जानें किसने लिखा नोरा फतेही का अश्लील गाना 'सरके चुनर तेरी सरके'? जानबूझकर पैदा किया विवाद

नोरा फतेही के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' के अश्लील बोलों पर विवाद मचा हुआ है. यह गाना कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' का हिंदी वर्जन है, जिसमें नोरा फतेही और संजय दत्त नजर आए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जानें किसने लिखा नोरा फतेही का अश्लील गाना 'सरके चुनर तेरी सरके'?

नोरा फतेही के गाने 'सरके चुनर तेरी सरके' के अश्लील बोलों पर विवाद मचा हुआ है. यह गाना कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' का हिंदी वर्जन है, जिसमें नोरा फतेही और संजय दत्त नजर आए हैं. गाने को सोशल मीडिया पर भारी आलोचना मिली, जिसके बाद इसे यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया गया. यह गाना मूल रूप से कन्नड़ भाषा में 'सरसे निन्ना सेरगा सरसे' के नाम से रिलीज हुआ था. फिल्म के डायरेक्टर प्रेम ने ही इसके मूल कन्नड़ बोल लिखे थे. प्रेम ने इस गाने को कई भाषाओं में अनुवाद करवाया. हिंदी वर्जन के बोल रकीब आलम ने लिखे हैं, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया है कि उन्होंने गाने को खुद से नहीं बनाया, बल्कि सिर्फ कन्नड़ से शब्द-दर-शब्द अनुवाद किया.

ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह ने बचाई 'धुरंधर 2' के एक्टर की जान? चोट लगने पर सुनाया दीपिका पादुकोण का किस्सा

विवाद पैदा करने के लिए लिखा गाना

रकीब आलम ने एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में कहा, "यह गाना कन्नड़ में डायरेक्टर प्रेम ने लिखा था. उन्होंने मुझे सिर्फ अनुवाद करने को कहा. मैंने मना भी किया और कहा कि ऐसे बोल सेंसर में पास नहीं होंगे, लेकिन प्रेम ने विवाद पैदा करने की बात कही और वैसे ही रख दिया." उन्होंने खुद को अपमानित महसूस करने की बात भी कही और कहा कि यह उनकी रचना नहीं है.

लोगों ने जाहिर किया गुस्सा

गाने के बोल और डांस स्टेप्स पर लोग भड़क गए. कई लोगों ने इसे बहुत ही अश्लील और दोहरे अर्थ वाले बताया. सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिखा कि यह बच्चों के लिए ठीक नहीं है और बॉलीवुड में ऐसे गाने नए निचले स्तर पर पहुंच गए हैं. गायक अरमान मलिक ने भी इसे 'नया निचला स्तर' बताया. विवाद बढ़ने पर एक वकील ने सीबीएफसी, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और दिल्ली पुलिस साइबर सेल में शिकायत दर्ज की. शिकायत में गाने को अश्लील बढ़ाने और बच्चों के लिए हानिकारक बताया गया. एनएचआरसी ने भी नोटिस जारी किया. इसके बाद गाने का हिंदी वर्जन हटा दिया गया, हालांकि अन्य भाषाओं के वर्जन अभी उपलब्ध हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
तमिलनाडु सरकार का बड़ा फैसला! अब मंदिर का चढ़ावा सिर्फ मंदिर के काम आएगा
Topics mentioned in this article
Sarke Chunar Teri Sarke
Song Sarke Chunar Teri Sarke
Sarke Chunar Teri Sarke Controversy
Nora Fatehi
Sanjay Dutt