मिथुन चक्रवर्ती के बेटे को है भूतों पर विश्वास, मिमोह ने कहा- इच्छा अधूरी रह जाती हैं उनकी

एक्टर मिमोह चक्रवर्ती ने कहा कि वह भूतों पर विश्वास करते हैं, जिनकी इच्छा पूरी नहीं हो पाती वो इसी दुनिया में भटकते हैं. इसके अलावा एक्टर ने अपने पिता मिथुन चक्रवर्ती के बारे में भी काफी कुछ कहा.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
मिथुन चक्रवर्ती के बेटे हैं मिमोह
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर मिमोह चक्रवर्ती (Mimoh Chakraborty) ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2008 में आई फिल्म जिमी से की थी. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई. इसके बाद एक्टर साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म हॉन्टेड 3D में नजर आए. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन किया. जिसमें लोगों ने उनके काम को भी काफी पसंद किया. बता दें, मिमोह दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के बेटे हैं. अब विक्रम भट्ट की आने वाली फिल्म हॉन्टेड: 3D घोस्ट्स ऑफ द पास्ट (Haunted 3D: Ghosts Of The Past) काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है. यह फिल्म आने वाली 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. जब से इस फिल्म का फर्स्ट लुक आया है. दर्शक इस फिल्म को देखने के लिए बेताब हैं. फिल्म साल 2011 में आई हॉन्टेड 3D का सीक्वल है. बीते दिन इस फिल्म का टीजर आउट हो गया है. जिसमें फिल्म की सारी कास्ट की झलक दिखाई दे रही है और काफी डरावने वाले सीन्स भी दर्शकों को नजर आ रहे हैं. हाल ही में मिमोह चक्रवर्ती ने NDTV से बात की और अपने करियर के साथ-साथ अपने पिता मिथुन चक्रवर्ती के बारे में भी काफी कुछ कहा.

'अपने आप को समझा'

एक्टर ने कहा कि मैंने काफी समय से अपने आप को समझा है. एक एक्टर को अपने आप को समझना चाहिए. मेरी हॉन्टेड से लेकर अब जो नई हॉन्टेड : 3D घोस्ट्स ऑफ द पास्ट आ रही है. इस सफर में मैंने काफी कुछ सिखा और समझा है. ऑडियंस भी हॉन्टेड के ट्रेलर को देखने के लिए बेताब हैं. अगर हमने गलती से फिल्म का एक शॉट भी दिखा दिया तो पूरी फिल्म का सस्पेंस खुल जाएगा. इस फिल्म में काफी अच्छे गाने हैं, 3D देखने को मिलेगा, विक्रम भट्ट का पूरा कलेक्शन और पैकेज है. मैं इतना कहूंगा कि आपका अतीत, आपका पीछा नहीं छोड़ता. आपको फिल्म में कई राज और उसके कारण देखने को मिलेंगे. इस फिल्म में एक हवेली की कहानी है. जिसमें खतरनाक चीजें दर्शकों को देखने के लिए मिलेंगी.

ये भी पढ़ें- अनुपमा की सौतन बनीं थीं मदालसा शर्मा, पॉपुलैरिटी के बीच बताया क्यों छोड़ा शो, कहा- मैं फिल्म इंडस्ट्री से हूं

मिथुन चक्रवर्ती के बेटे करते हैं भूतों पर विश्वास

एक्टर ने आगे कहा कि मैं भूतों पर विश्वास करता हूं. मेरा मानना है कि अगर इस दुनिया में कोई अच्छी शक्ति हैं तो बुरी शक्तियां भी हैं. मेरा मानना है कि जिनकी इच्छा अधूरी रह जाती हैं, उनकी आत्मा इसी दुनिया में भटकती है. अगर मैं शूट के दिनों की बात करूं तो जब हम इस तरीके की हॉन्टेड फिल्में शूट करते हैं तो माहौल बहुत ही डरावना होता है. क्योंकि हम एक डरावनी दुनिया बनाते हैं, डर के कंटेंट डालते हैं. लेकिन विक्रम भट्ट जी ने माहौल को बहुत ही रिलैक्स रखा था. एक्टर ने आगे कहा कि मेरे घर वाले इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं. उनका मानना है कि मेरा करियर आगे ईश्वर पर निर्भर है.

Advertisement

एक्टिंग के बारे में सलाह देते हैं मिथुन चक्रवर्ती

मिमोह ने पिता मिथुन चक्रवर्ती के बारे में कहा कि जब पापा मेरी एक्टिंग देखते हैं तो वह ऐसे पॉइंट्स निकालते हैं. जिनको हर कोई नहीं निकाल सकता. क्योंकि वह आज के समय दिग्गज एक्टर हैं. उनका मानना है कि तुम कैमरे के सामने जो करो, वफादारी से करो. जब आप कैमरे के सामने होते हो तो सामने आपका किरदार होता है. कैमरा एक ऐसी चीज है, जो झूठ नहीं बोलता.

ये भी पढ़ें- भाबीजी घर पर हैं 2.0 हुआ फ्लॉप, विभूति ने जताई थी आपत्ति, आसिफ शेख ने कहा- ऊपर से ऑर्डर आया

Advertisement
Topics mentioned in this article
Bollywood News 2026
Entertainment
Mimoh Chakraborty