यूट्यूब पर 292 मिलियन बार देखा गया माता का ये भजन, नरेंद्र चंचल की आवाज में इस भेंट के बिना अधूरा है मां का दरबार

नरेंद्र चंचल ने अपने करियर में कई यादगार माता की भेटें गाई हैं. नवरात्रि की शुरुआत से पहले हम आपको इन्हीं में से एक के बारे में बताने जा रहे हैं. ये 16 साल पहले टिप्स के चैनल पर शेयर की गई थी और तब से इसे कई मिलिनय व्यूज मिल चुके हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नरेंद्र चंचल का वो भजन जिसे यूट्यूब पर सबसे ज्यादा देखा गया
Social Media
नई दिल्ली:

11 अक्तूबर से माता के 9 दिन यानी कि नवरात्रि की शुरुआत होने जा रही है. ये 9 दिन पूरे देश में बड़ी ही धूमधाम से मनाए जाते हैं. कहीं इसे दुर्गा पूजा के रूप में पूजा जाता है तो कहीं दुर्गा के अलग अलग रूपों की पूजा अर्चना होती है. इस मौके पर एक भजन बड़ा ही खास रहता है क्योंकि दुर्गा मां के पंडाल में सुबह सुबह इसे जरूर ही बजाया जाता है क्योंकि इसमें बात ही सुबह सवेरे मां के दरबार को सजाने और ज्योति जलाने की हो रही है.

ऐसे में यह भजन और खास हो जाता है. हम बात कर रहे हैं अम्बे मां के भजन 'भोर भई दिन चढ़ गया मेरी अम्बे' की. इस भजन के बोल बलबीर निर्दोष ने लिखे थे और इसे नरेंद्र चंचल ने अपनी आवाज से अमर बना दिया. बता दें कि नरेंद्र चंचल भक्ति गीत गाने के लिए जाने जाते थे लेकिन उन्होंने हिंदी फिल्मों के लिए भी गीत गाए. वे कई आईकॉनिक  भजन गाने के लिए जाने जाते है. नरेंद्र चंचल के चर्चित भक्ति गीतों की बात करें तो इनमें चलो बुलावा आया है, तूने मुझे बुलाया शेरावालिए, अम्बे तू है जगदम्बे काली, संकट मोचन नाम तिहारो, राम से बड़ा राम का नाम शामिल है. 

नरेंद्र चंचल का जन्म 16 अक्तूबर 1940 को  पंजाबी हिंदू फैमिली में हुआ. पारिवारिक माहौल भक्ति भाव से भरा था इसलिए उन्हें भजन और आरती गाने की प्रेरणा मिली. लंबे संघर्ष के बाद साल 1973 में उन्हें फिल्म बॉबी में 'बेशक मंदिर मस्जिद' गाने को मिला. उन्होंने भक्ति संगीत की दुनिया में बड़ा नाम कमाया. नरेंद्र चंचल हर साल 29 दिसंबर को वैष्णो देवी मंदिर जाया करते थे और साल के आखिरी दिन वहां परफॉर्म करते थे. इस लीजेंड्री भजन सिंगर में साल 2021, 22 जनवरी को 80 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा. उनका निधन एज रिलेटेड हेल्थ इश्यू के चलते हुआ. आज नरेंद्र चंचल हमारे बीच नहीं हैं लेकिन शायद ही दुर्गा मां का कोई ऐसा पंडाल हो जहां उनकी आवाज में भजन ना बजें.

यह भी पढ़ें: 41 साल पुराना गाना जो हर किसी को लगा बकवास, बदली गुमनाम सिंगर की जिंदगी, बना दिया दूसरा मोहम्मद रफी

Advertisement

  

Featured Video Of The Day
उत्‍तराखंड टू हिमाचल भारी जाम... लंबा वीकेंड बना पहाड़ी इलाकों के लिए मुसीबत
Topics mentioned in this article
Bhor Bhai Din Devi Bhajan
Narender Chanchal Bhajan
Narender Chanchal Top 30 Bhajan
Narender Chanchal Wife
Entertainment