Mirzapur The Movie box office collection Day 1: OTT के बाद थिएटर्स में भी मिर्जापुर का भौकाल, कर डाली इतने करोड़ की ओपनिंग

मिर्जापुर द मूवी ने पहले दिन मजबूत कलेक्शन किया. पंकज त्रिपाठी, अली फजल और रवि किशन की वापसी ने दर्शकों को जोड़ा. हिंदी वर्जन ने ज्यादातर कमाई दी जबकि फिल्म 2018 की अनसुनी कहानी बताती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Mirzapur The Movie box office collection Day 1: OTT के बाद थिएटर्स में भी मिर्जापुर का भौकाल
NDTV

Mirzapur The Movie box office collection Day 1: मिर्जापुर द मूवी ने 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा दी. प्राइम वीडियो की हिट वेब सीरीज पर आधारित इस फिल्म ने पहले ही दिन भारत में बंपर कमाई की है. वेब सीरीज के दर्शक इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. मिर्जापुर द मूवी को शुरुआत से ही एडवांस बुकिंग में अच्छा रिस्पॉन्स मिलता दिखाई दे रहा था. अब फिल्म के पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है. 

मिर्जापुर द मूवी के पहले दिन का कलेक्शन

मिर्जापुर द मूवी पहले दिन नेट 16.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. जबकि ग्रॉस आंकड़ा लगभग 19.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. हालांकि ये शुरुआती अनुमान हैं और अंतिम आंकड़े 5 सितंबर सुबह तक अपडेट होंगे. मिर्जापुर द मूवी कुल 8,067 शोज में चली और औसत ऑक्यूपेंसी 33.8 प्रतिशत रही. इसमें हिंदी वर्जन का सबसे बड़ा योगदान रहा. हिंदी में 7,939 शोज के साथ 16.04 करोड़ रुपये कमाए गए और ऑक्यूपेंसी 34 प्रतिशत के आसपास रही. तेलुगु वर्जन ने 128 शोज में महज 10 लाख रुपये का योगदान दिया, जहां ऑक्यूपेंसी 19 प्रतिशत दर्ज हुई. कुल मिलाकर ओपनिंग डे को मजबूत माना जा रहा है.

मिर्जापुर द मूवी की कहानी

मिर्जापुर द मूवी की कहानी 2018 में सेट है. यह टाइमलाइन सीरीज में पहले नहीं दिखाई गई थी, इसलिए दर्शकों को नए संघर्ष और किरदारों के बीच के रिश्ते देखने को मिल रहे हैं. पंकज त्रिपाठी फिर से कलीन भैया के रोल में हैं. अली फजल गुड्डू पंडित बने हैं. दिव्येंदु शर्मा मुन्ना भैया के रूप में वापस आए हैं. रवि किशन नए किरदार बब्बन यादव के रूप में नजर आ रहे हैं. जीतेंद्र कुमार बबलू पंडित का रोल निभा रहे हैं. इनके अलावा अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, श्रिया पिलगांवकर और कई जाने-पहचाने चेहरे भी कास्ट में शामिल हैं. मिर्जापुर द मूवी का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है. पटकथा पूनीत कृष्णा ने लिखी है. प्रोडक्शन एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है. 

ये भी पढ़े: 49 साल पुराना वो गाना जिसने चाचा-भतीजे के रिश्ते को किया मजबूत, धर्मेंद्र-रणधीर कपूर ने दी लोगों को सीख, मोहम्मद रफी और शैलेंद्र सिंह की आवाज ने बनाया अमर

Advertisement
Featured Video Of The Day
नेपाल की मशहूर केबल कार हुई सूनी, बाढ़ के बाद मनोकामना मंदिर में घटे श्रद्धालु
Topics mentioned in this article
Mirzapur
Mirzapur The Movie
Pankaj Tripathi
Ali Fazal
Ravi Kishan