Pankaj Kapoor Birthday: सुप्रिया पाठक ने बताया पंकज कपूर की कैसी है बहुओं के साथ बॉन्डिंग, क्या गिफ्ट देने का है इरादा

Pankaj Kapoor Birthday: एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक ने NDTV से कहा, "पंकज कपूर जी की अपनी बहूओं के साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग हैं और वह शानदार खाना भी बनाते हैं."

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Pankaj Kapoor Birthday Special: जानें पत्नी सुप्रिया पाठक ने क्या कहा
नई दिल्ली:

पंकज कपूर (Pankaj Kapoor) का आज जन्मदिन है. पंकज कपूर का जन्म 29 मई 1954 को हुआ. पंकज ने भारतीय सिनेमा और टेलीविजन में एक विशेष योगदान दिया है. उनके अभिनय को देश भर में सराहा जाता है. पंकज का जन्म पंजाब के लुधियाना शहर में हुआ था. अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने दो शादियां की हैं. उनकी पहली शादी नीलिमा अजीम से हुई थी, जिससे उनके बेटे शाहिद कपूर हैं. बाद में उन्होंने एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक से दूसरी शादी की. पंकज कपूर ने दूरदर्शन के करमचंद से ऑफिस-ऑफिस तक जैसे शो से हर घर में अपनी पहचान बनाई. हाल ही में पंकज कपूर की पत्नी और एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक ने उनके जन्मदिन के मौके पर पंकज कपूर से जुड़ी कुछ बातें बताईं. आइए जानते हैं क्या है वो बातें.

कैसे पिता हैं पंकज कपूर?

सुप्रिया पाठक ने NDTV से खुलासा किया, "पंकज कपूर एक बहुत अच्छे पिता हैं. उनकी अपने तीनों बच्चों के साथ बहुत अच्छी बॉन्डिंग है. पंकज कपूर एक अच्छे ससुर भी हैं. उनकी अपनी बहुओं के साथ भी बहुत अच्छी बॉन्डिंग है. सबसे ज्यादा बॉन्डिंग तो उनकी अपने ग्रैंड चिल्ड्रंस के साथ है. अगर हम पंकजजी को कोई गिफ्ट दें तो वह यही होगा कि हम उनके चिल्ड्रंस के साथ उनका समय व्यतीत करवाएं.'

इसके अलावा सुप्रिया पाठक ने कहा कि "पंकज जी बहुत अच्छा खाना बनाते हैं. उनको खाना बनाने का बहुत शौक है. उन्होंने बचपन से ही अपनी मां को देखकर खाना बनाना सीखा है. ईश्वर की हम पर दया है कि इतने सालों के बाद भी एक दूसरे के साथ समय बिता सकते हैं और बहुत अच्छा लगता है जब हम दोनों अकेले होते हैं. हम बहुत सारी बातें कर सकते हैं. आज भी हम हर कोई बात एक दूसरे के साथ शेयर कर सकते हैं और हम दोनों की दोस्ती पहले से बहुत अच्छी हो गई है. प्यार तो हमारे बीच में है ही,  लेकिन दोस्ती भी है. मैं ईश्वर को इसके लिए धन्यवाद देना चाहती हूं. पंकज जी बहुत अच्छे इंसान हैं. मैं बहुत भाग्यशाली हूं."

इंटरव्यू के दौरान सुप्रिया पाठक ने उनके परिवार के माहौल के बारे में भी काफी कुछ खुलासा किया. एक्ट्रेस से पूछा गया कि जब आप आपकी बहन रत्ना पाठक, पंकज कपूर सभी लोग घर पर मिलते हैं तो कैसा माहौल रहता है. इस बात पर एक्ट्रेस ने कहा. 'हम फिल्मी बातों को छोड़कर बाकी दुनिया भर की बातें करते हैं. हमने क्या-क्या खाया, कहां-कहां गए, खाने में क्या पसंद है. बस इन्हीं चीजों को लेकर हम अपना समय बिताते हैं.'

Advertisement

पंकज कपूर का सफर

पंकज कपूर हिंदी फिल्मों के अलावा थिएटर में भी काम करते हैं. उनके शो भारत के हर एक शहर में होते हैं. उन्हें तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं. अगर पंकज कपूर की शानदार फिल्मों की बात करें तो उसमें सबसे पहले 'एक डॉक्टर की मौत', 'मकबूल' जैसी तमाम प्रोजेक्ट्स हैं. पंकज कपूर के शुरुआती दिन की बात करें तो उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से कोर्स करने के बाद, 4 साल तक थिएटर किया. 

Advertisement

ये भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा को छोड़ करण जौहर ने शाहरुख-करीना समेत सेलेब्स को किया अनफॉलो, बताई वजह

Featured Video Of The Day
Bakrid के दिन हिंदू लड़के की हत्या मामले में नया वीडियो आया समाने
Topics mentioned in this article