सपना चौधरी हरियाणवी लोकगीत का मशहूर चेहरा हैं. उन्होंने कई हरियाणवी गाने को अपनी खास परफॉर्मेंस से हिट बनाया है. लेकिन एक गाना ऐसा था, जिसने सपना चौधरी को रातों-रात स्टार बना डाला था. इस गाने को सुन आज भी दर्शक झूमकर डांस करने लगते हैं. यह गाना 'तेरी आंख्या का यो काजल' है, जिसने सपना चौधरी को हरियाणा की डांसिंह क्वीन बना दिया था. इस गाने के बाद हजारों लोग सपना चौधरी की परफॉर्मेंस देखने के लिए दूर-दूर से आते थे.
100 करोड़ के पार व्यूज
2018 में सोनोटेक के बैनर तले 'तेरी आंख्या का यो काजल' रिलीज हुआ था. इस गाने ने न सिर्फ यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज बटोरे बल्कि सपना को रातों-रात स्टार बना दिया. डीसी मदाना की कड़क देसी आवाज, वीआर ब्रॉस का कैची डीजे म्यूजिक और वीर ढैय्या-हंसराज रेलहन के बोलों ने ‘तेरी आख्या का यो काजल' को अमर बना दिया. सपना ने इसमें अपने सिग्नेचर ठुमके लगाकर इसे लोकप्रियता की बुलंदियों पर पहुंचाया. आधिकारिक सोनोटेक चैनल पर ‘तेरी आख्या का यो काजल' को अकेले 67 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि कुल वर्जन मिलाकर यह 100 करोड़ पार कर चुका है.