ना मंदाकिनी ना ही जैस्मीन, बल्कि इस एक्ट्रेस के प्यार में पागल था दाऊद इब्राहिम? हीरोइन के लिए किया था प्रोड्यूसर का मर्डर

सिनेमा की कई एक्ट्रेसेस ऐसी रही हैं जिनका नाम दाऊद इब्राहिम से जुड़ा है. ऐसी ही एक कहानी अनीता अयूब की भी है, जिन्हें इन्हीं आरोपों और अफवाहों की वजह से सिनेमा की दुनिया को अलविदा कहना पड़ा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दाऊद इब्राहिम की वजह से इस एक्ट्रेस को छोड़नी पड़ी सिनेमा की दुनिया
NDTV

90 के दशक में मुंबई के अंदर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का काफी दबदबा था. माना जाता था कि उसका बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी पूरी तरह से दखल था. दाऊद इब्राहिम का नाम बॉलीवुड की कई हीरोइनों के साथ भी जुड़ा. उनमें से एक अनीता अयूब का नाम भी था. अनीता अयूब 90 के दशक की बॉलीवुड की सबसे चर्चित हीरोइनों में से एक थीं. पाकिस्तान के कराची से आई इस हीरोइन को देव आनंद ने अपनी फिल्म में लॉन्च किया था. लेकिन जल्द ही अनीता अयूब का नाम अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ जुड़ने लगा.

ये भी पढ़ें: संचिता उगले ने TV के साथ फिल्मों में भी किया काम, सुसाइड करने वाली 'कुमकुम भाग्य' एक्ट्रेस के बारे में जानें सब कुछ

कौन थी अनीता अयूब

इन अफवाहों ने उनके करियर को बुरी तरह प्रभावित किया और आखिरकार अनीता अयूब को बॉलीवुड छोड़ना पड़ा था. आज वह पूरी तरह से आम जिंदगी जी रही हैं. अनीता अयूब का जन्म पाकिस्तान के कराची में हुआ. उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में मास्टर डिग्री हासिल की. फिर मनोरंजन की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया. मुंबई आकर अनीता अयूब ने रोशन तानेजा एक्टिंग स्कूल में एक्टिंग की ट्रेनिंग ली. 

देव आनंद ने दिया बड़ा मौका

उन्होंने मॉडलिंग से शुरुआत की और एक मैगजीन के विज्ञापन के जरिए देव आनंद की नजर में आईं. देव आनंद ने अनीता अयूब को 1993 में अपनी फिल्म 'प्यार का तराना' में मौका दिया. फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफलता नहीं मिली, लेकिन अनीता का काम चर्चा में रहा. उन्होंने साल 1995 में 'गैंगस्टर' जैसी फिल्म में भी काम किया, जिससे उनकी लोकप्रियता बढ़ी. लग रहा था कि उनकी बॉलीवुड में अच्छी शुरुआत हो रही है. लेकिन तभी अफवाहों का सिलसिला शुरू हो गया.

Advertisement

दाऊद इब्राहिम अनीता के लिए की हत्या

कहा गया कि दाऊद इब्राहिम को अनीता अयूब से प्यार हो गया था. दोनों को कई जगहों पर साथ देखा गया, जिससे मीडिया में खूब हलचल मची. सबसे गंभीर आरोप यह था कि दाऊद के गुर्गों ने प्रोड्यूसर जावेद सिद्दीकी की हत्या कर दी, क्योंकि उन्होंने अनीता को अपनी फिल्म में काम देने से मना कर दिया था. हालांकि अनीता का नाम कभी सीधे इस मामले में नहीं आया, लेकिन इन अफवाहों ने उनके इमेज को बहुत नुकसान पहुंचाया. इस विवाद ने उनके करियर को लगभग खत्म कर दिया.

पर्सनल लाइफ

अनीता ने इन आरोपों और अफवाहों पर कभी सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा. लेकिन 1990 के दशक के आखिरी में वह बॉलीवुड छोड़कर न्यूयॉर्क चली गईं. वहां उन्होंने भारतीय बिजनेसमैन सौमिल पटेल से शादी की. उनके एक बेटा शाजर भी हुआ. बाद में दोनों अलग हो गए. फिर अनीता ने पाकिस्तानी बिजनेसमैन सुबक मजीद से दूसरी शादी कर ली. अब वह प्राइवेट लाइफ जीती हैं और मीडिया से दूर रहती हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
2027 से पहले UP में ओवैसी की नई चाल? सपा प्रवक्ता से भिड़ गए वारिस पठान!
Topics mentioned in this article
Dawood Ibrahim
Anita Ayoob
Anita Ayoob Dawood Ibrahim
Anita Ayoob Connection With Underworld
Bollywood