'मैं शराब के बिना सो नहीं पाती थी'...ऋषि कपूर की मौत का सदमा सह नहीं पाई थीं नीतू कपूर, बताई आपबीती

बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू कपूर ने हाल ही में पति ऋषि कपूर के निधन के बाद अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नीतू कपूर ने बताई आपबीती, ऋषि कपूर की मौत के बाद टूट गई थीं एक्ट्रेस

नीतू कपूर ने हाल ही में पति ऋषि कपूर के निधन के बाद अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की है. सोहा अली खान के पॉडकास्ट में नीतू ने बताया कि पति को खोने का सदमा इतना गहरा था कि उन्होंने शराब का सहारा लिया और कई महीनों तक ठीक से नींद भी नहीं आती थी. ऋषि कपूर का निधन अप्रैल 2020 में हुआ था. वे लंबे समय से लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे. नीतू कपूर ने हमेशा परिवार को संभालते हुए अपनी जिंदगी को आगे बढ़ाया है.

ये भी पढ़ें: 70 की उम्र, पांच बेटियों और एक बेटे की मां ने जब वजन घटाने के लिए खाई ओजम्पिक तो हुआ ऐसा हाल, पढ़ें आपबीती

ऋषि कपूर के गुजर जाने के बाद हुआ ऐसा हाल

नीतू कपूर (Neetu Kapoor) ने कहा कि ऋषि कपूर (Rishi Kapoor Death) के गुजर जाने के बाद वे पूरी तरह टूट गई थीं. उन्होंने कहा, "जब ऋषि जी चले गए, तो लोग कहते थे कि थेरेपिस्ट के पास जाओ. मैं बहुत डाउन हो गई थी. मैंने सोचा, जब तक मैं खुद मजबूत नहीं हो जाती, थेरेपी से क्या फायदा होगा?" उन्होंने अपनी बात रखते हुए जोर दिया कि इंसान को पहले खुद पर भरोसा करना चाहिए.

लगी शराब की लत

नीतू ने आगे बताया कि पति की मौत के बाद वे एक-दो महीने तक सो ही नहीं पाती थीं. नींद न आने की वजह से उन्होंने शराब पीना शुरू कर दिया. नीतू ने अपनी उस वक्त की स्थिति को याद करते हुए कहा, 'मैं बिना ड्रिंक के सो नहीं पाती थी. मैं हमेशा अपनी सेहत का ख्याल रखने वाली रही हूं, इसलिए खुद को इस हालत में देखकर बहुत बुरा लगता था. घर में रहते हुए घबराहट होने लगी थी. मैं बस आंखें बंद करके सो जाना चाहती थी.'

Advertisement

लिया नींद का इंजेक्शन 

नीतू ने बताया कि स्थिति इतनी खराब हो गई कि उन्हें डॉक्टर की मदद लेनी पड़ी. डॉक्टर ने उन्हें एक अनुभवी गायनेकोलॉजिस्ट से मिलवाया, जो रात के करीब 11 बजे उनके घर आती थीं. डॉक्टर उन्हें नींद का इंजेक्शन देतीं और तब तक उनके पास बैठी रहतीं जब तक वे गहरी नींद में नहीं सो जातीं. यह सिलसिला करीब 10 दिन तक चला, जिसके बाद नीतू को कुछ राहत मिली.

Featured Video Of The Day
भरत केस से गरमाई की सियासत, भरत एनकाउंटर से विपक्ष को मौका?
Topics mentioned in this article
Neetu Kapoor
Rishi Kapoor Death
Rishi Kapoor Neetu Kapoor
Rishi Neetu Kapoor Love Story
Rishi Kapoor Wife Neetu