एक हीरोइन, तीन हीरो, 11 गाने, लगान और गदर के शोर में बॉक्स ऑफिस पर छाई थी म्यूजिकल फिल्म, जगजीत सिंह वाला गाना एवरग्रीन

Tum Bin All Songs: 2001 में लगान और गदर जैसी फिल्मों की चर्चा रही, जिसके कारण सिनेमाघरों हाउसफुल थे. लेकिन इस बीच एक कम बजट की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सरप्राइज बनकर दस्तक दी. इसके 11 के 11 गाने ही सुपरहिट रहे. जगजीत सिंह वाला आज भी ताजगी भरा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
2001 की सबसे बड़ी म्यूजिकल हिट, 11 गाने, सारे के सारे आज भी यादगार
youtube
नई दिल्ली:

2001 में लगान और गदर जैसी फिल्मों की चर्चा रही, जिसके कारण सिनेमाघरों हाउसफुल थे. लेकिन इस बीच एक कम बजट की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सरप्राइज बनकर दस्तक दी. फिल्म में 3 हीरो और एक हीरोइन थी. जबकि कुल 11 गाने थे, जिन्हें केएस चित्रा, अनुराधा पॉडवाल, उदित नारायण, सोनू निगम, अभिजीत भट्टाचार्य और जगजीत सिंह जैसे जाने माने सिंगर्स ने आवाज दी. हालांकि पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म धड़ाम से गिरी. लेकिन बीतते दिनों के साथ यह म्यूजिकल फिल्म हिट फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई और 11 गाने क्लासिक कहलाए जाने लगे.

2001 सरप्राइज हिट थी तुम बिन

तुम बिन 2001 में रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जो बाद में म्यूजिकल हिट साबित हुई. फिल्म को लिखा और डायरेक्ट अनुभव सिन्हा ने किया था, जिसमें प्रियांशु चटर्जी, संदली सिन्हा, हिमांशु मलिक और राकेश बापट लीड रोल में थे. IMdb की मानें तो लगान और गदर के कारण जब सभी सिनेमाघर फुल थे तब यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. लेकिन फिल्म की तारीफें और वर्ड ऑफ माउथ के बाद सिनेमाघरों में फिल्म को काफी पसंद किया गया और यह बॉक्स ऑफिस पर सरप्राइज हिट बनकर उभरी. 

तुम बिन के गानों में जगजीत सिंह की आवाज ने किया जादू

तुम बिन फिल्म में 11 गाने थे, जिसे निखिल विनय ने कंपोज किया था. वहीं लिरिक्स फैज अनवर, योगेश, पुष्पा पटेल और टीएस जर्नैल ने लिखे थे. यह 2001 की छठी सबसे ज्यादा बिकने वाली एल्बम थी, जिसके 2,000,000 यूनिट बिके थे. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- माधुरी दीक्षित के डांस से सजा 27 साल पुराना गाना, आज है दुल्हनों की पहली पसंद, अलका याग्निक ने बनाया कल्ट

गानों की लिस्ट में 

पहला गाना छोटी छोटी रातें है, जिसे अनुराधा पौडवाल और सोनू निगम ने आवाज दी. 
दूसरा गाना दारू विच प्यार है, जिसे टीएस जर्नैल और हंटर्स ने आवाज दी. 
तीसरा गाना देखते ही देखते हैं, जिसे अनुराधा पौडवाल और अभिजीत भट्टाचार्य ने गाया. 
चौथा गाना कोई फरियाद है, जिसे जगजीत सिंह ने गाया. इस गाने को फैंस आज भी काफी पसंद किया. 
पांचवा गाना मेरी दुनिया में (फीमेल और मेल) को सोनू निगम और शैलजा सुब्रमण्यम ने आवाज दी. 
छठा गाना प्यार हमको होने लगा है, जिसे केएस चित्रा और अभिजीत भट्टाचार्य ने गाया. 
सातवां गाना शुरू रू है, जिसे उदित नारायण और अनुराधा पौडवाल ने गाया. 
आठवां गाना तुम्हारे सिवा को उदित नारायण और अनुराधा पौडवाल ने गाया. 
नौंवा गाना तुम बिन है, जिसे केएस चित्रा ने गाया. 
दंसवा गाना जूम बुमबुरा है, जिसे सोनू निगम ने गाया है. 
ग्यारवा गाना छोटी छोटी रातें 2 है, जिसे अनुराधा पौडवाल और सोनू निगम ने अपनी आवाज दी थी. 

Advertisement

तुम बिन 2 में इस्तेमाल हुए तुम बिन के गाने

तुम बिन के सुपरहिट होने के बाद 2016 में तुम बिन 2 रिलीज हुई, जिसमें आसिम गुलाटी, नेहा शर्मा और आदित्य सील लीड रोल में थे. फिल्म में तेरी फरियाद, तुम बिन का दोबारा इस्तेमाल किया गया. हालांकि 2001 में आई तुम बिन जैसा जादू चलाने में फिल्म नाकामयाब साबित हुई.  

ये भी पढ़ें- 1424 एपिसोड के सीरियल को हिट बनाने वाला 35 साल पुराना 90s का सुपरहिट रोमांटिक गाना, एसपी-चित्रा की आवाज मे कल्ट क्लासिक

Topics mentioned in this article
Tum Bin
Tum Bin Songs
Bollywood
Hindi Songs
Hindi News