OTT Releases This Week: अप्रैल में एंटरटेनमेंट का धमाका, ‘द बॉयज 5’ से लेकर ‘थाई किझावी’ तक देखें ये फिल्में- वेब सीरीज

इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. इनमें हॉलीवुड और बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक का रोमांस, थ्रिलर, एक्शन और एनिमेशन कंटेंट शामिल है. अगर आप कुछ नया देखने की सोच रहे हैं, तो ये लिस्ट आपके काम की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इस हफ्ते OTT पर एंटरटेनमेंट का डोज, चेक करें पूरी लिस्ट

अप्रैल का महीना दर्शकों के लिए भरपूर मनोरंजन लेकर आया है. अप्रैल के इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का पूरा डोज मिलने वाला है, जहां रोमांस से लेकर एक्शन और थ्रिलर तक हर तरह का कंटेंट रिलीज हो रहा है. अगर आप भी घर बैठे कुछ नया और दिलचस्प देखने का प्लान बना रहे हैं, तो ये लिस्ट आपके लिए परफेक्ट है. खास बात ये है कि इस बार हिंदी के साथ-साथ तेलुगु और तमिल ऑडियंस के लिए भी कई ऑप्शंस मौजूद हैं, जिससे हर तरह के दर्शकों को कुछ न कुछ नया जरूर मिलेगा.

लव पॉलिसी

रोमांटिक शॉर्ट फिल्म लव पॉलिसी एक प्यारी सी लव स्टोरी लेकर आई है, जिसमें रवि शिवा तेजा और मंजू श्री की जोड़ी नजर आती है. ये फिल्म 5 अप्रैल 2026 से ETV Win पर स्ट्रीम हो रही है. अगर आपको हल्की-फुल्की और दिल को छू जाने वाली कहानियां पसंद हैं, तो ये फिल्म जरूर देखी जा सकती है.

स्टार वॉर्स: मौल-शैडो लॉर्ड

स्टार वॉर्स: मौल, शैडो लॉर्ड एक दमदार एनिमेटेड सीरीज है, जिसमें कुल 10 एपिसोड होंगे. ये सीरीज जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है और हर सोमवार इसके दो नए एपिसोड रिलीज किए जाएंगे. स्टार वॉर्स फैंस के लिए ये एक बड़ा ट्रीट साबित हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Dhurandhar: सच में कसाईनुमा मौत देता था रहमान डकैत? पाकिस्तान के ल्यारी पर करता था राज

द बॉयज सीजन 5

सुपरहीरो सीरीज द बॉयज सीजन 5 8 अप्रैल 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है. ये इसका आखिरी सीजन है और इसमें बिली बुचर और होमलैंडर के बीच फाइनल टक्कर देखने को मिलेगी. खास बात ये है कि इसे तेलुगु डबिंग में भी देखा जा सकेगा.

Advertisement

थाई किझावी

तमिल फिल्म थाई किझावी इस हफ्ते की बड़ी रिलीज में शामिल है. इसमें राधिका सरथकुमार लीड रोल निभा रही हैं. ये फिल्म 10 अप्रैल 2026 से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी और इसका तेलुगु वर्जन भी अवेलेबल रहेगा.

तू या मैं

सर्वाइवल थ्रिलर तू या मैं 10 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. इसमें आदर्श गौरव और शनाया कपूर की जोड़ी नजर आएगी. कहानी में सस्पेंस और ट्विस्ट भरपूर देखने को मिल सकता है.

Advertisement

ओ रोमियो 

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ओ रोमियो अब दर्शकों के लिए और भी आसान हो गई है. पहले इसे रेंट पर देखना पड़ता था, लेकिन अब 10 अप्रैल 2026 से ये अमेजन प्राइम वीडियो पर बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के उपलब्ध होगी.

Featured Video Of The Day
वियतनाम नाव हादसा: में फू क्वोक द्वीप के पास कई भारतीयों को ले जा रही एक नौका पलट गयी
Topics mentioned in this article
New OTT Releases
OTT New Releases
Love Policy
Star Wars Maul Shadow Lord
The Boys Season 5