राज कपूर का 71 साल पुराना वो गाना जिसकी हॉलीवुड में सुनाई दी गूंज, 15 अगस्त और 26 जनवरी पर हर स्कूल में बच्चे करते हैं जमकर डांस

आज हम आपको बॉलीवुड के एक ऐसे गाने के बारे में बताने जा रहे हैं जो जो ना केवल 15 अगस्त और 26 जनवरी के मौके पर स्कूलों में सुनाई देता है. बल्कि इस गाने को हॉलीवुड फिल्म में भी कॉपी किया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
71 साल पुराना वो गाना जिसे 2016 की हॉलीवुड फिल्म में किया गया कॉपी,
NDTV

कुछ गाने ऐसे होते हैं, जिनके जो खास मौके पर काफी पॉपुलर हो जाते हैं. हिंदी सिनेमा के कुछ गाने ऐसे बने हैं जो सिर्फ 15 अगस्त और 26 जनवरी के मौके पर सुनाई देते हैं. आज हम आपको बॉलीवुड के एक ऐसे गाने के बारे में बताने जा रहे हैं जो जो ना केवल 15 अगस्त और 26 जनवरी के मौके पर स्कूलों में सुनाई देता है. बल्कि इस गाने को हॉलीवुड फिल्म में भी कॉपी किया गया है. इस गाने का नाम ‘मेरा जूता है जापानी' है. 

मुकेश ने अपनी शानदार आवाज

यह गाना साल 1955 में आई फिल्म ‘श्री 420' का है. ‘मेरा जूता है जापानी, ये पतलून इंग्लिस्तानी, सर पे लाल टोपी रूसी, फिर भी दिल है हिंदुस्तानी'—यह लाइनें सुनते ही राज कपूर का वह अंदाज याद आ जाता है, जिसने इस गाने को हमेशा के लिए यादगार बना दिया.‘मेरा जूता है जापानी' गाने को मुकेश ने अपनी शानदार आवाज में गाया है. जबकि संगीत शंकर-जयकिशन और बोल शैलेंद्र ने लिखे थे. 

‘डेड पूल' में राज कपूर का गाना हुआ शामिल

खास बात यह है कि 2016 की रयान रेनॉल्ड्स की हॉलीवुड फिल्म ‘डेड पूल' में भी यह गाना सुनाई दिया. फिल्म के शुरुआती हिस्से में कैब के रेडियो पर बजता यह गाना पुरानी हिंदी फिल्मों और हॉलीवुड के बीच दिलचस्प कनेक्शन बनाता है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, निर्देशक टिम मिलर ने यह गाना न्यूजीलैंड के एक पब में सुना था और उन्हें यह इतना पसंद आया कि बाद में उन्होंने इसे ‘डेड पूल' में शामिल करने का विचार किया. फिल्म के म्यूजिक क्रेडिट में भी ‘मेरा जूता है जापानी' को शामिल किया गया है.

फिल्म श्री 420 के बारे में

‘मेरा जूता है जापानी' सिर्फ कपड़ों और जूतों की बात करने वाला गाना नहीं था. इसके जरिए यह संदेश दिया गया कि इंसान के आसपास की चीजें चाहे दुनिया के अलग-अलग देशों से आई हों, लेकिन उसकी पहचान और दिल अपने देश से जुड़ा रह सकता है. ‘श्री 420' में राज कपूर के साथ नरगिस और नादिरा मुख्य भूमिका में थीं. फिल्म का निर्देशन और निर्माण राज कपूर ने किया था, जबकि कहानी ख्वाजा अहमद अब्बास की थी. संगीत शंकर-जयकिशन ने दिया था. 

Advertisement


ये भी पढ़ें: Gen-Z के जमाने का वो रोमांटिक गाना जो 16 साल से है सुपरहिट, गर्लफ्रेंड सुनते ही हो जाती हैं इंप्रेस,राहत फतेह अली खान और इरशाद कामिल की जुगलबंदी ने बनाया सदाबहार

Featured Video Of The Day
ATM मशीन तोड़कर चोरों ने 30 लाख से ज्यादा कैश उड़ाया
Topics mentioned in this article
Mera Joota Hai Japani
Mera Joota Hai Japani Deadpool
Mera Joota Hai Japani Song
Mera Joota Hai Japani Song Credits
Mera Joota Hai Japani Song Facts