पंचायत की मंजू देवी, क्रांति देवी, प्रहलाद चाचा और सचिव जी का जलवा, बनी नंबर वन 'कॉमेडी वेब सीरीज' 

Panchayat Season 4: TVF की ‘पंचायत’ सीजन 4 का जलवा देखने को मिला क्योंकि आइकॉनिक गोल्ड अवॉर्ड्स में पॉपुलर सीरीज ने 6 बड़े अवॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Panchayat Season 4: पंचायत 4 ने जीते 6 अवॉर्ड
नई दिल्ली:

TVF की सबसे पसंदीदा कॉमेडी ड्रामा सीरीज 'पंचायत' ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि आखिर क्यों यह आज ओटीटी पर सबसे ज्यादा प्यार पाने वाला शो है. अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहे 'पंचायत सीजन 4' ने मशहूर 'आइकॉनिक गोल्ड अवार्ड्स' में अपनी धाक जमाई है और कॉमेडी की कई कैटेगरीज में बड़े अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं. अमेज़न प्राइम वीडियो इंडिया की यह मशहूर फ्रेंचाइजी लगातार जीत का सिलसिला बनाए हुए है, जिससे यह साफ है कि यह भारत की सबसे चहेती वेब सीरीज में से एक है.

पंचायत के नाम 6 अवॉर्ड 

​इस शो ने 'बेस्ट कॉमेडी वेब सीरीज' का खिताब जीता, वहीं इसके डायरेक्टर्स दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय को 'बेस्ट डायरेक्टर - कॉमेडी (वेब सीरीज)' के सम्मान से नवाजा गया. उन्होंने अपनी बेहतरीन कहानी के जरिए जिस तरह कॉमेडी और ग्रामीण भारत की असलियत को मिलाया है, उसे हर किसी ने सराहा है.

जितेन्द्र कुमार ने अभिषेक त्रिपाठी के अपने चहेते किरदार के लिए 'बेस्ट एक्टर - कॉमेडी' का अवॉर्ड अपने नाम किया, वहीं दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता को उनकी बेहतरीन और दिल छू लेने वाली परफॉरमेंस के लिए 'बेस्ट एक्ट्रेस - कॉमेडी' का खिताब मिला. ​सपोर्टिंग कैटेगरीज में भी शो का जलवा रहा; फैसल मलिक ने 'बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर - कॉमेडी' और सुनीता राजवार ने 'बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस - कॉमेडी' का अवॉर्ड जीता. इन जीत ने एक बार फिर दिखा दिया कि इस सीरीज के हर एक कलाकार की एक्टिंग कितनी दमदार है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- पंचायत सीजन 4 में प्रेग्नेंट खुशबू पर कमेंट करना क्रांति देवी को पड़ा भारी! एक्ट्रेस को बद्दुआ देने लगे लोग, बोलीं- लोग कितने...

पंचायत बनीं पॉपुलर सीरीज

2020 में पहली बार लॉन्च हुई 'पंचायत' अपने असली ग्रामीण भारत और एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट की कहानी की वजह से देखते ही देखते सबकी फेवरेट बन गई, जो एक गांव में पंचायत सचिव के तौर पर काम करता है. टीवीएफ (TVF) के अवॉर्ड्स की लिस्ट भी लगातार बढ़ती जा रही है. IIFA डिजिटल अवॉर्ड्स 2025 में 'कोटा फैक्ट्री' को 'बेस्ट स्टोरी - ओरिजिनल (सीरीज)' का अवॉर्ड मिला, वहीं 'पंचायत' ने 'बेस्ट सीरीज' के साथ-साथ 'बेस्ट डायरेक्टर' और 'बेस्ट लीडिंग रोल (मेल)' जैसे बड़े सम्मान अपने नाम किए. इतना ही नहीं, 'पंचायत सीजन 3' को दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स 2025 में 'बेस्ट वेब सीरीज (क्रिटिक्स चॉइस)' का अवॉर्ड भी मिला.

Advertisement

ये भी पढ़ें- प्राइम वीडियो ने किया पंचायत सीजन 5 का ऐलान तो लोग बोल- इसे तारक मेहता का उल्टा चश्मा मत बनाओ...

Featured Video Of The Day
Bengal Elections: बंगाल में होगा 'जंगल राज' का अंत... Kolkata में बोले PM Modi | Mamata Banerjee
Topics mentioned in this article