Om Box Office Collection Day 1: रामायण के बाद अब इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, हर घंटे बिकीं 200 से ज्यादा टिकट

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष की फिल्म ‘ओम: ऑपरेशन मोल’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. फिल्म में धनुष के साथ मलयालम सिनेमा के दिग्गज एक्टर ममूटी भी नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Om Box Office Collection Day 1: रामायण के बाद अब इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर जलवा
NDTV

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष की फिल्म ‘ओम: ऑपरेशन मोल' ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. फिल्म में धनुष के साथ मलयालम सिनेमा के दिग्गज एक्टर ममूटी भी नजर आ रहे हैं. रिलीज से पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर थोड़ी धीमी रफ्तार देखने को मिली थी, लेकिन सिनेमाघरों में सुबह के शो शुरू होते ही तस्वीर बदल गई. दर्शकों की भीड़ और मौके पर टिकट खरीदने वालों की संख्या ने फिल्म को अच्छी शुरुआत दिलाई है. पहले दिन फिल्म की मॉर्निंग ऑक्यूपेंसी 45 फीसदी से ज्यादा दर्ज की गई. इतना ही नहीं, फिल्म ने धनुष की पिछली रिलीज को भी पीछे छोड़ दिया है.

पहले दिन 45.2 फीसदी रही मॉर्निंग ऑक्यूपेंसी

कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ओम' ने पहले दिन सुबह के शो में 45.2 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की. यह धनुष की पिछली फिल्म ‘कारा' के मुकाबले करीब 122 फीसदी ज्यादा है. ‘कारा' की मॉर्निंग ऑक्यूपेंसी 20.38 फीसदी रही थी. इस शानदार शुरुआत के साथ ‘ओम' साल 2026 में रिलीज हुई तमिल फिल्मों की पहले दिन की मॉर्निंग ऑक्यूपेंसी के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है. इस लिस्ट में विजय की ‘जना नायकन' और रजनीकांत की ‘जेलर 2' पहले और दूसरे पर हैं.

हर मिनट बिके करीब 200 टिकट

‘ओम' की सबसे खास बात इसकी स्पॉट बुकिंग रही. यानी ऐसे दर्शक जिन्होंने पहले से टिकट बुक नहीं किए थे और सिनेमाघर पहुंचकर टिकट खरीदे. रिपोर्ट के अनुसार, 20 नवंबर को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक फिल्म के 72,130 टिकट बुकमायशो पर बिके. इसका मतलब है कि छह घंटे में हर घंटे औसतन 12 हजार से ज्यादा टिकट बिके. इस हिसाब से हर मिनट करीब 200 टिकटों की बिक्री हुई. सुबह 11 से 12 बजे के बीच सबसे ज्यादा 20,220 टिकट बिके.

एडवांस बुकिंग में भी बनाया रिकॉर्ड

‘ओम' की एडवांस बुकिंग की बात करें तो फिल्म ने बुकमायशो पर रिलीज से पहले करीब 3.75 लाख टिकट बेचे थे. इसके साथ ही यह धनुष की फिल्मों की एडवांस बुकिंग लिस्ट में चौथे स्थान पर रही. साल 2026 की तमिल फिल्मों में भी यह चौथी सबसे ज्यादा एडवांस टिकट बेचने वाली फिल्म बनी है.

Advertisement

फिल्म में ये सितारे आए नजर

राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी ‘ओम: ऑपरेशन मोल' एक स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इसमें धनुष और ममूटी के अलावा साई पल्लवी, श्रीलीला और नसीरुद्दीन शाह जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. शुरुआती रुझानों को देखते हुए माना जा रहा है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और बढ़ोतरी हो सकती है.

यह भी पढ़ें | OM Review: रामायण की सीता की एक्शन फिल्म रिलीज, जानें कैसी है साई पल्लवी, धुनष और ममूटी की मूवी 

Advertisement
Featured Video Of The Day
मोहम्मद सिराज को लेकर क्या बोले इमरान मसूद, बयान पर जमकर हो रही सियासत
Topics mentioned in this article
Dhanush
Mammootty
OM Operation Mole
OM Operation Mole Trailer
Om

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं