Mardaani 3 Box Office Collection Day 5: रानी मुखर्जी की फिल्म ने बॉर्डर 2 के आगे टेके घुटने, पांच दिन में 50 करोड़ से भी कोसों दूर है मर्दानी 3

Mardaani 3 Box Office Collection Day 5: रानी मुखर्जी की इस फिल्म को दर्शकों से उतना प्यार मिलता नजर नहीं आ रहा है. धीरे-धीरे कलेक्शन में गिरावट है. फिल्म पांच दिन में केवल इतना ही कमा पाई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Mardaani 3 Box Office Collection: मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Social Media
नई दिल्ली:

Mardaani 3 Box Office Collection Day 5: रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल दिखाने में नाकाम दिख रही है. यह एक्शन-ड्रामा, जो लड़कियों की तस्करी के गंभीर मुद्दे पर आधारित है, दर्शकों को उतना इम्प्रेस नहीं कर पा रही जितना कि इसी फिल्म की पिछली किश्तों ने किया है. रिलीज के पांचवें दिन (पहले मंगलवार, 3 फरवरी 2026) को फिल्म ने डोमेस्टिक मार्केट में महज 2.5 करोड़ रुपये की कमाई की. इससे टोटल नेट कलेक्शन 22.25 करोड़ रुपये हो गया है, जो 23 करोड़ के आंकड़े को भी पार नहीं कर सका. वहीं वर्ल्डवाइड लेवल पर फिल्म की कमाई की बात करें तो मर्दानी 3 के खाते में 33.25 करोड़ रुपये आए हैं.

यह भी पढ़ें: Border 2 में तीन सीन में नजर आया ये टीवी एक्टर, अनुपमा में बना था रुपाली गांगुली का लवर

डे वाइज कलेक्शन (Sacnilk के मुताबिक)

•  डे 1 (शुक्रवार): 4 करोड़ रुपये
•  डे 2 (शनिवार): 6.25 करोड़ रुपये
•  डे 3 (रविवार): 7.25 करोड़ रुपये
•  डे 4 (सोमवार): 2.25 करोड़ रुपये
•  डे 5 (मंगलवार): 2.50 करोड़ रुपये
कुल आंकड़ा 22.25 करोड़ रुपये रहा

ओपनिंग भी नहीं रही खास 

मर्दानी 3 को शुरुआत में मिक्स रिव्यू मिले और पहले दिन ही सिंगल डिजिट में कमाई की. वीकेंड के बाद गिरावट शुरू हो गई, जिससे यह पिछले दोनों पार्ट्स मर्दानी (2014) और मर्दानी 2 (2019) की सफलता से काफी पीछे रह गई. अभिराज मिनावाला के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रानी मुखर्जी ने शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाया है, जबकि लीड विलेन के रोल में मल्लिका प्रसाद नजर आई हैं. मल्लिका को काफी पसंद किया गया और फिल्म का टीजर आने के बाद से उनका नाम चर्चा में रहा है. रानी और मल्लिका के अलावा फिल्म में जानकी बोदीवाला और मिखाइल यावलकर शामिल हैं. फिल्म 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब कमाई में लगातार दिख रही गिरावट को देखकर ऐसा लगता है कि फिल्म जल्द ही थियेटर से बाहर हो जाएगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' के लिए कम पड़ गए थे आइडिया? विक्की कौशल की उरी से उठा लिया ये डायलॉग

Featured Video Of The Day
Vietnam Boat Accident: वियतनाम में राइड शुरू होने के महज 3 मिनट बाद कैसे हुआ हादसा?
Topics mentioned in this article
Mardaani
Mardaani 3
Mardaani 2
Rani Mukerji
Mardaani 3 Box Office Collection
Mardaani Franchise
Mardaani 3 Day 5 Collection
Mardaani 3 Review
Mardaani 3 Occupancy
Mardaani 3 Total Earnings