16 साल में शादी, 4 बच्चों की मां… अशोक कुमार संग हिट रही ये एक्ट्रेस, LUX साबुन की बनीं पहली स्टार

इस एक्ट्रेस का जीवन किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा है. शराब की वजह से रिश्तों की दरारें, चार बच्चों की जिम्मेदारी और अकेलापन, इन सबने मिलकर उसे तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हर बार और मजबूत होकर उठी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शराबी पति से अलग होकर फिल्मी दुनिया में चमकी ये एक्ट्रेस!

16 साल की उम्र में जब जिंदगी खेलने की जगह जिम्मेदारियों से बांध दी गई, तब किसी ने नहीं सोचा था कि एक लड़की चुपचाप अपने दर्द को ताकत में बदल देगी. शराब की वजह से रिश्तों की दरारें, चार बच्चों की जिम्मेदारी और अकेलापन, इन सबने मिलकर उसे तोड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हर बार और मजबूत होकर उठी. स्कूल की चारदीवारी से लेकर थिएटर की रोशनी तक, उसका सफर गिरने और फिर खुद को गढ़ने की कहानी बन गया. इंडस्ट्री में उन्हें मां के किरदार के लिए जाना जाता है. अगर आपके दिमाग में अभी भी इस एक्ट्रेस का नाम नहीं आया है, तो बता दें हम बात कर रहे हैं लीला चिटनिस की. 

ये भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना के मुंह से सरेआम निकली गाली, कृति सेनन की तारीफ के चक्कर में हुई बड़ी गलती, देखें वीडियो

छोटी उम्र में बड़ी जिम्मेदारी 

लीला चिटनिस का जीवन किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा है. 1909 में जन्मी लीला अपने समय की बेहद पढ़ी-लिखी महिलाओं में से एक थीं. उन्होंने आर्ट्स में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी. लेकिन उनकी शिक्षा और आधुनिक सोच के बावजूद, उनके पिता ने महज 16 साल की उम्र में उनकी शादी करवा दी. उनकी शादी डॉक्टर गजानन यशवंत चिटनिस से हुई. शादी के बाद लीला ने जल्दी-जल्दी चार बेटों को जन्म दिया और पारिवारिक जिम्मेदारियों में उलझ गईं.

रिश्ता टूटा, लेकिन हौसला नहीं 

शादी के कुछ सालों बाद लीला चिटनिस का वैवाहिक जीवन मुश्किलों में आ गया. उनके पति शराब के आदी थे, जिससे रिश्ते बिगड़ते चले गए. आखिरकार लीला ने हिम्मत दिखाते हुए यह शादी तोड़ दी और अपने चार छोटे बच्चों के साथ अलग जीवन शुरू किया. इस मुश्किल दौर में उन्होंने बच्चों की परवरिश के लिए स्कूल में पढ़ाना शुरू किया. लेकिन थिएटर की दुनिया से जुड़ाव उन्हें फिर से एक्टिंग की ओर खींच लाया.

Advertisement

एक्स्ट्रा से बनीं स्टार

लीला को शुरुआत में छोटे रोल मिले और कई फिल्मों में उन्होंने एक्स्ट्रा कलाकार के तौर पर भी काम किया. साल 1937 में उन्हें फिल्म ‘जेंटलमैन डाकू' से पहला बड़ा मौका मिला. इसमें उन्होंने पुरुष के भेष में एक्शन किया था. लेकिन असली पहचान उन्हें 1939 की फिल्म ‘कंगन' से मिली. इसके बाद उन्होंने अशोक कुमार के साथ ‘बंधन' और ‘झूला' जैसी कई सफल फिल्मों में काम किया.

पहली एडवर्टाइजमेंट स्टार 

लीला चिटनिस लग्जरी साबुन ब्रांड ‘लक्स' की पहली ब्रांड एम्बेसडर थीं. हालांकि 1940 के दशक में नई हीरोइन्स के आने से उनकी इमेज कमजोर होने लगी, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. उन्होंने किरदार भूमिकाओं की ओर रुख किया और दिलीप कुमार से लेकर देव आनंद और राज कपूर तक की फिल्मों में यादगार ‘मां' का किरदार निभाया. ‘शहीद', ‘आवारा', ‘मां', ‘गाइड' और ‘वक्त' जैसी फिल्मों में उनका मां का किरदार आज भी याद किया जाता है.

Advertisement

डायरेक्शन और वापसी की कोशिश

1955 में उन्होंने फिल्म ‘आज की बात' का डायरेक्शन भी किया. हालांकि यह सफल नहीं रही. हालांकि, उन्होंने एक्टिंग जारी रखी और इंडस्ट्री में कई दशकों तक बॉलीवुड की सबसे भरोसेमंद ‘स्क्रीन मां' बनी रहीं. 1985 में उन्होंने फिल्म ‘दिल तुझको दिया' के साथ एक्टिंग से संन्यास लिया और अमेरिका चली गईं. लीला चिटनिस का 2003 में 93 साल की उम्र में निधन हो गया था. 

लीला चिटनिस की यह कहानी सिर्फ एक अभिनेत्री की नहीं, बल्कि उस महिला की है जिसने मुश्किलों को मात देकर भारतीय सिनेमा में अपनी अमिट छाप छोड़ी है.

Featured Video Of The Day
बंगाल: 136 साल पुरानी मस्जिद पर CM शुभेंदु का एक्शन! एंट्री और नमाज पर रोक
Topics mentioned in this article
Leela Chitnis
Who Was Leela Chitnis
LUX Soap
First Bollywood Graduate Actress