श्रीलंका से हार के बाद 'मारो मुझे मारो' फेम पाकिस्तानी फैन ने टीम इंडिया के फैन का बनाया मजाक, रोते हुए पूछा- ये क्या हो गया?

भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए मंगलवार का दिन काफी अमंगल साबित हुआ. टीम इंडिया को एशिया कप 2022 टी20 में श्रीलंका के साथ हुए मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. इस हार के साथ भारत एशिया कप 2022 टी20 से लगभग बाहर होने की स्थिति में हैं.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
श्रीलंका से हार के बाद 'मारो मुझे मारो' फेम पाकिस्तानी फैन ने टीम इंडिया के फैन का बनाया मजाक
नई दिल्ली:

भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए मंगलवार का दिन काफी अमंगल साबित हुआ. टीम इंडिया को एशिया कप 2022 टी20 में श्रीलंका के साथ हुए मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था. इस हार के साथ भारत एशिया कप 2022 टी20 से लगभग बाहर होने की स्थिति में हैं. टीम इंडिया की इस हार से हर कोई हैरान हैं. इतना ही नहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के फैंस भी श्रीलंका से टीम इंडिया की हार पर काफी हैरानी जता रहे हैं. इस बीच पाकिस्तान और इंडिया के क्रिकेट फैंस का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें पाकिस्तानी फैन टीम इंडिया के फैन से मजे लेते हुए पूछ रहा है कि यह क्या हो गया.

यह वीडियो पाकिस्तान क्रिकेट टीम के जबरा फैन मोमिन साकिब का है. वीडियो में वह इंडिया बनाम श्रीलंका के मैच में स्टेडियम के अंदर बैठे दिखाई दे रहे हैं. वह वीडियो में आंध्र प्रदेश के रहने वाले टीम इंडिया के फैन के मजे लेते हुए कह रहे हैं यह क्या हो गया. वीडियो में मोमिन साकिब अभिनेता शाहरुख खान की नकल करते हुए फैन से पूछते हैं, कहां से हो ? इसक पर टीम इंडिया का फैन बोलता हैं आंध्र प्रदेश से. इसके बाद मोमिन साकिब कहते हैं, 'मैं भी चाहता था कि पाक-भारत का फाइनल हो. लेकिन यह क्या है. किसी तरह कैंची से तुम लाइटें बंद कर दो. ग्राउंड में पानी डाल दो, क्योंकि यह नहीं हो सकता.'

इसके बाद मोमिन साकिब वीडियो में इंडियन फैन ने कहते हैं, 'हम चाहते इंडिया-पाकिस्तान का फाइनल हो. अब कैसे खेलेंगे इंडिया के बगैर. अभी भी कुछ नहीं बिगड़ा. अभी भी इंडिया जीत सकते है. केवल दो हैट्रिक चाहिए. कुछ करना होगा.' सोशल मीडिया पर मोमिन साकिब का यह मजाकिया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. आपको बता दें कि मोमिन साकिब वहीं हैं, जो 'मारो मुझे मारो' वाले वीडियो से सोशल मीडिया पर छाए थे. 

ब्रह्मास्त्र स्टार्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुंबई से रवाना

Featured Video Of The Day
खजाने में चपत...चुप क्यों रहे चंपत राय?
Topics mentioned in this article
IND Vs SL
Sri Lanka Win
India Vs Sri Lanka
India Vs Sri Lanka Match
Asia Cup
Asia Cup 2022
India Vs Sri Lanka Match 2022
Momin Saqib