'मम्मी मेरी शादी कर दो मई-जून-जुलाई में' पढ़ने में नहीं लगता मन, घर बसाने का है इरादा तो एक बार मम्मी-पापा को सुना दें ये गाना

कॉलेज की पढ़ाई से परेशान एक लड़की अपनी मां से ऐसी फरमाइश करती है कि सुनने वाले भी मुस्कुरा उठते हैं. वायरल राजस्थानी लोकगीत से बना ये गाना सोशल मीडिया पर भी जमकर हुआ वायरल.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पढ़ाई में नहीं लग रहा है मन, तो घर वालों को सुना दो ये गाना, फौरन हो जाएगी शादी
YouTube
नई दिल्ली:

कई गाने ऐसे होते हैं जो आपके दिल की आवाज होते हैं, इनकी धुन कैसी भी हो लेकिन इसके बोल लोगों के दिलो में एक अलग तरह की जगह बना लेते हैं. इसे सुनकर चेहरे पर एक मुस्कान आ जाती है. आज हम आपको एक ऐसे ही मजेदार गाने के बारे में बताएंगे जिसमें कॉलेज की पढ़ाई से ऊबकर अपनी मम्मी से एक ऐसी मांग की जाती है, जिसे सुनने वाले भी हंस पड़ते हैं. ये गाना है, मम्मी मेरी शादी कर दो मई-जून-जुलाई में. इस गाने की खास बात है कि मम्मी ये फरमाइश किसी सामान की नहीं है. बल्कि मई, जून और जुलाई के महीनों की है. ये एक राजस्थानी लोकगीत है जो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ और लोगों ने जमकर इस पर रीलें बनीं. 

कॉलेज की पढ़ाई से बचने के लिए कर डाली ऐसी मांग

इस गाने को खास बनाता है इसका चुलबुला अंदाज. शादी की जिद और कॉलेज की पढ़ाई में मन नहीं लगने की बात से लोग रिलेट कर पाते हैं. लेकिन पढ़ाई से बचने के लिए जो मांग की गई है वो सुनकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी. इसकी बोलचाल वाली भाषा और हल्का-फुल्का मिजाज इसे शादी-ब्याह के माहौल के लिए भी खास बनाते हैं. इस गाने का वीडियो भी बेहद मजेदार है. इस गाने को चेतना शर्मा ने गाया है. एप्पल म्यूजिक और अमेजॉन म्यूजिक पर गाना उनके नाम से ही है. ये गाना एक एल्बम का हिस्सा है, जिसमें कुल 7 गाने हैं. डिजिटल म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर ये एल्बम 29 मई 2025 को रिलीज हुआ था. इस गाने का म्यूजिक अशोक कुमार बब्बू ने तैयार किया है और इसके बोल सुनीता पांचाल ने लिखे हैं. 

मम्मी, पापा और ताऊ सबसे कही मन की बात

इस गाने को लेकर के यूट्यूब और सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हुए हैं. 

यह भी पढ़ें | 32 साल पुरानी लोलो और चीची की फिल्म, जिसका गाना मम्मी पापा के सामने नहीं गा सकते है Millennials और Gen Z

मम्मी मेरी शादी करदो जून या जुलाई में
मम्मी मेरा दिल नहीं लगता बनने की जुदाई में
मम्मी मेरी शादी करदो जून या जुलाई में
मम्मी मेरा दिल नहीं लगता बनने की जुदाई में
मम्मी मेरी शादी करदो जून या जुलाई में
मम्मी मेरा दिल नहीं लगता कॉलेज की पढ़ाई में
मम्मी मेरी शादी करदो जून या जुलाई में
मम्मी मेरा दिल नहीं लगता कॉलेज की पढ़ाई में
मम्मी तुम पापा से कहके शादी मेरी करवा दो, शादी मेरी करवा दो
मम्मी तुम पापा से कहके शादी मेरी करवा दो, शादी मेरी करवा दो

Advertisement

इस गाने में सिर्फ मम्मी ही नहीं बल्कि पापा, ताऊ से लेकर चाचा, चाची और दीदी -जीजा से भी अपनी शादी की सिफारिश लगाई है.

Featured Video Of The Day
उद्धव नाराज, तेजस्वी-अखिलेश नदारद! CEC पर लड़ाई, बिखर गया गठबंधन?
Topics mentioned in this article
Rajasthani Folk Song
Wedding Songs
Ndtv Hindi
Hindi News
Bollywood