अलका याग्निक का 31 साल पुराना हिट गाना जिसको पाकिस्तान ने किया था कॉपी, धुन से लेकर बोल तक, सबका किया सत्यानाश

अलका याग्निक का 31 साल पहले आया कल्ट बॉलीवुड गाना पाकिस्तान ने ऐसे कॉपी किया कि लोगों ने भी कहा- नकल के लिए अक्ल चाहिए. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अलका याग्निक का वो गाना जिसे पाकिस्तान ने किया कॉपी, कर दिया सब गुड़ गोबर
Social Media
नई दिल्ली:

अलका याग्निक बॉलीवुड की उन बेहतरीन सिंगर्स में से एक हैं, जिनकी आवाज ने एक दशक को एंटरटेन किया. वहीं उन्हीं में से एक सलमान खान और शाहरुख खान की फिल्म करण अर्जुन के एक गाने में भी आवाज दी, जो आज कल्ट क्लासिक सॉन्ग की लिस्ट में आता है. वहीं आज पार्टियों और शादियों में सुनने को मिलता है. हालांकि यह गाना भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी पॉपुलर हुआ, जिसे फिर से बनाया तो गया. लेकिन यह कल्ट नहीं बल्कि बर्बाद हो गया. वहीं फैंस ने देखने के बाद कहा, नकल के लिए भी अक्ल चाहिए होती है. हम बात कर रहे हैं अलका याग्निक और ईला अरुण द्वारा गाया गया गाना राणा जी माफ करना की. 

ममता कुलकर्णी का है ब्लॉकबस्टर गाना

शाहरुख खान और सलमान खान की करण अर्जुन 1995 में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई. लेकिन इसका गाना मुझको राणा जी माफ करना गलती म्हारे से हो गई इतना पॉपुलर हुआ कि आज भी फैंस के दिलों पर राज करता है. 90 के दशक में ममता कुलकर्णी को इस गाने के कारण खूब पॉपुलैरिटी हासिल हुई और वह उस दौर की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हो गईं. जबकि काजोल और राखी जैसी अदाकाराएं भी फिल्म में नजर आई थीं. 

ये भी पढ़ें- मानसून प्लेलिस्ट में जरूर होगा आरडी बर्मन का 47 साल पुराना गाना, किशोर कुमार ने दी थी आवाज, सिंगर शान ने की यादें ताजा 

Advertisement

5 साल बाद पाकिस्तान ने किया हूबहू कॉपी

1995 में पॉपुलर हुआ गाना मुझको राणा जी माफ करना को पाकिस्तानी फिल्म बनारसी चोर में साल 2000 में फिल्माया गया. फिल्म में आबिद अली, नरगिस और रीमा जैसे कलाकार नजर आए. गाने का टाइटल भी सेम मुझको राणा जी रखा गया. यह पूरा गाना एक घर के अंदर शूट गया था. जबकि विलेन ने हूबहू अमरीश पुरी जैसे एक्सप्रेशन दिए. बोल में मेकर्स ने कुछ फेरबदल किए जैसे बहनोई को पुरवाई और गलती म्हारे से को इश्क तेरे विच कर दिया गया. जबकि बॉलीवुड के गाने में जहां राजस्थानी टच था तो वहीं पाकिस्तानी रीमेक में पंजाबी तड़का एड किया गया. 

Advertisement

लोगों भी करते हैं आलोचना

बॉलीवुड के गाने मुझको राण जी में ममता कुलकर्णी को जितनी तारीफें मिली. वहीं उससे कई ज्यादा पाकिस्तानी गाने मुझको राणा जी को ट्रोलिंग का सामने करना पड़ा. यूट्यूब पर इस गाने को देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स भी रिएक्शन देने से नहीं रूकते. एक यूजर ने लिखा, नकल में भी अक्ल चाहिए. दूसरे यूजर ने लिखा, बॉलीवुड से चुरा के ये क्या बवासीर बना दी है. चोरी करना भी ठीक से नहीं आता. तीसरे यूजर ने लिखा, ये क्या भौकाल है. गाने की ऐसी तैसी कर दी. 

ये भी पढ़ें- शाहिद-करीना के मौजा ही मौजा गाने में पंजाबी ही नहीं असम भाषा के भी हैं बोल, 19 साल बाद सुनकर भी नहीं होगा यकीन

Featured Video Of The Day
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर बड़ी खबर, चंपत राय को नोटिस भेजेगी पुलिस
Topics mentioned in this article
Alka Yagnik
Mamta Kulkarni
Bollywood
Mujhko Rana Ji Maaf Karna