मीना कुमारी का दर्दभरा गाना, लता मंगेशकर ने गाया तो बना एवरग्रीन, हसरत जयपुरी ने बोल में लिखे 7 एहसास

मीना कुमारी पर 60 के दशक में फिल्माया वो दर्दभरा गीत, जिसमें लता मंगेशकर की आवाज में प्रेमिका ने 7 एहसास को जाहिर किया. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पुराने प्रेमी को छोड़ पति के लिए प्यार बयां करती पत्नी का दर्द, मीना कुमारा लता मंगेशकर का दर्दभरा गीत
YouTube
नई दिल्ली:

लता मंगेशकर को स्वर कोकिला के नाम से जाना जाता है, जिन्होंने अपने कई दशक के करियर में मीना कुमार, मधुबाला, हेमा मालिनी, श्रीदेवी से लेकर प्रीति जिंटा जैसी एक्ट्रेसेस को आवाज दी. उन्होंने 30 हजार से ज्यादा ज्यादा गाने कई भाषाओं में गाए. लेकिन बात करें 60 के दशक की जब उन्होंने अपने करियर की शुरूआत की थी तो लता मंगेशकर ने मोहब्बत, दर्द, विरह और शिकायत जाहिर करने वाला एक गीत गाया, जिसके बोल हसरत जयपुरी ने लिखे थे. जबकि बॉलीवुड सुपरस्टार मीना कुमारी पर फिल्माया गया था. इसमें पति पत्नी और प्रेमी की कहानी दिखाई गई है, जो इमोशनल कर देने वाली है. 

मीना कुमारी का कल्ट गाना

हम जिस गाने के बारे में बात कर रहे हैं वह 1963 में आई फिल्म दिल एक मंदिर का है, जिसमें हम तेरे प्यार में गीत काफी पॉपुलर है. गाने को मीना कुमारी पर फिल्माया गया है, जो राज कुमार के सामने बैठकर इस गीत को गाती हैं और 7 एहसासों से अपने दिल का दर्द बयां करती हैं. इस फिल्म में राजेंद्र कुमार भी थे. 

ये भी पढ़ें- सोनू निगम का पहला भोजपुरी छठ गीत, पवन सिंह और खुशबू सिंह के साथ बनाई जोड़ी, 2024 में छठ में खूब हुआ पॉपुलर

Advertisement

हसरत जयपुरी ने बोल में लिखे 7 एहसास

इस गाने में लगाव, शिकायत, समर्पण, सदमा, अनुरोध, व्यथा और निस्वार्थ प्रेम को बयां किया गया है, जिसके बोल हैं...

हम तेरे प्यार में सारा आलम खो बैठे हैं 
तुम कहते हो के ऐसे प्यार को भूल जाओ 
पंछी से छुड़ाकर उसका घर, तुम अपने घर पर ले आओ
ये प्यार का पिंजरा मन भाया, हम जी भर-भर कर मुस्कुराएंगे
जब प्यार हुआ इस पिंजरे से, तुम कहने लगे आजाद रहो
हम कैसे भुलाये प्यार तेरा, तुम अपनी जुबान से ये ना कहो
अब तुमसा जहां में कोई नहीं है, हम तो तुम्हारे हो बैठे
तुम कहते हो के ऐसे प्यार को भूल जाओ 
हम तेरे प्यार में सारा आलम

क्या तेरे चरणों की धूल से हम ने अपना जीवन मांग भारी
जब ही तो सुहागन कहलाई, दुनिया की नजर में प्यार बनी
तुम प्यार की सुंदर मूरत हो और प्यार हमारी पूजा है
अब चरणों में दम निकले, बस इतनी और तमन्ना है
हम प्यार के गंगाजल से बलम जी तन मन अपना धो बैठे
तुम कहते हो के ऐसे प्यार को भूल जाओ 

Advertisement

पति के सामने दर्द बयां करती मीना कुमारी

दिल एक मंदिर में यह गाना तब आता है जब सीता से उसका पति राम कहता है कि वह अपने पुराने प्रेमी धर्मेंश से शादी कर ले. लेकिन मीना कुमारी यानी सीता अपना प्यार बयां करते हुए बेड पर लेटे पति के लिए यह गीत गाती है. 

ये भी पढे़ं- बिहार में बच्चे के जन्म के बाद महिलाएं गातीं हैं मनोज तिवारी का ये भोजपुरी का गाना, दो साल पहले हुआ वायरल

Featured Video Of The Day
आदिवासी बच्चों के लिए खुद सीखी संथाली भाषा, ग्रामीणों की मदद से दूर की भाषाई दूरी
Topics mentioned in this article
Meena Kumari
Lata Mangeshkar
Hindi Song
Hasrat Jaipuri

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं