मिथुन की वो फिल्म, 2 साल तक किसी ने नहीं खरीदा, बनीं 1985 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, लता मंगेशकर और शब्बीर कुमार के 4 कल्ट गाने

41 साल पहले मिथुन चक्रवर्ती की एक फिल्म आई थी जिसमें चार गाने थे और चारों सुपरहिट. दो साल तक इस फिल्म को कोई खरीदने को तैयार नहीं था. लता मंगेशकर-शब्बीर कुमार की की आवाज आज भी सदाबहार.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मिथुन चक्रवर्ती की 1985 की ब्लॉकबस्टर फिल्म, जो 2 साल तक नहीं बिकी थी
youtube
नई दिल्ली:

मिथुन चक्रवर्ती बॉलीवुड का वो नाम हैं, जिनका हिंदी सिनेमा में करियर स्ट्रगल भरा रहा. वहीं उनके इसी करियर में 1985 की वो ब्लॉकबस्टर फिल्म भी है, जिसे बनाया तो 1983 में था. लेकिन रिलीज होने में दो साल का लंबा वक्त लग गया. इसका कारण यह था कि कोई भी प्रोड्यूसर फिल्म को खरीदने के लिए तैयार नहीं थे. वहीं जब इसे डिस्ट्रीब्यूटर मिले तो यह 1985 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई. वहीं इस फिल्म के गाने मिथुन चक्रवर्ती की पहचान बन गए. खास बात यह है कि इस फिल्म के ज्यादात्तर गानों को लता मंगेशकर ने अपनी सुरीली आवाज दी थी. जबकि शब्बीर कुमार, कविता कृष्णमूर्ति और अनुराधा पौडवाल ने इस फिल्म में अपनी आवाज से गानों को सुपरहिट किया. खास बात यह कि 50 लाख से कम बजट में बनीं इस फिल्म ने 4.50 करोड़ की कमाई हासिल की थी.  

दो साल तक फिल्म को किसी ने नहीं खरीदा

मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं वह है 1985 में रिलीज हुई प्यार झुकता नहीं. इस फिल्म को 1983 में बना दिया गया था, जिसे दो साल तक किसी ने नहीं खरीदा क्योंकि मिथुन फिल्म में डांस और एक्शन से अलग अवतार में नजर आ रहे थे. केसी बोकाडिया, जिन्होंने फिल्म को प्रोड्यूस किया था. उन्होंने दो साल तक इंतजार किया. लेकिन जब किसी ने फिल्म को नहीं खरीदा तो खुद फिल्म को रिलीज कर दिया. वहीं यह ओवरनाइट हिट फिल्म बन गई और वह टॉप प्रोड्यूसर और विजय सदानाह टॉप डायरेक्टर बन गए. जबकि मिथुन और पद्मिनी कोल्हापुरी को रातोंरात सफलता हासिल हुई. 

ये भी पढे़ं- एयरफोर्स फैमिली से हैं संदली सिन्हा, बिहार से बॉलीवुड तक का सफर, अब लाइमलाइट से दूर होकर कहां गईं तुम बिन एक्ट्रेस

Advertisement

लक्ष्मीकांत प्यारेलाल का म्यूजिक और लता मंगेशकर की आवाज का जादू

लक्ष्मीकांत प्यारेलाल बॉलीवुड के जाने माने कंपोजर थे, जिन्होंने प्यार झुकता नहीं का भी म्यूजिक दिया. वहीं ज्यादातर गानों को लता मंगेशकर ने गाया, जिसमें चाहे लाख तूफान आएं, तुमसे मिलकर ना जानें क्यों, हो दिलबर जानिया और तुम्हें अपना साथी बनाने से पहले शामिल हैं. वहीं इन गानों में शब्बीर कुमार और अनुराधा पौडवाल ने साथ दिया. 

पाकिस्तानी फिल्म का रीमेक हुआ हिट

प्यार झुकता नहीं 1977 में आई पाकिस्तानी फिल्म आईना की रीमेक थी, जिसमें मिथुन और पद्मिनी के अलावा डैनी डेंगजोनंगपा अहम किरदार में थे. फिल्म ने 50 लाख के कम बजट में 4.50 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया था. यह 1985 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी, जिसके लिए पद्मिनी कोल्हापुरे को बेस्ट एक्ट्रेस, लक्ष्मीकांत प्यारेलाल को बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर, शब्बीर कुमार को बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर और कविता कृष्णमूर्ति को बेस्ट फीमेल सिंगर के लिए नॉमिनेशन मिला था. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- घनघोर इश्क वाला 22 साल पुराना गाना, प्रेम की दीवानगी में प्रेमी को बताया सोना, चांदी, हीरा, पन्ना, मेहंदी, काजल, मौसम, उदित-अल्का की आवाज में सदाबहार

Featured Video Of The Day
कीर्ति नगर में हिट एंड रन! बुजुर्ग दंपति को कुचलने के बाद कार लेकर भागी महिला
Topics mentioned in this article
Pyar Jhukta Nahi
Mithun Chakraborty
1985 Bollywood Film
Lata Mangeshkar
Hindi Song