नुपूर सेनन ने संगीत सेरमनी में किया बोले चूड़ियां गाने पर डांस, जीजू के लिए परफॉर्मेंस देने में कृति सेनन भी नहीं रही पीछें

Nupur Sanon Video: नूपुर सेनन 11 जनवरी को स्टेबिन बेन से शादी करने वाली हैं, जिससे पहले हल्दी और संगीत की रस्में निभाई गई हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नुपूर सेनन ने किया स्टेबिन बेन के लिए डांस
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन आज यानी 11 जनवरी को सिंगर स्टेबिन बेन के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. हाल ही में दोनों की शादी के रस्में शुरू हुईं, जिसके चलते हल्दी से लेकर संगीत सेरेमनी तक के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. दरअसल, अभी तक कृति ने इंस्टाग्राम पर फोटोज पोस्ट नहीं की हैं, लेकिन शादी में शामिल हुए कुछ लोगों ने तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें कृति से लेकर दुल्हन नुपूर सेनन और दूल्हा सिंगर स्टेबिन बेन डांस फ्लोर पर मस्ती करते दिख रहे हैं. वहीं एक वीडियो में बोले चूड़ियां गाने पर नुपूर सेनन अपने होने वाले पति स्टेबिन के लिए डांस करती हुई नजर आ रही हैं. जबकि कृति सेनन उनका साथ दे रही हैं.

नुपूर सेनन ने किया संगीत सेरेमनी में डांस

झीलों की नगरी उदयपुर में फेयरमोंट पैलेस में नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की शादी की रस्मों के वीडियो सामने आए हैं. कुछ वीडियो हल्दी की हैं, जिसमें पीले आउटफिट में हर कोई मस्ती करता दिख रहा है. नूपुर सेनन की हर रस्म में कृति को खूब डांस करते हुए देखा जा रहा है. संगीत के फंक्शन में भी कृति अपने दोस्तों के साथ डांस करती दिख रही हैं. संगीत में दूल्हा-दुल्हन भी साथ में रोमांटिक डांस कर रहे हैं. इसी बीच सामने आए वीडियो में कभी खुशी कभी गम के गाने बोले चूड़ियां पर नुपूर सेनन अपने दूल्हे राजा के लिए डांस करती दिख रही हैं. वहीं कृति सेनन अपनी बहन का साथ दे रही हैं.

ये भी पढ़ें- कृति सेनन ने बहन नुपूर सेनन के संगीत में जमकर किया डांस , लॉलीपॉप लागेलू' पर यूं लगाए ठुमके

Advertisement

कृति सेनन ने खूब किया बहन की शादी में डांस

कृति को बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी गानों तक पर डांस करते हुए देखा जा रहा है। वीडियो में कृति की मां भी दोनों बेटियों पर प्यार लुटाती दिख रही हैं. सोशल मीडिया पर हल्दी और संगीत के वीडियो वायरल हो रहे है, और कमेंट सेक्शन में हर कोई दोनों बहनों के प्यार की सराहना कर रहा है.

Advertisement

नुपूर सेनन और स्टेबिन बेन करेंगे इस दिन शादी

बता दें कि नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन की शादी 11 जनवरी को संपन्न होगी. इस शादी में बॉलीवुड से कम ही लोगों को न्योता दिया गया है और परिवार व करीबी लोगों के बीच ही शादी की रस्में निभाई जा रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन की भी तैयारी है, जो मुंबई में रखा जाएगा. हालांकि अभी तक रिसेप्शन की तारीख का खुलासा नहीं हुआ है.

ये भी पढ़ें- सजना जी वारी वारी गाने पर अपने संगीत में बहन कृति संग खूब किया नुपूर सेनन ने डांस, होने वाले पति स्टेबिन बेन ने यूं किया रिएक्ट

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Sangeet Som NSA की कार्यवाही, केस वापस होने के सवाल पर क्यों भड़के? Sucherita Kukreti
Topics mentioned in this article