Film Oh My Dog: 'ओह मॉय गॉड-2' फेम निर्देशक अमित राय एक बार फिर एक संवेदनशील फिल्म लेकर आ रहे हैं, जो मनोरंजन के साथ-साथ एजुकेट करेगी. लंबे समय से अलग तरह की कहानियों पर काम करने वाले निर्देशक अमित राय की नई फ़िल्म का नाम है ‘ओह माय डॉग'. बेहद दिलचस्प शीर्षक वाली यह फिल्म उनके निर्देशन में बनी फिल्म 'ओह मॉय गॉड-2' का प्रीक्वल बिल्कुल नहीं है.
ये भी पढ़ें-एक फिल्म ने बदली 7-7 सितारों की किस्मत, मूवी ब्लॉकबस्टर हुई तो कहलाए बॉलीवुड के धुरंधर
कुत्तों पर बेस्ड है फिल्म 'ओह मॉय डॉग' की कहानी
पोस्टर और फ़िल्म की पहली झलक से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि इसकी कहानी कुत्तों से जुड़े विषय पर आधारित है. यही विषय डॉग लवर्स के साथ-साथ आम दर्शकों का भी ध्यान अपनी ओर खींच सकता है. हाल ही में स्ट्रीट डॉग्स को लेकर देशभर में बड़ी बहस देखने को मिली थी, जिसमें लोग अलग-अलग राय रखते नज़र आए. ऐसे समय में इस विषय पर बनी फ़िल्म स्वाभाविक रूप से चर्चा का हिस्सा बन सकती है.
पर्दे पर पहले भी यादगार भूमिकाएं निभा चुके हैं डॉग्स
गौरतलब है हिंदी सिनेमा में कुत्तों ने कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं, लेकिन जब भी इस विषय की बात होती है तो निर्देशक के. सी. बोकाडिया की फ़िल्म ‘तेरी मेहरबानियां' सबसे पहले याद आती है. उस फ़िल्म में एक कुत्ते ने लगभग नायक की भूमिका निभाई थी और दर्शकों ने उसे भरपूर प्यार दिया था. यही वजह है कि आज भी उस फ़िल्म का ज़िक्र इस तरह की कहानियों के साथ किया जाता है.
ये भी पढ़ें-90 के दशक की वो दबंग एक्ट्रेस, जिसकी खूबसूरती से अधिक उसके मारपीट के किस्से मशहूर हैं!
बड़े बजट वाले के दौर में गंभीर सिनेमा बनाते हैं अमित राय
उल्लेखनीय है आज जब बड़े बजट और भव्य प्रस्तुतियों वाली फ़िल्मों का दौर है, तब भी इम्तियाज़ अली, अमित राय और कुछ अन्य फ़िल्मकार अपने विश्वास और संवेदनाओं के अनुरूप सिनेमा बना रहे हैं. वे ऐसी कहानियां चुनते हैं, जिनमें मनोरंजन के साथ समाज और इंसानी रिश्तों की भी झलक होती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक इस तरह के विषय आधारित सिनेमा को किस तरह अपनाते हैं और क्या एक बार फिर संवेदनशील और यथार्थ से जुड़ी कहानियां मुख्यधारा के सिनेमा में अपनी मज़बूत जगह बना पाती हैं.
ये भी पढ़ें-घिस-घिस कर चमकी अक्षरा सिंह की किस्मत, हिंदी सिनमा में नया नहीं है भोजपुरिया तड़का