30 साल के डांस डायरेक्टर से की 13 की उम्र में शादी, मिला धोखा हुईं प्रेग्नेंट, दूसरे पति के लिए एक शर्त पर अपनाया इस्लाम

13 साल की उम्र में सरोज खान की पहली शादी 30 साल के डांस डायरेक्टर सोहनलाल से हुई थी. लेकिन उन्होंने उन्हें धोखा दे दिया. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
दूसरे पति के लिए एक शर्त पर अपनाया इस्लाम
नई दिल्ली:

सरोज खान का निधन 3 जुलाई 2020 में हुआ. लेकिन आज भी वह इंडियन सिनेमा की जानी मानी कोरियोग्राफर्स की लिस्ट में आती हैं, जिन्होंने एक दो तीन और डोला रे डोला जैसे गानों से अपनी छाप छोड़ी. हालांकि उनकी पर्सनल लाइफ इतनी शानदार नहीं रही. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दे कि सरोज खान की 13 साल की उम्र में शादी हुई थी. वहीं उन्हें बाद में एहसास हुआ कि यह शादी गैरकानूनी थी. वह उम्र से जल्दी बड़ी हो गई. लेकिन हैरानी की बात यह है कि फिल्मों में उनका शानदार करियर महज एक इत्तेफाक साबित हुआ. 

सरोज खान ने की सीक्रेट शादी

सरोज खान ने सिनेमा की दुनिया में 3 साल की उम्र में कदम रखा. कोशिश से कामयाबी तक से बातचीत में उन्होंने कहा, मेरे पिता का निधन हो गया और मुझे घर चलाना था. मैं ग्रुप डांसर बन गई. मैं पढ़ रही थी और डॉक्टर बनना चाहती थी. लेकिन भगवान का मेरे लिए अलग प्लान था. सरोज खान की जिंदगी में एक टर्निंग प्वॉइंट तब आया जब वह डांस डायरेक्टर सोहनलाल से सेट पर मिली. जहां उन्होंने हेलन और उनके टैलेंट को पहचाना. वहीं जब उन्हें पूरा डांस परफॉर्म करने के लिए कहा गया तो उन्होंने अपना हुनर दिखाया और 12 साल की उम्र में सोहनलाल की असिस्टेंट बन गई.

ये भी पढ़ें- 74 साल का हीरो पड़ा रितेश देशमुख की राजा शिवाजी और जुनैद खान की एक दिन पर भारी, पहले दिन की बंपर ओपनिंग

13 साल की उम्र में 30 साल के सोहनलाल से की शादी

सरोज खान की जिंदगी में मोड़ तब आया जब 13 साल की उम्र में उन्होंने 30 साल के सोहनलाल से शादी कर ली. हालांकि उन्हें बाद में एहसास हुआ कि यह शादी गैर कानूनी थी और वह चार बच्चों के पिता थे. 14 साल की उम्र में वह प्रेग्नेंट हुईं. उन्होंने बीबीसी से कहा, मैं उस वक्त नहीं जानती थी कि शादी क्या है. उन्होंने बस मेरे गले में काला धागा बांध दिया और मैंने सोचा मैं शादीशुदा हूं. लेकिन उनकी जिंदगी में फिर प्यार ने दस्तक दी. 

Advertisement

दूसरी बार हुआ प्यार

1975 में बिजनेसमैन सरदार रोशन खान ने सरोज खान को शादी के लिए प्रपोज किया. लेकिन उन्होंने एक शर्त रखी कि उन्हें पहली शादी से उनके बच्चों को भी अपनाना होगा. सरोज खान, जो पंजाबी हिंदू थीं. उन्होंने पति के लिए इस्लाम अपनाया और उन्होंने बच्चों को अपनाया. हालांकि सरोज खान का दुख खत्म नहीं हुआ. उन्होंने 8 महीने की बच्ची को खो दिया, जो सोहनलाल के साथ उनकी पहली शादी थी.

कोरोना में कहा दुनिया को अलविदा 

संजय लीला भंसाली ने क्विंट को दिए इंटरव्यू में कहा, वह दर्द में थी. लेकिन वह फर्श पर लेटकर इंस्ट्रक्शन देती थीं. उन्होंने 15 दिन शूट किया. जब देवदास रिलीज हुई तो वह अस्पताल में था और उनका पहला सवाल था, डोला रे डोला पे पैसे मिले या नहीं. यह उनका पैशन था. सरोज खान का कोरोना में निधन हो गया. उनके परिवार में उनके दूसरे पति सरदार रोशन खान, पहले पति सोहनलाल से हुए बेटे हामिद खान (जिन्हें राजू खान के नाम से भी जाना जाता है) और दूसरी शादी से हुई बेटी सुकैना खान हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी 42 वर्षीय बेटी कुकू का 2011 में लिवर फेलियर, मल्टी-ऑर्गन फेलियर और सेप्टीसीमिया के कारण निधन हो गया था. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- नूतन का इकलौता बेटा हैं बॉलीवुड का विलेन, जो 90s में बने आदर्श पुत्र, हिंदी सिनेमा का बन गए हैं चहेता सितारा

Featured Video Of The Day
डिवाइडर से टकराते ही धमाके से जल उठा टैंकर, कौशांबी हादसे का ये CCTV डरा देगा
Topics mentioned in this article
Saroj Khan
Saroj Khan Movies
Saroj Khan  songs
Saroj Khan  acting
Saroj Khan  news