कभी शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा का था ड्राइवर, फिर मोमोज किंग बना शख्स, अब तुकाराम मुंडे की टीम ने बंद की दुकान, सस्पेंड किया लाइसेंस

इस दुकान के मालिक सूरज लामा कभी बॉलीवुड के नामी सितारों के ड्राइवर रह चुके हैं. उन्होंने करीब 25 साल तक सोनाक्षी सिन्हा और शाहिद कपूर समेत कई सितारों की कार चलाई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कभी शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा का था ड्राइवर, फिर मोमोज किंग बना शख्स
NDTV

महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने सोमवार को त्योहारी सीजन में अतिक्रमण और खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए आठ और खाने-पीने के ठिकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए. इनमें मुंबई के वर्सोवा में स्थित मशहूर मोमोज शॉप ‘सूरज लामा मोमोज' भी शामिल है. एफडीए के आयुक्त तुकाराम मुंडे के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में सूरज लामा मोमोज की दुकान पर खाद्य पदार्थों के रखरखाव, भंडारण, सफाई और संक्रमण से बचाव के नियमों का गंभीर उल्लंघन पाया गया. इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार अधिकारीयों के अनुसार यह गड़बड़ियां इतनी गंभीर थीं कि तुरंत कार्रवाई जरूरी हो गई.

बॉलीवुड के नामी सितारों के ड्राइवर

दिलचस्प बात यह है कि इस दुकान के मालिक सूरज लामा कभी बॉलीवुड के नामी सितारों के ड्राइवर रह चुके हैं. उन्होंने करीब 25 साल तक सोनाक्षी सिन्हा और शाहिद कपूर समेत कई सितारों की कार चलाई. करण जौहर की धर्म प्रोडक्शंस जैसी बड़ी बैनरों के साथ भी उनका काम रहा.

सूरज लामा का जन्म दार्जिलिंग के मिरीक गांव में हुआ था. 14 साल की उम्र में वे रोजगार की तलाश में मुंबई आ गए. कुछ सालों तक छोटी-मोटी नौकरियां करने के बाद वे सेलिब्रिटी ड्राइवर बन गए. लेकिन बाद में उन्हें लगा कि उनकी मेहनत के बावजूद उन्हें बराबरी का दर्जा नहीं मिल रहा. ओला-उबर जैसे ऐप टैक्सी सेवाओं के आने के बाद उन्होंने फैसला बदला.

हर दिन बनते हैं 16 हजार मोमोज

साल 2017 में उन्होंने ड्राइविंग छोड़कर मोमोज बेचने का फैसला किया. अपनी मोटरसाइकिल बेचकर साइकिल खरीदी और अंधेरी वेस्ट के इलाकों में घूम-घूमकर वेज और नॉन-वेज मोमोज बेचने लगे. उनकी पत्नी विजयता ने भी नौकरी छोड़कर उनके साथ काम शुरू किया. विजयता पहले सिंगर केके के घर खाना बनाती थीं.

Advertisement

शुरुआत में रोजाना सिर्फ 700 रुपये कमाई होती थी, लेकिन मांग तेजी से बढ़ी. फिर उन्होंने वर्सोवा में सड़क किनारे दुकान खोल ली. आज उनके पास किचन है, जहां रोजाना करीब 16 हजार मोमोज तैयार होते हैं. मालाद और कांदिवली में भी ब्रांच हैं. सूरज का दावा है कि वे अपनी मां के नुस्खे से मोमोज बनाते हैं, बिना किसी आर्टिफिशियल रंग के.

हालांकि गुणवत्ता पर इतना जोर देने के बावजूद एफडीए ने उनकी दुकान पर स्वच्छता और सुरक्षा नियमों का उल्लंघन पाया. मुंबई के खाने-पीने के शौकीनों में यह दुकान काफी लोकप्रिय थी, लेकिन अब नियमों के सख्त पालन के चलते इसकी लाइसेंस अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें | 8 एपिसोड, हर सीन में जाली नोट, पहले बनने वाली थी फिल्म, फिर बनी वेब सीरीज, IMDB रेटिंग 8.3

Featured Video Of The Day
INDIA Alliance Protest: Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul-Priyanka डटे, आगे क्या होगा? | Teen Ka Tarkash
Topics mentioned in this article
FDA Maharashtra
FDA Maharashtra Tukaram Mundhe
Tukaram Mundhe
Tukaram Mundhe Action
Tukaram Mundhe Age