लता मंगेशकर का 59 साल पुराना गाना कर देगा पापा को खुश, एक्ट्रेस ने भी दी है आवाज, फादर्स डे के लिए है बेस्ट

फादर्स डे के मौके पर अगर आप अपने पिता को लता मंगेशकर के गाने से विश करना चाहते हैं तो यह 59 साल पुराना गाना बिल्कुल परफेक्ट ऑप्शन है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
लता मंगेशकर का 'पप्पा जल्दी आ जाना' सॉन्ग फादर्स डे पर जरूर सुनें
YouTube
नई दिल्ली:

फादर्स डे 21 जून रविवार को पूरी दुनिया में सेलिब्रेट किया जा रहा है. वहीं अपने पापा के लिए बेटे या बेटी अपना प्यार बयां कर रहे हैं. लेकिन क्या आपने कभी गाने से पापा को फादर्स डे की बधाई दी है. हम आपको  59 साल पुराने एक कल्ट गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके बोल कुछ इस तरह हैं, सात समंदर पार से... गुडियों के बाजार से... अच्छी सी गुडिया लाना... गुडिया चाहे ना लाना , पप्पा जल्दी आ जाना, पप्पा जल्दी आ जाना... इस गाने को 60 या 70 के दशक के लोग ही नहीं बल्कि GEN Z भी जानती होगी. लता मंगेशकर के इस गाने को एक एक्ट्रेस ने भी आवाज दी थी. आइए आपको बताते हैं इस गाने के बारे में 

फादर्स डे के लिए परफेक्ट गाना

सात समंदर पार से गाना 1967 में रिलीज हुई फिल्म तकदीर का है, जिसमें भारत भूषण, शालिनी मारडोलकर लीड रोल में थे. जबकि फरीदा जलाल ने फिल्म से डेब्यू किया था. इसके अलावा जॉनी वॉकर, कमल कपूर, जलाल आगा और सुशील कुमार लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म की कहानी एक विधवा की है, जो अपने बच्चों की खातिर एक व्यक्ति से जबरदस्ती शादी करने के लिए तैयार हो जाती है. 

ये भी पढे़ं- Father's Day Special: ओटीटी पर पापा के साथ बैठकर देखें ये 6 फिल्में, तीसरी तो है ब्लॉकबस्टर 

सुलक्षणा पंडित को मिला पहला ब्रेक

एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित 70 से 80 के दशक में जानी मानी सिंगर रहीं. लेकिन बेहद कम लोग जानते हैं कि वह एक पॉपुलर सिंगर भी थीं. पंडित जसराज उनके चाचा और म्यूजिक डायरेक्टर जोड़ी ललित-जतिन उनके छोटे भाई थे. वहीं 9 साल की उम्र में सिंगिंग शुरू करने के बाद 13 साल की उम्र में उन्होंने 1967 में तकदीर फिल्म के गाने सात समंदर पार से में लता मंगेशकर के साथ सिंगिंग डेब्यू किया. 

Advertisement

यूट्यूब पर खूब सुनते हैं सात समंदर पार से गाना

आज भले ही सुलक्षणा पंडित और लता मंगेशकर इस दुनिया में नही हैं. लेकिन उनका ये गाना फादर्स डे पर अक्सर वायरल होता है. यूट्यूब पर इस गाने को 14 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. जबकि फैंस अपनी कहानियां भी कमेंट सेक्शन में बयां करते हैं. एक यूजर ने लिखा, मै बचपन में सुनता था, आज 2025 में 55 वर्ष का होने पर सुन रहा हूं. उस समय मां पिताजी की मेहनत कुछ नहीं लगी, पर आज जाके समझ आया जब अपने बच्चों के सुन्दर भविष्य के लिए लगा हूं, सच में, सभी माँ पिता जी को मेरा दिल से धन्यवाद और गलतियों के लिए छमा. दूसरे यूजर ने लिखा, यह गाना सुनकर अपने पिता को खो देने वाले बच्चों ने भी अपना दर्द बयां किया है.  

ये भी पढ़ें- राजेश खन्ना की जिद पर गाया था किशोर कुमार ने गाना, 50 साल बाद बना अमर, आशिकों के दिलों पर करता है राज

Advertisement
Featured Video Of The Day
NEET Re-Exam: नीट एग्जाम पर अजमेर से बड़ी खबर, हिजाब पहनी छात्रा की एंट्री पर रोक
Topics mentioned in this article
Saat Samundar Paar
Fathers Day
Bollywood Songs
Bollywood
Lata Mangeshar