बॉलीवुड फिल्मों के गानों का अलग ही क्रेज है. फिल्म की रिलीज के सालों बाद भी ये गाने खूब सुने जाते हैं. खासकर 90 के गाने तो हर पीढ़ी के फेवरेट हैं. ये बेहद खूबसूरत गाने सीधे दिल को छू लेते हैं. अगर आप भी 90 के गानों के फैन हैं तो हम आपको आज ऐसे ही एक गाने के बारे में बता रहे हैं, जो उस दौर में फैंस के दिलों पर राज करते था. यह गाना हर लवर्स के बीच काफी पॉपुलर था. इस गाने की बोल और मिठास लोगों को मंत्रमुग्ध कर देता था. 90s में बस गाड़ियों से लेकर सलून तक में इस गाने की धूम थी. यह बेहद खूबसूरत गाना हैं, जिसे आज भी सुना जाता है. इस पर वक्त -वक्त रील्स भी बनते हैं.
पंकज उधास की आवाज में अमर
आज हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वह है मोहरा का गाना 'न कजरे की धार की' (Naa Kajre Ki Dhar). इस गाने को पंकज उधास (Pankaj Udhas) और साधना सरगम (Sadhna Sargam) ने आवाज दिया था. गाने के बोल इंदीवर ने लिखे थे और संगीत विजू शाह ने दिया था. यह फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई थी. फिल्म हिट हुई थी और गानों ने तो रिकॉर्ड ही तोड़ दिए थे.
मोहरा के इस बेहद खूबसूरत गाने को एक्टर सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) और पूनम झावर पर फिल्माया गया था. रेडियो हो से लेकर टीवी, बस स्टॉप पर यह खूब प्ले होता था.
फिल्म के बारे में
मोहरा में अक्षय, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, पूनम झावर के अलावा नसीरुद्दीन शाह नजर आए थे. ये गाना आज भी बेहद पॉपुलर है.
यह भी पढ़ें: करण जौहर ने मिर्जापुर द मूवी का फर्स्ट डे शो, रिव्यू करते हुए लिखा, सॉलिड, कड़क, मसालेदार राइड