उनकी बीवी ने उनके साथ सोना ही बंद कर दिया था. इस बात का खुलासा एक्टर ने खुद किया है. उन्होंने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स को इंटरव्यू दिया. जिसमें उन्होंने अपने फिल्मी करियर को लेकर ढेर सारी बातें की.

ये भी पढ़ें: 175 दिन तक चली थिएटर्स में, बिके 2 करोड़ टिकट, हीरो ने निभाए 10 रोल- पता है नाम?

Advertisement

क्या बोले अक्षय ओबेरॉय 

वेब सीरीज 'फ्लेश' के बारे में बात करते हुए अक्षय ओबेरॉय से कहा गया कि यह शो बहुत दिलचस्प था लेकिन कभी-कभी उसे देखना मुश्किल होता था, तो अक्षय ने कहा, "हां, मैं आपको बिल्कुल भी गलत नहीं ठहराता. इसे देखने के बाद मेरी पत्नी ने कई हफ्तों तक मेरे साथ एक ही बिस्तर पर सोने से मना कर दिया था. इसे देखना वाकई मुश्किल है. लेकिन यह बहुत अच्छा शो था. बहुत से लोगों ने इसे कभी नहीं देखा.' आपको बता दें कि 'फ्लेश' में 8 एपिसोड थे. 

सिद्धार्थ आनंद की तारीफ

इसके अलावा अक्षय ओबेरॉय ने 'किंग' के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद को लेकर बात की. अक्षय उनकी फिल्म 'फाइटर' में साथ काम कर चुके हैं. अब वह सिद्धार्थ आनंद की 'किंग' में नजर आएंगे. उनके साथ उनका दोबारा काम करने का मौका है. सिद्धार्थ के बारे में बात करते हुए अक्षय कहते हैं, "वह मेरे पसंदीदा हैं. ममता आनंद (सिद्धार्थ की पत्नी, प्रोड्यूसर और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स की को-ओनर) और सिद्धार्थ आनंद इस इंडस्ट्री में मेरे लिए गार्जियन एंजल की तरह हैं.'

Advertisement
Featured Video Of The Day
रेप से बचाना है तो जल्द कर दो निकाह... मौलाना साजिद रशीदी के विवादित बयान पर बवाल
Topics mentioned in this article
Akshay Oberoi
King
Bollywood
Entertaiment