Panchayat में कहां से आई लौकी, कब आएगा वेब सीरीज का सीजन 5? जानिए खुद प्रधानजी की जुबानी पूरी कहानी

Panchayat Actor Raghubir Yadav Interview: पंचायत के फैंस जिस लौकी को लेकर सालों से मजाक करते आ रहे हैं, उसका राज अब खुद रघुबीर यादव ने खोल दिया है. एनडीटीवी के खास इंटरव्यू में उन्होंने लौकी की कहानी सुनाई और सीजन 5 को लेकर भी बड़ा संकेत दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Panchayat Update: पंचायत सीजन 5 को लेकर लेटेस्ट अपडेट
Social Media

Panchayat Actor Raghubir Yadav Interview: पंचायत वेब सीरीज का नाम सुनते ही फुलेरा गांव, प्रधान जी और गांव की सादगी भरी दुनिया आंखों के सामने आ जाती है. शो का हर किरदार दर्शकों के दिल में अपनी अलग जगह बना चुका है. लेकिन कहानी और किरदारों के अलावा एक और चीज है, जिसने फैंस का ध्यान खूब खींचा है, और वो है प्रधान जी की मशहूर लौकी. सोशल मीडिया पर अक्सर लोग मजाक में पूछते हैं कि आखिर पंचायत में लौकी कहां से आई. अब इस सवाल का जवाब खुद प्रधान जी यानी रघुबीर यादव ने दिया है. खास बात ये है कि उन्होंने सिर्फ लौकी का राज ही नहीं खोला, बल्कि पंचायत के पांचवें सीजन को लेकर भी ऐसा संकेत दिया है, जिससे फैंस का एक्साइटमेंट और बढ़ गया है.

ये भी पढ़ें: Bhooth Bangla OTT Release: इस दिन OTT पर आ सकती है अक्षय कुमार की 'भूत बंगला", बॉक्स ऑफिस पर कमाए 260 करोड़

लौकी के पीछे है गांव का दिलचस्प किस्सा

एनडीटीवी के खास इंटरव्यू में रघुबीर यादव से पूछा गया कि पंचायत में दिखने वाली लौकी आखिर कहां से आई. इस सवाल पर उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया कि लौकी वहीं से आई होगी, जहां से उनके किचन और गांव की यादें आई हैं. इसके बाद उन्होंने अपने बचपन का एक दिलचस्प किस्सा सुनाया. रघुबीर यादव ने बताया कि गांव में पहले लोग एक-दूसरे के घरों से सब्जियां तोड़कर ले आते थे. किसी के घर में लौकी या दूसरी सब्जी लगी हो तो पड़ोसी उसे ले जाने में हिचकिचाते नहीं थे. सबसे खास बात ये थी कि कोई इस बात का बुरा भी नहीं मानता था. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि लौकी तो ऐसे ही लगी रहती थी. दिलचस्प बात ये है कि रघुबीर यादव सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, असल जिंदगी में भी लौकी से खास लगाव रखते हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें खाना बनाना पसंद है और वो लौकी की सब्जी भी बनाते हैं. 

बचपन की यादों में लौटे प्रधान जी

बातचीत के दौरान रघुबीर यादव ने गांव की शादियों और पंचायतों का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि बचपन में वो गांव के माहौल को बहुत करीब से देखते थे. पंचायत में बैठने वाले लोगों को देखना और उनकी बातें सुनना उन्हें आज भी याद है. शायद यही वजह है कि पंचायत में उनका किरदार इतना असली और अपनेपन से भरा लगता है.

Advertisement

सीजन 5 को लेकर दिया बड़ा संकेत

इंटरव्यू में जब पंचायत के सीजन 5 को लेकर सवाल किया गया तो रघुबीर यादव ने सीधे तौर पर ज्यादा जानकारी नहीं दी. हालांकि उन्होंने फैंस के लिए खुशखबरी आने की बात जरूर कही. उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि इंतजार करने में बड़ा मजा आता है. उनके इस बयान ने फैंस के बीच नए सीजन को लेकर चर्चा और तेज कर दी है. फिलहाल सीजन 5 का ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है, लेकिन रघुबीर यादव की बातों से इतना जरूर साफ है कि फुलेरा की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है.

Featured Video Of The Day
कौन हैं वो 2 एक्ट्रेस? मुंबई के होटल में चल रहे हाई प्रोफाइल रैकेट का बड़ा पर्दाफाश
Topics mentioned in this article
Panchayat Web Series
Raghubir Yadav
Bollywood
Enetrtainment