OTT Releases This Week: Netflix, Prime Video और JioHotstar पर आ रही हैं ये 7 नई फिल्में और वेब सीरीज, आवारापन 2 इस दिन होगी रिलीज

OTT Releases This Week: ओटीटी दर्शकों के लिए अक्टूबर का दूसरा हफ्ता काफी खास रहने वाला है. इस हफ्ते अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर क्राइम, थ्रिलर, रोमांस, स्पोर्ट्स और रियलिटी शो जैसे कई तरह के कंटेंट देखने को मिलेंगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
OTT Releases: इस हफ्ते OTT पर मिलेगा भरपूर मनोरंजन
NDTV

OTT Releases This Week: ओटीटी दर्शकों के लिए अक्टूबर का दूसरा हफ्ता काफी खास रहने वाला है. इस हफ्ते अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर क्राइम, थ्रिलर, रोमांस, स्पोर्ट्स और रियलिटी शो जैसे कई तरह के कंटेंट देखने को मिलेंगे. नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो और जियो हॉटस्टार तक कई नई फिल्में और वेब सीरीज दस्तक देने वाली हैं. अगर आप घर बैठे कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं तो इन रिलीज पर नजर रख सकते हैं.

1. रिपोर्टिंग लाइव

परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'रिपोर्टिंग लाइव' इस हफ्ते की खास रिलीज में शामिल है. फिल्म में परिणीति एक पत्रकार के किरदार में नजर आएंगी. कहानी एक ऐसे मामले के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें पत्रकार और उसका अनुभवी कैमरामैन अवैध रेत खनन के बड़े नेटवर्क की सच्चाई सामने लाने की कोशिश करते हैं. यह फिल्म 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

2. एनिमल्स

बेन एफ्लेक स्टारर 'एनिमल्स' भी दर्शकों को क्राइम और थ्रिलर का डोज देने वाली है. कहानी लॉस एंजिल्स के मेयर पद के उम्मीदवार के इर्द-गिर्द है. उसकी जिंदगी उस वक्त बदल जाती है, जब उसके बेटे का फिरौती के लिए अपहरण कर लिया जाता है. इसके बाद परिवार अपने बच्चे को बचाने के लिए मुश्किल हालात से गुजरता है. फिल्म 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

3. कैरी

हॉरर और थ्रिलर पसंद करने वाले दर्शकों के लिए 'कैरी' एक विकल्प हो सकती है. कहानी कैरी नाम की एक किशोरी की है, जिसकी मां उसे दुनिया से काफी दूर रखती है. सख्त परवरिश और अकेलेपन के बीच कैरी की जिंदगी में कई अजीब घटनाएं होती हैं. यह फिल्म 7 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर आएगी.

Advertisement

4. पति पत्नी और पंगा सीजन 2

रियलिटी शो पसंद करने वालों के लिए 'पति पत्नी और पंगा सीजन 2' आने वाला है. इसमें सेलिब्रिटी कपल्स मजेदार टास्क और चैलेंज के जरिए अपनी केमिस्ट्री और तालमेल दिखाते नजर आएंगे. शो 10 अक्टूबर से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा.

5. मंदाडी

तमिल स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा 'मंदाडी' भी ओटीटी पर रिलीज होगी. फिल्म की कहानी पारंपरिक सेलबोट रेसिंग के इर्द-गिर्द घूमती है. इसमें सूरि और सुहास मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी.

Advertisement

6. 100 डेज ऑफ डिसेप्शन

साउथ कोरिया की यह स्पाई-रोमांस सीरीज 1932 के दौर की कहानी दिखाती है. एक महिला जासूसी मिशन के तहत जापानी गवर्नर-जनरल के कार्यालय में अंडरकवर जाती है. वहां उसे कई रहस्यों और मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. सीरीज 10 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

7. आवारापन 2

इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की 'आवारापन 2' भी ओटीटी पर दर्शकों के बीच लौट रही है. फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी. यह फिल्म फिलहाल रेंट पर उपलब्ध है, जबकि 9 अक्टूबर से प्राइम वीडियो के सब्सक्राइबर इसे बिना अलग रेंट के देख सकेंगे.

ये भी पढ़ें; Jailer 2 Hindi Trailer: रजनीकांत की 'जेलर 2' में विद्या बालन का फायर अवतार, कैमियो की भीड़ से भरा सुपरस्टार का धांसू ट्रेलर

Featured Video Of The Day
CEC के खिलाफ विरोध मार्च: INDIA ब्लॉक की ECI दफ्तर की ओर कूच
Topics mentioned in this article
OTT Releases This Week
Reporting Live
Parineeti Chopra
Prime Video
Netflix