बेहद खूबसूरत है मनीषा कोइराला काठमांडू वाला घर, देख कर कहेंगे धरती पर स्वर्ग

फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे सेलेब्स हैं जो नेचर लवर हैं. हाल ही में मनीषा कोइराला ने भी अपने नेचर लव की एक झलक फैंस के साथ शेयर की है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नई दिल्ली:

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन और खूबसूरत अदाकाराओं में से एक मनीषा कोइराला 55 की उम्र में भी अपनी प्रोफेशनल लाइफ में काफी एक्टिव हैं. मनीषा आखिरी बार नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘हीरामंडी' में नजर आई थीं जिसमें उनकी एक्टिंग की काफी सराहना भी की गई थी. इसके अलावा एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ भी फैंस को इंस्टाग्राम के जरिए दिखाती रहती हैं जिसमें वो कभी एक्सरसाइज कर रही होती हैं, तो कभी अपने बेडरूम में काम. अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने काठमांडू वाले घर की एक वीडियो शेयर की है जिसमें उनके घर के बाहर इतनी हरियाली नजर आ रही है जितनी आज के वक्त में एक सोसाइटी में होती होगी.

देखें एक्ट्रेस का घर की खूबसूरत वीडियो

मनीषा कोइराला की इस वायरल वीडियो में उनके घर का अंदर का नजारा तो नजर नहीं आ रहा है, लेकिन बाहर की हरियाली इतनी खूबसूरत लग रही है कि आप इस वीडियो को दो बार जरूर देखेंगे और हैरान रह जाएंगे. वीडियो में तमाम तरह के बड़े-बड़े पेड़ और पौधे नजर आ रहे हैं. वीडियो को देखकर ही ये साफ समझ आ रहा है कि मनीषा नेचर लवर हैं, हालांकि उन्होंने अपने इंस्टा के बायो में भी इसका जिक्र किया है कि वो नेचर लवर हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें- जब 'फना' की शूटिंग के दौरान श्रुति सेठ पर भड़क गई थी सरोज खान, बोलीं- 'यह मेरी जिंदगी का सबसे शर्मनाक अनुभव' 

नेपाल रहती हैं मनीषा?

मनीषा यूं तो एक बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं लेकिन उनके इंस्टाग्राम को देखकर इस बात का अंदाजा हो रहा है कि वो इन दिनों इंडिया में नहीं नेपाल में रह रही हैं. एक्ट्रेस अक्सर नेपाल के कल्चर, वहां के रेस्टोरेंट्स और अलग-अलग जगहों की फोटो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. हालांकि एक्ट्रेस की शुरुआती लाइफ इंडिया में ही बीती है. एक्ट्रेस ने वाराणसी और दिल्ली से पढ़ाई की है.

Advertisement

यह भी पढ़ें- साउथ सुपरस्टार मामूट्टी को माता-पिता बनाना चाहते थे डॉक्टर, एक्टर 75 की उम्र में 3 बार बने डॉक्टर, जानें कैसे?

मनीषा उन सेलेब्स में से एक हैं जिन्होंने कैंसर से जंग जीती है. साल 2012 में एक्ट्रेस को ओवेरियन कैंसर हो गया था जिसके बाद एक्ट्रेस इलाज के लिए यूएस चली गईं और दो साल वहां उनका इलाज चला जिसके बाद साल 2014 में वो कैंसर फ्री हो गईं. इस बीमारी के बाद मनीषा आज कई कैंसर अवेयरनेस प्रोग्राम में शामिल होती हैं.

Featured Video Of The Day
Bakrid Controversy 2026: गाय पर दिया अजीबोगरीब बयान, BJP प्रवक्ता ने सैयद जवाद को जो सुनाया!