OTT This Week: 20 जुलाई से 26 जुलाई तक, ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज होंगी ये 8 फिल्में और वेब सीरीज

OTT This Week: 20 जुलाई से OTT पर एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है. प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार, एप्पल टीवी प्लस और सोनीलिव पर विक्रांत मैसी, केविन हार्ट और कई बड़े स्टार्स की नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
OTT This Week: विक्रांत मैसी से केविन हार्ट तक, OTT पर होंगी नई रिलीज
NDTV

अगर हर हफ्ते आपकी सबसे बड़ी टेंशन ये रहती है कि अब OTT पर क्या नया देखें, तो इस बार आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी. 21 जुलाई से शुरू होने वाले हफ्ते में एक से बढ़कर एक नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. कहीं रोमांस है, कहीं कॉमेडी है, कहीं स्पेस की दिलचस्प कहानी है तो कहीं दमदार एक्शन देखने को मिलेगा. प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार, एप्पल टीवी प्लस और सोनीलिव सभी इस हफ्ते नया कंटेंट लेकर आ रहे हैं. अगर आपकी वॉचलिस्ट अभी खाली है, तो पहले ये पूरी लिस्ट जरूर देख लीजिए.

ये भी पढ़ें; हैवान के लिए अक्षय कुमार नहीं थे पहली पसंद, इन तीन एक्टर को विलेन बनाना चाहते थे प्रियदर्शन

प्राइम वीडियो

आदर्श बाल विद्यालय  (24 जुलाई)

इस फिल्म में के.के. मेनन लीड रोल में हैं. कहानी एक ऐसे स्कूल प्रिंसिपल की है, जो अपने छोटे से स्कूल को शहर के सबसे अच्छे स्कूलों में शामिल करने का सपना देखता है. बच्चों की पढ़ाई, स्कूल की मुश्किलें और कई मजेदार पल इस फिल्म को खास बनाते हैं.

मुसाफिर कैफे (24 जुलाई)

विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना स्टारर ये रोमांटिक वेब सीरीज आठ एपिसोड की है. कहानी प्यार, दोस्ती और जिंदगी में दूसरी बार प्यार मिलने के एहसास के बारे में है. हल्की-फुल्की और दिल को छू लेने वाली कहानी पसंद करने वालों के लिए ये अच्छी चॉइस हो सकती है.

Advertisement

नेटफ्लिक्स

72 आवर्स (24 जुलाई)

केविन हार्ट स्टारर ये कॉमेडी फिल्म हंसी से भरपूर है. कहानी एक ऐसे शख्स की है, जो एक गलत ग्रुप चैट की वजह से ऐसी बैचलर पार्टी में पहुंच जाता है, जहां उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है. इसके बाद शुरू होता है मजेदार घटनाओं का सिलसिला.

रैनसम कैन्यन सीजन 2 (23 जुलाई)

पहले सीजन के बाद अब ये कहानी नए मोड़ के साथ वापस आ रही है. रिश्तों की उलझन, फैमिली ड्रामा और कई नए राज इस सीजन को पहले से ज्यादा दिलचस्प बनाते हैं.

Advertisement

जियोहॉटस्टार

स्टुअर्ट फेल्स टू सेव द यूनिवर्स (24 जुलाई)

अगर आपको द बिग बैंग थ्योरी पसंद आई थी, तो ये सीरीज भी आपको पसंद आ सकती है. ये साइंस फिक्शन और कॉमेडी का शानदार कॉम्बिनेशन है. कहानी स्टुअर्ट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पूरी दुनिया को बचाने की कोशिश करता है.

स्टार ट्रेक: स्ट्रेंज न्यू वर्ल्ड्स सीजन 4 (24 जुलाई)

मशहूर साइंस फिक्शन सीरीज का नया सीजन एक बार फिर नए स्पेस मिशन और नए एडवेंचर के साथ लौट रहा है. इस बार भी टीम कई नई मुश्किलों का सामना करती नजर आएगी.

एप्पल टीवी प्लस

द डिंक (25 जुलाई)

इस फिल्म में बेन स्टिलर, जेक जॉनसन और मैरी स्टीनबर्गन जैसे कलाकार नजर आएंगे. कहानी एक पूर्व टेनिस खिलाड़ी की है, जिसकी जिंदगी एक चोट के बाद पूरी तरह बदल जाती है. इसके बाद वो अपनी नई शुरुआत करने की कोशिश करता है.

सोनीलिव

पल्लीचट्टाम्बी (25 जुलाई)

टोविनो थॉमस, कायाडू लोहार और बाकी कई कलाकारों से सजी ये मलयालम पीरियड एक्शन फिल्म है. फिल्म का डायरेक्शन डिजो जोस एंटनी ने किया है. कहानी पुराने समय के केरल में होने वाली राजनीतिक और सामाजिक घटनाओं के बीच आगे बढ़ती है. इसमें एक्शन के साथ दमदार इमोशन भी देखने को मिलेंगे.

Advertisement
Featured Video Of The Day
CJP के प्रर्दशन के बाद राहुल ने खोला बड़ा मोर्चा! PM आवास के पास किया धरना प्रदर्शन
Topics mentioned in this article
Ott Releases
Ott This Week
Netflix
JioHotstar
SonyLiv