मौसमी चटर्जी के पति जयंत मुखर्जी का निधन, 10 की उम्र में रिश्ता, 15 में हुई शादी, 7 साल पहले बेटी को खोया

एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी के पति जयंत मुखर्जी का निधन हो गया है, जिनसे उन्होंने 15 की उम्र में शादी की थी. वहीं उनकी मैरिज को 56 साल बीत चुके हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मौसमी चटर्जी के पति जयंत मुखर्जी का निधन
NDTV

दिग्गज एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी के पति और फिल्म निर्माता-संगीतकार जयंत मुखर्जी का गुरुवार को निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे. फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) के बी. एन. तिवारी ने आईएएनएस से बातचीत में उनके निधन की खबर की पुष्टि की. जयंत मुखर्जी के निधन से फिल्म और टेलीविजन जगत में शोक की लहर है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि जब मौसमी चटर्जी की शादी हुई तो वह 15 साल की थीं. वहीं उनकी पति के निधन के बाद अब 56 साल की शादी टूट गई है. 

कौन थे जयंत मुखर्जी 

जयंत मुखर्जी दिग्गज गायक और संगीतकार हेमंत कुमार के बेटे थे. उन्हें परिवार वाले और दोस्त प्यार से 'बाबू' कहकर बुलाते थे. वह फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री से जुड़े रहे और निर्माता के तौर पर काम किया. उनके फिल्मी सफर में साल 1975 में आई फिल्म 'मजाक' और 1979 की फिल्म 'दो लड़के दोनों कड़के' शामिल हैं. इसके अलावा, वह 1992 में आए टीवी सीरियल 'तलाश' से भी जुड़े रहे. 

ये भी पढ़ें- Sharda Sinha Last Chhath Song: शारदा सिन्हा का आखिरी छठ गीत, बेटे ने मां के निधन से एक दिन पहले किया था रिलीज, 2024 से फैंस के बीच पॉपुलर

दसवीं में थीं तब हुई थी सगाई

जयंत और मौसमी चटर्जी की शादी को पांच दशक से ज्यादा समय हो चुका था. दोनों ने कम उम्र में शादी की थी. मौसमी ने इसी साल एक इंटरव्यू में अपनी शादी के शुरुआती दिनों को याद किया था. उन्होंने बताया था कि जब वह दसवीं कक्षा (लगभग 10 साल) में थीं, तभी उनकी सगाई तय कर दी गई थी और इसके कुछ समय बाद ही शादी (15 साल की उम्र में) हो गई थी. शादी के बाद दोनों मुंबई आ गए, जहां मौसमी ने अपने अभिनय करियर को आगे बढ़ाया.

Advertisement

मौसमी चटर्जी के परिवार में कौन कौन हैं

इस दंपति की दो बेटियां मेघा मुखर्जी और पायल मुखर्जी थीं. हालांकि, परिवार को दिसंबर 2019 में बड़ा झटका लगा, जब उनकी बड़ी बेटी पायल का 45 साल की उम्र में निधन हो गया. पायल लंबे समय से जुवेनाइल डायबिटीज से जूझ रही थीं. बीमारी के कारण वह लंबे समय तक कोमा में भी रही थीं. साल 2017 से उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. बेटी की बिगड़ती सेहत को देखते हुए मौसमी और जयंत ने साल 2018 में बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था. दोनों ने अपनी बेटी की देखभाल और उसके इलाज से जुड़े फैसले लेने के लिए उसके कानूनी अभिभावक बनने की मांग की थी. 

मौसमी चटर्जी का करियर

मौसमी चटर्जी की बात करें तो वह हिंदी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्रियों में शामिल रही हैं. उन्होंने बहुत कम उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था. उनकी पहली बंगाली फिल्म 'बालिका बधू' थी, जिससे उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने 'अनुराग', 'नैना', 'कच्चे धागे', 'बेनाम', 'हमशक्ल' और 'रोटी कपड़ा और मकान' जैसी फिल्मों में काम किया.  

Advertisement

ये भी पढ़ें- Student of the Year After Dark Review: जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क, जानें कैसी है शनाया कपूर की 6 एपिसोड की सीरीज

Featured Video Of The Day
Agniveer New Rules: अग्निवीरों की शादी और एक्सटेंशन पर हो सकते हैं ये बड़े बदलाव?
Topics mentioned in this article
Moushumi Chatterjee
Moushumi Chatterjee  husband
Jayant Mukherjee

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं